Hot News

July 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: स्मृति ईरानी का फर्स्ट लुक लीक, तुलसी विरानी की वापसी ने मचाया तहलका

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: अभिनेत्री-राजनेता स्मृति ईरानी एकता कपूर की ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के रीबूट में अपनी शानदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह शो जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा. इसमें 2000 के डेली सोप के ज्यादातर ओरिजिनल कलाकार नजर आएंगे. इसी बीच फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए स्मृति का पहला लुक सामने आया. शो के सेट पर तुलसी विरानी के रूप में तैयार अभिनेत्री की एक तस्वीर इंटरनेट पर छाई गई. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से स्मृति ईरानी का लुक वायरल स्मृति ईरानी ने गोल्डन और सिल्वर रंग की कढ़ाई वाली मैजेंटा रंग की साड़ी पहनी हुई है. उनकी साड़ी का ड्रेप आपको 2000 के दशक की शुरुआत में वापस ले जाएगा. चेहरे पर मुस्कान और माथे पर चमकता सिंदूर के साथ उन्होंने लाल बिंदी, पारंपरिक मंदिर के गहने और काले मोतियों वाले मंगलसूत्र पहन रखा है. Kyunki saas bhi kabhi bahu thi reboot: स्मृति ईरानी का फर्स्ट लुक लीक, तुलसी विरानी की वापसी ने मचाया तहलका 2 क्योंकि सास भी कभी बहू थी के रीबूट को लेकर क्या बोली स्मृति ईरानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के रीबूट के बारे में बात करते हुए, निर्माता एकता कपूर ने अपना उत्साह व्यक्त किया और कहा, “जब हमने दो दशक पहले ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ बनाया था, तो हमने कभी नहीं सोचा था कि यह हिंदुस्तान की टेलीविजन विरासत का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगा. इसमें तुलसी के सफर को ऐसे प्रारूप में प्रस्तुत करना है, जिसे आज के दर्शक नई आंखों से देख सकते हैं. JioHotstar पर इस पुरानी यादों से भरी यात्रा को लाने के लिए उत्साहित हैं.” क्योंकि सास भी कभी बहू थी का प्रीमियर पहली बार 2000 में हुआ था और इसका अंतिम एपिसोड 2008 में प्रसारित हुआ था. यह आज भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टेलीविजन शो में से एक है. यह भी पढ़ें- Panchayat Season 5 OTT Release: पंचायत 5 की रिलीज डेट अनाउंस, इस साल देगी दस्तक, नोट कर लें डेट The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: स्मृति ईरानी का फर्स्ट लुक लीक, तुलसी विरानी की वापसी ने मचाया तहलका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: मौका मिलते ही चौका लगाने में एक्सपर्ट होते हैं इस मूलांक के लोग, फैसला लेने में नहीं करते देरी

Numerology: अंक ज्योतिष मानता है कि किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि में उसके व्यक्तित्व और भविष्य के कई राज छुपे होते हैं. हर अंक इंसान के स्वभाव, सोच, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाता है. यही नहीं जन्म की तारीख से यह भी पता चलता है कि जीवन में व्यक्ति को करियर, संबंधों और पारिवारिक जिम्मेदारियों में कैसी सफलता मिलेगी. इन अंकों के माध्यम से हम व्यक्ति के अंदर छिपी खूबियों और कमजोरियों को भी समझ सकते हैं. ऐसे में आज हम उस मूलांक के लोगों की बात करने वाले हैं, जो सही समय पर सही फैसला लेने में माहिर होते हैं.  ये है मूलांक  जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक का ग्रह स्वामी बुध होता है. यही वजह है कि ये लोग बुद्धि, तर्क, संवाद कौशल, व्यापार, चतुराई में माहिर होते हैं. आइए इस मूलांक के लोगों की खासियत के बारे में जानते हैं.  यह भी पढ़ें- Numerology: बीवी के गुलाम होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लड़के, हर फैसले पर चलती है पत्नी की मर्जी यह भी पढ़ें- Numerology: किसी के सामने झुकना नहीं पसंद करते इस मूलांक में जन्में लोग मूलांक 5 के लोगों की खासियत  इस मूलांक में जन्मे लोग बहुत ही मेहनती किस्म के होते हैं. ये लोग दिमाग से तेज होने के साथ-साथ स्वभाव से बहुत दयालु किस्म के होते हैं. इन लोगों को जिस काम में मौका मिलता है, उसे बेहतर ढंग से करते हैं.  मूलांक 5 में जिन लोगों का जन्म होता है, वे सही समय पर सही फैसला लेने में माहिर होते हैं, जिसकी वजह से मौका मिलने ये चौका लगाने में एक्सपर्ट होते हैं. इसके अलावा, ये लोग व्यवस्थित ढंग से जीवन जीना पसंद करते हैं.  जिन लोगों का जन्म इन तारीखों में हुआ होता है, तो उनका गृहस्थ जीवन बहुत अच्छे तरीके से निभाते हैं. घर में हर किसी से इन्हें प्यार और सम्मान मिलता है. ये लोग बात करने में बहुत सहज होते हैं, जिसकी वजह से ये लोग दूसरों को बहुत पसंद आते हैं. यह भी पढ़ें- Numerology: लोमड़ी की तरह चालाक होती हैं इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Numerology: मौका मिलते ही चौका लगाने में एक्सपर्ट होते हैं इस मूलांक के लोग, फैसला लेने में नहीं करते देरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna: पटना के सिद्धनाथ अपार्टमेंट में भड़की भीषण आग, खाली कराए गए फ्लैट्स, Video देख सहम जायेंगे

