Hot News

July 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जनता दरबार में आने वाली शिकायतों के प्रति गंभीर रहें अफसर : डीएम

न्याय के लिए काफी उम्मीद लगा कर आते हैं फरियादी मुख्य संवाददाता, गया जी. समाहरणालय के सभाकक्ष में सोमवार को डीएम शशांक शुभंकर ने जिलास्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ आपसी समन्वयन संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक की. डीएम ने जिला नीलाम पत्र वाद, जिला स्तरीय जनता दरबार में प्राप्त आवेदन, सीपी ग्राम, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन, सीएम डैश बोर्ड में आये मामले, उच्च न्यायालय में चल रहे मामले, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार आदि से संबंधित मामलों की बारी- बारी से समीक्षा की. उन्हाेंने कहा कि समाहरणालय में आयोजित होने वाले दैनिक जनता दरबार व हर शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में आने वाले मामलों को संबंधित विभाग को निराकरण के लिए भेजा जा रहा है. आवेदनों को देखकर मामलों का उचित निराकरण व समाधान कराएं. आवेदक काफी उम्मीद लगाकर आते हैं. उन्होंने कहा कि जनता दरबार में आने वाले मामलों में से 100 की संख्या में आवेदन को फिल्टर किया गया है, जिसका निराकरण अतिशीघ्र कराने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिये गये. मुख्यमंत्री के जनता दरबार व जिला स्तरीय जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा के क्रम में लंबित मामलों को उचित समाधान कराने का निर्देश दिया. डीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय से निष्पादन करना सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि साप्ताहिक समीक्षा बैठक का परिणाम नजर आना चाहिए एवं लंबित मामलों को हर हाल में शून्य करें. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में लंबित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर कार्य करें. इसमें थोड़ी भी शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस क्रम में सीडब्ल्यूजेसीएमजेसी के मामलों में समय पर शपथ पत्र दायर कराने को कहा है. इ-कंप्लायंस डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान डीएम ने जिला भू-अर्जन कार्यालय के 19 मामले लंबित पाये. डीएम ने भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि डीएम के जनता दरबार व इ-कंप्लायंस डैशबोर्ड में भू-अर्जन के मामलों को तेजी से निबटारा करें. केंद्र प्रशासन संबंधित पोर्टल सीपी ग्राम में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा में आवेदनों का निष्पादन अच्छी रहने पर डीएम ने खुशी जाहिर की है. डॉ आंबेडकर समग्र विकास अभियान के प्रति रहें गंभीर डॉ आंबेडकर समग्र विकास अभियान की समीक्षा में डीएम ने कहा कि राज्य प्रशासन का महत्वपूर्ण अभियान है. इसमें 22 प्रकार की योजनाएं हैं. हर टोले के हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में मदद करें. शिविर में आने वाले सभी आवेदनों को निष्पादित करें. बताया गया कि राशन कार्ड संबंधित छह हजार से अधिक आवेदनों का निबटारा किया गया है. औपचारिक शिक्षा के लिए विद्यालय में दाखिल संबंधित 3813 में से 2684 बच्चों को नामांकन कराया गया है, शेष बच्चों को तेजी से नामांकन कराने का निर्देश दिया. इसके पश्चात आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का नामांकन, आधार कार्ड निर्माण, कुशल युवा कार्यक्रम, इ-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड निर्माण, आवास योजना का लाभ, बास भूमि/ बासगीत पर्चा, सामाजिक सुरक्षा, बुनियाद केंद्र, हर घर नल जल, मनरेगा जॉब कार्ड, बिजली कनेक्शन आदि के आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गयी. जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की समीक्षा में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रमाणपत्र निर्गत करने में कोई देरी नहीं करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जनता दरबार में आने वाली शिकायतों के प्रति गंभीर रहें अफसर : डीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाये जलवे