Patna: बिहार की राजधानी पटना के बहादुरपुर क्षेत्र स्थित सिद्धांत अपार्टमेंट में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगते ही प्रशासन को पूरा अपार्टमेंट खाली कराना पड़ा. बताया जा रहा है कि आग एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट की वजह से भड़की. समाचार लिखे जाने तक दमकल की 10 बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी है. लोगों का आरोप- देर से पहुंची फायर ब्रिगेड राजधानी पटना के बहादुरपुर इलाके में स्थित सिद्धांत अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लगी. इसकी चपेट में आने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही आग की लपटें उठीं, लोग डरकर तुरंत बाहर निकलने लगे. प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पूरे अपार्टमेंट को खाली करा दिया है. इलाके के लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. हादसे के बाद एहतियातन पूरे इलाके की बिजली सप्लाई भी काट दी गई है. लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आगे लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन उन्होंने आने में देरी की. The post Patna: पटना के सिद्धनाथ अपार्टमेंट में भड़की भीषण आग, खाली कराए गए फ्लैट्स, Video देख सहम जायेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधुनिक धर्मशाला में तीर्थयात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं, 89 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

Gayaji Dharmshala: ऐतिहासिक और धार्मिक शहरों में शामिल गयाजी में रोजाना बड़ी संख्या में तीर्थयात्री देश-विेदेश से आते हैं. पितृपक्ष में यहां तीर्थयात्रियों की हुजूम उमड़ती है. यहां लोग अपने पितरों के पिंडदान कर मोक्ष की कामना करते हैं. आए दिन यहां तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन उच्च स्तरीय सुविधाओं के विकास पर बल दे रही है. इस कड़ी में यहां आधुनिक गयाजी धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है. यह धर्मशाला शहर के वार्ड 41 के चांद-चौरा मोहल्ले में बनाया रहा है. तीर्थयात्रियों को मिलेंगी उच्च स्तरीय सुविधाएं मिली जानकारी के अनुसार गयाजी में इस धर्मशाला का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है. यहां तीर्थयात्रियों के लिए उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध रहेगी. यहां जी प्लास फाइव भवन का निर्माण किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका करीब 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. गयाजी धर्मशाला  को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है. यह धर्मशाला पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. 5 एकड़ पर बन रहा भवन इस धर्मशाला का निर्माण पांच एकड़ जमीन पर किया जा रहा है. इसमें किल 1080 बेडों की व्यवस्था होगी. साथ ही चार लिफ्ट, आठ सीढ़ियां, कार पार्किंग, डायनिंग के साथ किचेन, जेनरल स्टोर, सुधा स्टोर, आईसक्रीम पार्लर आदि की भी व्यवस्था रहेगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें 89 करोड़ की आएगी लागत गयाजी धर्मशाला के निर्माण पर कुल 89 करोड़ रुपये की लागत आएगी. यहां 38 बस पार्किंग के साथ 303 कार पार्किंग की सुविधा होगी. इतना ही नहीं यहां सोलर पावर जेनरेशन सिस्टम भी लगाया जाएगा. इस गयाजी धर्मशाला परिसर में पार्क की भी सुविधा रहेगी. यहां तीर्थयात्रियों के एक कमरे में डबल बेड के साथ एसी की व्यवस्था समेत रूम में आधुनिक शौचालय व किचन की भी व्यवस्था रहेगी. इसे भी पढ़ें: बिहार की 60 हजार दलित बस्तियों की बदलेगी किस्मत, जल्द होगा समस्या का समाधान The post आधुनिक धर्मशाला में तीर्थयात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं, 89 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Road Accident: इटखोरी में बोलेरो-ऑटो के बीच भीषण टक्कर,चालक की मौत, एक महिला घायल

Road Accident | इटखोरी, विजय शर्मा: चतरा जिले के चौपारण रोड में कॉलेज मोड़ के आगे आज सोमवार को एक बोलेरो और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गयी. जबकि एक स्त्री गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान धनखेरी निवासी मोहम्मद मारूफ के रूप में हुई है. वहीं घायल स्त्री चौपारण के नेवरी करमा गांव निवासी है. हजारीबाग ले जाने के क्रम में चालक ने तोड़ा दम घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे ऑटो चालक चौपारण से इटखोरी की ओर आ रहा था. वहीं बोलेरो चालक चौपारण की ओर जा रहा है. इसी दौरान कॉलेज मोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में ऑटो चालक मोहम्मद मारूफ गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. हजारीबाग ले जाने के क्रम में ऑटो चालक की मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें Shravani Mela 2025: झारखंड के बाबाधाम में नो VIP ट्रीटमेंट, 2 दिन नो शीघ्र दर्शनम, तैयारी की समीक्षा कर बोले पर्यटन मंत्री अंगराबारी जाने वाले श्रद्धालुओं को होगी परेशानी, क्षतिग्रस्त पुल पर अब तक नहीं बना डायवर्सन, कैसे पहुंचेगे धाम Shravani Mela: बाबा नगरी में कांवड़ यात्रा के दौरान भूल से भी न करें ये गलती, यात्रा हो जायेगी खंडित The post Road Accident: इटखोरी में बोलेरो-ऑटो के बीच भीषण टक्कर,चालक की मौत, एक स्त्री घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘हम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन वो…’, चुनाव में RJD की मदद करेगी सपा, अखिलेश यादव का ऐलान

बिहार के पड़ोसी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजावदी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है. लखनऊ में सपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव  नहीं लड़ेगी. इस साल के आखिरी में होने वाले चुनाव में वह राष्ट्रीय जनता दल का साथ देगी और भाजपा को हराने के लिए पूरा सहयोग देगी. वहीं,  भाजपा चुनावी फायदे के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने का कोई इरादा नहीं है. हम उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे: अखिलेश  सपा दफ्तर में प्रेस क्रॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव से जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सवाल किया तो यादव ने कहा कि वे (भाजपा) नीतीश कुमार के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वे उन्हें फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे. हम एक बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन अब देखिए- वह मुख्यमंत्री पद से ही ‘रिटायर’ हो जाएंगे. भाजपा उन्हें ‘रिटायर’ होने के लिए मजबूर करेगी.  2020 के चुनाव में सपा ने लड़ा था चुनाव  बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 2020 में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा था. लेकिन उन्हें बहुत कम सफलता मिली थी. समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव में कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन अधिकांश सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. बिहार में महागठबंधन और एनडीए के बीच मुख्य मुकाबला था, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (यूनाइटेड) और हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसे प्रमुख दलों ने भाग लिया था. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें साल के आखिरी में होना है विधानसभा चुनाव बिहार में इन दिनों वोटर वेरिफिकेशन का काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि यह काम सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले हफ्ते में चुनाव का ऐलान कर सकता है.  बता दें कि इस बार का चुनाव एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए काफी अहम है क्योंकि नीतीश कुमार 2005 से लगातार सीएम की कुर्सी पर बने हुए हैं. वहीं विपक्ष मान रहा है कि इस बार के चुनाव में वह सीएम को सत्ता से बेदखल कर सकता है.  इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: ‘दो गुजराती मिलकर बिहारियों का वोट…’ वोटर वेरिफिकेशन के मुद्दे पर पहली बार बोले लालू यादव  The post ‘हम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन वो…’, चुनाव में RJD की मदद करेगी सपा, अखिलेश यादव का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pakistan Flood: पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश से भारी तबाही, 10 दिनों में 72 की मौत