Samastipur News: हसनपुर : उच्च विद्यालय हसनपुर में प्रखंड स्तरीय मशाल स्पोर्ट्सकूद प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ संगीता मिश्रा व उच्च विद्यालय हसनपुर रोड के प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार मिश्रा ने संयुक्त रुप से किया. प्रतियोगिता में 305 बच्चों ने भाग लिया. इसमें अंडर 14, अंडर 16 के छात्रों के बीच दौड़, बालिका बॉल थ्रो प्रतियोगिता हुई. जिसमें प्रीति, अभिषेक, मधु, छोटी, अमृत राज, अनुराधा, रोहित आदि ने सफलता पायी. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ मिश्रा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है. साथ ही स्पोर्ट्स की प्रति रुचि बढ़ती है. जिन बच्चों के अंदर स्पोर्ट्स की प्रतिभा दबने का डर रहता है, ऐसे आयोजनों से उनमें निखार आता है. उसे आगे बढ़ाने में मदद मिलती है. खासकर बालिका वर्ग को इसका विशेष फायदा मिलता है. प्रशासन का उद्देश्य है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास कैसे हो इसके तहत मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. मौके पर प्रेम कुमार मिश्र, उमेश कुमार, सुधीर प्रसाद राय, रुदल यादव, सुशांत यादव, सुबोध कुमार, नीरज ठाकुर, कृष्ण कुमार, हिंदू कुमारी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाये जलवे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तजिया पहलाम पर खिलाड़ियों ने दिखाये करतब

अकबरपुर. मुहर्रम के अवसर पर रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रखंड के माखर रुनीपुर सिमाना के अलग-अलग 17 ईमामबाड़े से ताजिया जुलूस निकाला. इसमें शामिल नौजवान के अलावा बुढ़े-शिशु चौक-चौराहों पर तलवार, डंडा सहित अन्य परंपरागत अस्त्र-शस्त्र के साथ घंटों करतब दिखाते रहे. माखर बाजार व रुनीपुर चौक पर ताजिया जुलूस में शामिल पूर्व मुखिया उस्मान अली व अलपसंख्यक नेता मो नन्हु ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाये. वहीं, कई बुजुर्गों ने भी काफी उत्साह के साथ अपनी और से करतब दिखाकर युवाओं को प्रेरित किया. सभी जगह से ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया. ताजिया जुलूस निर्धारित रूट से आगे बढ़ते हुए वहां सभी ताजिये के साथ मंजिल पढ़ा गया. इसके बाद घंटों गाजे-बाजे पर युवा करतब दिखाते नजर आये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तजिया पहलाम पर खिलाड़ियों ने दिखाये करतब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में भी मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण जल्द: डीसी

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026, मतदान केंद्रों के पुनर्संरचना और बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त नेतृत्वक दलों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे. डीसी ने बैठक में कहा कि हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू हो चुका है और झारखंड में भी जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी. इसके सफल संचालन के लिए सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि योग्य मतदाता सूची में शामिल हों और अयोग्य या मृत मतदाता सूची से हटाए जाएं, इसके लिए मतदाता सूची की शुद्धता बहुत जरूरी है. डीसी ने नेतृत्वक दलों से सहयोग की अपील करते हुए सभी दलों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 होगी, जिससे कई मतदान केंद्रों का पुनर्गठन होगा और कुछ नए मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे. इसके लिए बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी. बैठक में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार व उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post झारखंड में भी मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण जल्द: डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पांच वर्षीय बच्चे को बाइक से लेकर भाग रहा युवक पकड़ाया

ग्रामीणों ने युवक को किया पुलिस के हवाले फोटो परिचय -9 पकड़ा गया आरोपित दुर्गावती. थाना क्षेत्र के गोरार गांव से पांच वर्षीय एक शिशु को लेकर बाइक से भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार क्षेत्र का गोरार मरहिया- खरिगावां पथ का निकटवर्ती गांव है. जहां सुबह- शाम गांव के लोग टहलते हुए सड़क की तरफ आ जाते हैं. गोरार गांव के 72 वर्षीय ललन यादव का घर सड़क से चन्द दूरी पर ही है. इनका पांच वर्षीय पोता रविवार की शाम अपने दादा के पास जाने के लिए घर से निकला था. अभी बच्चा सड़क पर पहुंचा ही था , तभी मोटरसाइकिल सवार एक युवक शिशु को उठाकर भागने लगा. शिशु के रोने चिल्लाने की आवाज सुन टहलने निकले लोगों ने भी हल्ला शुरू कर दिया. तब तक परिजनों के अलावा शिशु के पिता सोनू यादव भी आ पहुंचे. इसके बाद शिशु के पिता व ग्रामीणों ने खदेड़ कर बाइक सवार युवक को पकड़ लिया. पांच वर्षीय शिशु कुंज यादव को सकुशल युवक के चंगुल से छुड़ा लिया गया. इसके बाद युवक व बाइक को पूलिस के हवाले कर दिया गया. बताया जाता है कि शिशु को छुड़ाने के क्रम में आरोपित युवक ने किसी लोहे से शिशु के पिता के सर पर वार किया गया. जिससे शिशु के पिता सोनू यादव चोटिल हो गये. पकड़ा गया युवक रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के कुसाड़ी गांव का निवसी 28 वर्षीय भानु प्रताप सिंह बताया जाता है. वहीं थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि शिशु को चोरी से लेकर भागने वाले युवक के विरूद्ध शिशु के पिता ने आवेदन दिया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पांच वर्षीय शिशु को बाइक से लेकर भाग रहा युवक पकड़ाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihri: रितिक ने सीए की परीक्षा में मारी बाजी

Motihri: मोतिहारी. बंजरिया थाना के सिंघिया हिबन निवासी अखिलेश कुमार प्रसाद के पुत्र रितिक राज प्रसाद ने सीए की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने गांव का नाम रौशन किया है. रितिक ने बताया कि मेरे पिता हिंदुस्तानीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और दादा सूबेदार मेजर देवलाल प्रसाद भी सेना से रिटायर्ड हैं. बताया कि प्रारंभिक शिक्षा सीएसडीएवी पब्लिक स्कूल से और 12 वीं जीवन पब्लिक स्कूल मोतिहारी से हुआ है. साथ ही सीए फॉउंडेशन व सीए इंटरमीडिएट की पढ़ाई दिल्ली से किया, जबकि सीए का फाइनल पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से किया. बताया कि यह उपलब्धि मेरे परिवार, गुरुजनों और मित्रों के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हो पाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihri: रितिक ने सीए की परीक्षा में मारी बाजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: एमएस धोनी के जन्मदिन पर लगा ब्लड डोनेशन शिविर

Motihari:रक्सौल . सोमवार को हिंदुस्तानीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन के अवसर पर नेपाल के वीरगंज में एमएस धोनी फैन क्लब वीरगंज के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान क्लब के सदस्यों के द्वारा धोनी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर व एक-दूसरे को मूंह मीठा कराकर बधाई दी गयी. कार्यक्रम के संयोजक विक्की सर्राफ ने बताया कि हिंदुस्तानीय क्रिकेटर व पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हमलोगों के द्वारा बीते सात वर्षों से इमरजेंसी ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है. उन्होंने बताया कि ब्लड डोनेशन में कुल 20 लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इस दौरान 20 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ. वही उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मौके पर जरूरतमंद 25 बच्चों को भोजन भी खिलाया गया. मौके पर चंदन कुमार गुप्ता, रोहित शर्मा, रोहन तामंग, अमित प्रसाद श्रीवास्तव, भाग्य नारायण यादव, वर्मा साह, विक्की कुमार, संदीप कुमार, राजू कलवार सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: एमएस धोनी के जन्मदिन पर लगा ब्लड डोनेशन शिविर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: कार्यशाला में वित्तीय व्यवस्था व प्रोटोकॉल की दी गयी जानकारी