Pakistan Flood:  पाकिस्तान में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. दस दिनों तक हुई भारी मानसूनी बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई. वहीं 130 से अधिक लोग घायल हो गए.  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. बारिश और बाढ़ का सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा, पूर्वी पंजाब, दक्षिणी सिंध और दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में हुईं. 10 दिनों से जारी है पाकिस्तान में भारी बारिश पाकिस्तान के कई इलाकों में बीते 10 दिनों से भारी बारिश हो रही है. 26 जून से लगातार जारी भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. बारिश के कारण वहां की नदियां उफान पर हैं. खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान में भारी बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. आलम यह है बारिश के कारण कई घर ढह गए हैं. पुल-पुलिया और सड़कों को काफी नुक्सान पहुंचा है. कई सड़कें पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई हैं. सावधानी बरतने की सलाह पाकिस्तान में बाढ़ के कहर को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्थानीय अधिकारियों से उच्च सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है. प्राधिकार ने पर्यटकों से प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की अपील की है. बताया जा रहा है कि बारिश के पानी से राजमार्ग भी अवरुद्ध हो सकते हैं. मौसम अधिकारियों ने कई इलाकों के लिए अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है. 11 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि मानसूनी बारिश का मौजूदा दौर 11 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है. प्राधिकार ने सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट जारी करते हुए उनसे सतर्क रहने और एहतियाती उपाय करने को कहा है. खैबर पख्तूनख्वा के पीडीएमए ने बताया कि प्रांत मानसूनी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. उसने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं. पंजाब के पीडीएमए ने बीते 24 घंटों में प्रांत के विभिन्न जिलों में बारिश से हुए नुकसान का ब्योरा देते हुए कहा कि रावलपिंडी और गुजरांवाला में जर्जर इमारतों के ढहने से कई लोगों की मौत हो गई है. (भाषा) The post Pakistan Flood: पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश से भारी तबाही, 10 दिनों में 72 की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vastu Tips: इन 3 जगहों पर खाते हैं खाना, तो तुरंत सुधार लें आदत, नहीं तो बढ़ेंगी मुश्किलें

Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को जीवन की खुशहाली और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि घर का हर कोना अपनी एक विशेष ऊर्जा से भरा होता है. अगर वास्तु के नियमों का पालन कर काम किया जाए, तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे परिवार में सुख-शांति और आर्थिक प्रगति बनी रहती है. ऐसे में सोने से लेकर खाने तक वास्तु में बताए नियमों को ध्यान में रखना जरूरी होता है. खाना किस जगह बैठ के खा रहे हैं यह भी व्यक्ति की खुशहाली में बहुत मायने रखती है. अगर आप इन 3 जगहों पर बैठ के खा रहे हैं, तो तुरंत ही आदत को बदल लें, नहीं तो बाद में बहुत पछताना पड़ सकता है.  कुछ लोग बहुत ही आराम पसंद ख्याल के होते हैं, जिसकी वजह से बेड पर बैठ के ही खाना खा लेते हैं. लेकिन ऐसा करने से व्यक्ति को बचना चाहिए, क्योंकि इससे व्यक्ति की हेल्थ बिगड़ सकती है. आपको मानसिक समस्या से गुजरना पड़ सकता है. इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि बेड पर बैठकर खाने से व्यक्ति को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है.  यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सोच-समझकर दें तोहफा, नहीं तो बन सकती हैं दुर्भाग्य का दरवाजा, जानिए वास्तु टिप्स  अक्सर घरों में मम्मी खाना बनाती रहती हैं और शिशु उनके पास ही ताजा खाने के चक्कर में गैस-चूल्हे के पास ही खाने लगते हैं. लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि इससे घर में अशांति छा जाती है.  नियमों के मुताबिक, व्यक्ति को पूजा घर के पास बैठकर खाना खाने से बचना चाहिए, क्योंकि पूजा का स्थान घर में सबसे पवित्र जगह मानी जाती है. ऐसे में अगर आप पूजा घर के पास खाना खाते हैं, तो वह जगह अपवित्र हो जाती है, जो कि बहुत ही अशुभ माना जाता है. ऐसा करना भगवान का अपमान माना जाता है. इससे घर में अशांति का माहौल और आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहती है. यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में इस दिशा में बनाए सीढ़िया, जो लाएंगे आपके जीवन में रौनक, अपनाएं ये वास्तु उपाय Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Vastu Tips: इन 3 जगहों पर खाते हैं खाना, तो तुरंत सुधार लें आदत, नहीं तो बढ़ेंगी मुश्किलें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Good News: ‘शिबू सोरेन की तबीयत पहले से बेहतर’ JMM विधायकों से दिल्ली में बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

Good News: सरायकेला-खरसावां, शचींद्र कुमार दाश-झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के झामुमो नेताओं ने दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य (Shibu Soren Health Update) की जानकारी ली. झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों समेत नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और दिशोम गुरु के स्वास्थ्य की जानकारी ली. सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है और वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं. सीएम हेमंत सोरेन से मिले ये विधायक और नेता खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, सरायकेला जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, समाजसेवी बासंती गागराई, झामुमो नेता गणेश माहली, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, स्नेहा महतो, राजू महतो सहित कई प्रमुख नेता दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले और गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली. ये भी पढ़ें: Shravani Mela 2025: झारखंड के बाबाधाम में नो VIP ट्रीटमेंट, 2 दिन नो शीघ्र दर्शनम, तैयारी की समीक्षा कर बोले पर्यटन मंत्री पहले से काफी बेहतर है गुरुजी की तबीयत-हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है और वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं. कल्पना सोरेन के साथ सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली में हैं. वे गुरुजी की सेवा में लगे हैं. झारखंड के कई मंत्री और विधायक वहां पहुंचकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं. मंत्रियों, विधायकों और नेताओं का आना जारी है. 19 दिनों में दिल्ली में भर्ती हैं गुरुजी गुरुजी 19 जून 2025 से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी विधायक बहू कल्पना सोरेन उन्हें रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली लेकर पहुंची थीं. इसके बाद उनकी तबीयत नासाज हो गयी थी. इस कारण उन्हें एडमिट कराया गया. ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: सावधान! रांची समेत 9 जिलों में अगले 3 घंटे में वज्रपात, गरज के साथ बारिश की चेतावनी The post Good News: ‘शिबू सोरेन की तबीयत पहले से बेहतर’ JMM विधायकों से दिल्ली में बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

09 जुलाई को बिहार बंद करेगा महागठबंधन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव करेंगे चक्का जाम 

Bihar Vidhan Sabha Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनिरीक्षण के फैसले को विपक्ष नेतृत्वक तौर पर भुनाने में जुटा हुआ है. बिहार में महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने आयोग के फैसले के खिलाफ चक्का जाम का ऐलान किया है. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा और चक्का जाम का ऐलान किया. उनके साथ महागठबंधन के सभी नेता मौजूद रहे. चक्का जाम में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होने वाले हैं. महागठबंध के नेताओं की प्रतिक्रिया भी इस मामले में सामने आई है.  तेजस्वी यादव ने क्या कहा ?  राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “9 तारीख को राहुल गांधी और हम, दोनों मिलकर चक्का जाम करेंगे. बिहार में जिस तरह से गरीबों के अधिकार, मत का अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है. हम उनके हक के लिए चक्का जाम करेंगे और ट्रेड यूनियनों का भी पूरा साथ देंगे.” #WATCH | Patna | Former Bihar Deputy CM and RJD leader Tejashwi Yadav says, “…Chirag Paswan has no ideology. All who are there are actors who act. As a three-time MP and a Union Minister, he hadn’t worked except saying absurd things…” He also says, “On July 9, I, along with… pic.twitter.com/IqBuEilntj — ANI (@ANI) July 7, 2025 राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने क्या कहा ?  राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(S.I.R) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर कहा, “जिस तरह से चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध दिखी, चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठ रहे है. ये लोकतंत्र है, राजद सुप्रीम कोर्ट गया. 9 तारीख को बिहार में चक्का जाम होगा, हम बिहार में वोट का अधिकार किसी को छीनने नहीं देंगे. ऐसा नहीं हो सकता. बिहार में निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है और अगर यही चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम करने लगे तो लोकतंत्र में प्रतिकार स्वाभाविक है और प्रतिकार मजबूती से किया जा रहा है.” Also Read: चुनाव आयोग पर महागठबंधन ने साधा निशाना, बोले- चुनाव आयोग भ्रमित है… मनोज झा ने क्या कहा ?  आरजेडी राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने 9 जुलाई को महागठबंधन की ओर से किए गए बिहार बंद आह्वान पर कहा, “9 जुलाई का हिंदुस्तान बंद पहले से घोषित था, लेकिन अब इसमें एक महत्वपूर्ण मुद्दा लोगों को बेदखल करने का भी जुड़ गया है। ये कौन लोग हैं? गरीब, पिछड़े, दलित, और मुसलमान. स्वयं निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार के 20% लोग बाहर रहते हैं. खुद चुनाव आयुक्त ने कहा कि 20% लोग बिहार से बाहर रहते हैं. सभी को शक के घेरे में ला दिया? वह कब आएगा और कहां से यह सभी दस्तावेज़ इकट्ठा कर पाएगा.” The post 09 जुलाई को बिहार बंद करेगा महागठबंधन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव करेंगे चक्का जाम  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top