Motihari: मोतिहारी. हिंदुस्तान विकास परिषद , उत्तर बिहार प्रांत के शाखाओं की संयुक्त कार्यशाला सोमवार को हुई,जिसमें वित्तीय व्यवस्था व प्रोटॉकॉल की जानकारी दी गयी. शाखाओं के विस्तार व अन्य संचालित सभी गतिविधियों से अवगत कराया गया. कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी गयी और उसे अपनाने पर जोर दिया गया. साथ ही कुटुंब प्रबोधन,सामाजिक समरसता, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. प्रांतीय अध्यक्षा डॉक्टर पुतुल सिंहा, प्रांतीय महासचिव सुधीर कुमार सिंह, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सी ए के के चौधरी, क्षेत्रीय संयोजक संपर्क अमरनाथ, अध्यक्ष शिव किशोर सिंह, शिवम शाखा के अध्यक्ष उत्तम कुमार,हिंदुस्तान विकास परिषद के वरीय सदस्य डॉ सचिदानंद पटेल आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये. धन्यवाद ज्ञापन शिवम शाखा के प्रमोद लोहिया ने किया और जन गण मन राष्ट्रीय गीत के साथ ही कार्यक्रम की समाप्ति हुई. कार्यशाला में शिवम शाखा मोतिहारी, सुन्दरम शाखा मोतिहारी, नवजीवन शाखा मोतिहारी, रक्सौल शाखा की भागीदारी रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: कार्यशाला में वित्तीय व्यवस्था व प्रोटोकॉल की दी गयी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोल ट्रांसपोट्ररों ने कोयला ढुलाई बाधित करने का फैसला लिया वापस

संवाददाता, पाकुड़. पाकुड़ के कोल ट्रांसपोर्टरों द्वारा सोमवार से भाड़ा बढ़ोतरी की मांग को लेकर कोयला ढुलाई बाधित करने का निर्णय वापस ले लिया गया है. ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन साह ने बताया कि कोल कंपनी बीजीआर के अधिकारियों के साथ रविवार शाम बैठक हुई, जिसमें कंपनी के पदाधिकारी और ट्रांसपोर्टर शामिल हुए. बैठक में कंपनी ने भाड़ा बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों पर ठोस निर्णय के लिए चार महीने का समय मांगा. इसके बाद फिलहाल ढुलाई बाधित करने का निर्णय स्थगित कर दिया गया है. कोल कंपनी बीजीआर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनिल रेड्डी ने बताया कि ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने कई मांगें कंपनी के समक्ष रखी हैं. बैठक में कंपनी की ओर से कहा गया कि उन्हें तीन से चार महीने का समय दिया जाए, जिसके बाद पुनः ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोल ट्रांसपोट्ररों ने कोयला ढुलाई बाधित करने का फैसला लिया वापस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हरेक परिवार से प्रति माह लें 20 रुपये, स्वच्छता संबंधी कार्यों में करें उपयोग: डीसी

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. डीसी मनीष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की जल सहियाओं के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि एसएसजी सर्वे टीम के आगमन से पूर्व एसबीएमएसएसजी2025 ऐप पर स्वयं फीडबैक दें तथा गांव के लोगों को भी फीडबैक देने के लिए प्रेरित करें. प्रत्येक परिवार से प्रति माह 20 रुपये जमा करने व इस राशि का उपयोग स्वच्छता कार्यों में करने का निर्देश दिया गया. साथ ही प्रत्येक घर के बाहर प्लास्टिक कचरा रखने के लिए बोरा टांगने एवं बंद टॉयलेट चालू कराने के निर्देश भी दिए गए. डीसी ने साफ-सफाई पर ध्यान देने, आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ, प्रभात फेरी, रैली, दीवाल लेखन, मेंहदी, चित्रकला आदि गतिविधियां आयोजित करने को कहा. उन्होंने गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कूड़ेदानों में रखने व निपटान के लिए उपयोग करने, भस्मक का प्रयोग करने एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने पर बल दिया. जल जमाव की सफाई व रोकथाम पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हरेक परिवार से प्रति माह लें 20 रुपये, स्वच्छता संबंधी कार्यों में करें उपयोग: डीसी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top