Hot News

March 17, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर में गलत दिशा में रखी ये 5 चीजें आपको बना रही हैं गरीब, जान लें अगर बार-बार हो रही पैसों की दिक्कत

Vastu Tips: अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी को बरकरार रखना चाहते हैं, तो आपके लिए वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा गहरा माना जाता है क्योंकि, यह सिर्फ हमें तरक्की करने में मदद नहीं करता है, यह हमें कई तरह की गलतियों को करने से भी रोकता है जिनकी वजह से जीवन में परेशानियां आ सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र भी मिलता हैं जिन्हें आपको गलती से भी गलत दिशा में नहीं रखना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार अगर आप इन चीजों को गलत दिशा में रख देते हैं तो घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है और साथ ही आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ जाता है. अगर आप भी इस समय पैसों से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे हैं, तो आपको घर पर रखी इन चीजों की दिशा पर एक बार ध्यान जरूर देना चाहिए. तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से. तिजोरी या पैसा रखने की जगह वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको पैसों से भरी तिजोरी या फिर अलमारी को हमेशा ही दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए. आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि इसका जो मुंह है वह हमेशा ही उत्तर या फिर पूर्व दिशा की तरफ हो. कई बार तिजोरी अगर गलत दिशा में हो, तो भी आपके हाथों में पैसे टिकते नहीं हैं और बेवजह के खर्चे बढ़ने लगते हैं. यह भी पढ़ें: रात में कपड़े धोना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें वास्तु शास्त्र में बताई गई इसकी बड़ी वजह कौन सी है किचन की सही दिशा अगर आपको नहीं पता तो बता दें, आपके घर का किचन अग्नि तत्व से जुड़ा हुआ होता है. यह एक मुख्य कारण है कि इसे हमेशा से दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. अगर आपका किचन उत्तर-पूर्व दिशा में बना हुआ है तो इसकी वजह से भी आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतें और स्ट्रेस हो सकते हैं. इसके अलावा आपको गैस स्टोव को भी हमेशा पूर्व दिशा की तरफ रखना चाहिए. किस दिशा में रखें पानी से जुड़ी चीजें? अगर आपके घर पर पानी से जुड़ी चीजें जैसे कि टंकी, एक्वेरियम या फिर इस तरह की चीजें हैं, तो आपको इन्हें उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए. अगर आप इन्हें गलती से भी दक्षिण दिशा में रख देते हैं, तो आपको पैसों से जुड़ी परेशानियां होनी शुरू हो जाती है. वहीं, जब ये चीजें सही दिशा में होती हैं, तो आपके घर और जीवन में शांति और समृद्धि आने लगती है. यह भी पढ़ें: कहीं आपके घर में भी तो नहीं बढ़ रही नेगेटिव एनर्जी? ये 5 संकेत बताते हैं सच्चाई आईना रखने की सही जगह आपको शायद जानकर हैरानी हो, लेकिन आपके घर पर रखा आईना एनर्जी को डबल करने का काम करता है. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप आईने को हमेशा ही सही दिशा में लगाकर रखें. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आईने को हमेशा उत्तर या फिर पूर्व दिशा की दीवार पर ही रखना चाहिए. अगर किसी भी कारण से आईना दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में लगा है, तो इसका काफी निगेटिव असर आपकी जिंदगी और पैसों पर पड़ सकता है. पूजा घर की सही दिशा वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आज जिस जगह पर पूजा करते हैं उसे हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए. अगर आप गलत दिशा में पूजा घर बनवा देते हैं, तो घर पर पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो कम हो जाता है. इसके अलावा गलत दिशा में बना पूजा घर मेंटल स्ट्रेस और पैसों से जुड़ी दिक्कतों को बढ़ाने का भी काम करता है. आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना है कि जिस समय आप पूजा कर रहे हैं उस समय आपका मुख पूर्व या फिर उत्तर दिशा की तरफ ही हो. यह भी पढ़ें: घर के बाथरूम में भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, बन सकती हैं दुर्भाग्य और परेशानियों की वजह The post घर में गलत दिशा में रखी ये 5 चीजें आपको बना रही हैं गरीब, जान लें अगर बार-बार हो रही पैसों की दिक्कत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Poco X8 Pro और X8 Pro Max भारत में हुए लॉन्च, चेक करें इनकी खूबियां और कीमत

Poco ने मंगलवार को हिंदुस्तान में अपनी नई X सीरीज लॉन्च कर दी है. इनमें Poco X8 Pro Max 5G, Poco X8 Pro 5G और खास Poco X8 Pro Iron Man Edition शामिल हैं. दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. चार्जिंग भी यहां काफी फास्ट है, क्योंकि ये स्मार्टफोन्स 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. आइए डिटेल में दोनों फोन्स के फीचर और प्राइस पर नजर डालते हैं. कैसा है Poco X8 Pro सीरीज का डिस्प्ले?  Poco X8 Pro Max 5G में आपको बड़ा 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. वहीं Poco X8 Pro 5G थोड़ा कॉम्पैक्ट है. इसमें 6.59-इंच का AMOLED स्क्रीन मिलता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि इसमें भी वही 120Hz रिफ्रेश रेट और शानदार डिस्प्ले क्वालिटी मिलती है. कंपनी का दावा है कि दोनों फोन IP66, IP68 और IP69/IP69K रेटिंग्स के साथ आते हैं. Poco X8 Pro सीरीज में कौन सा प्रोसेसर है? Poco X8 Pro Max 5G में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है. फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें Poco का 3D Ice Loop cooling system मिलता है. यह 5,800 sq mm के बड़े Heat Dissipation Area के साथ ओवरहीटिंग को कंट्रोल करता है. अब बात करें Poco X8 Pro 5G की, तो इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है. यह फोन भी 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है. खास बात ये है कि इसमें भी वही advanced cooling system दिया गया है, लेकिन थोड़ा छोटा 5,300 sq mm area के साथ. Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro 5G दोनों ही ड्यूल सिम स्मार्टफोन्स हैं. यह Xiaomi के Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है. Poco X8 Pro सीरीज का कैमरा Poco X8 Pro सीरीज में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एक स्टाइलिश pill-shaped मॉड्यूल में आता है. प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसमें OIS (Optical Image Stabilisation) मिलता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी है. सेल्फी लवर्स के लिए फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है. Poco X8 Pro सीरीज की बैटरी कैपेसिटी Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh की बैटरी मिलती है. वहीं Poco X8 Pro 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. सबसे अच्छी बात ये है कि दोनों ही स्मार्टफोन्स में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इतना ही नहीं, 27W रिवर्स चार्जिंग के साथ आप अपने दूसरे डिवाइसेज भी चार्ज कर सकते हैं. Poco X8 Pro सीरीज की कीमत POCO X8 Pro 5G की कीमत हिंदुस्तान में ₹29,999 से शुरू होती है, जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं इसका 12GB RAM वाला वेरिएंट ₹32,999 में आता है. खास बात ये है कि इसका Iron Man Edition भी लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत ₹34,999 रखी गई है. ये सिर्फ 12GB + 256GB वेरिएंट में मिलता है. अब बात करें Poco X8 Pro Max 5G की, तो इसकी शुरुआती कीमत ₹39,999 है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. अगर आप टॉप मॉडल लेना चाहते हैं, तो 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹43,999 में मिलेगा. सेल की बात करें तो ये नए स्मार्टफोन्स 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर बिक्री के लिए शुरू होंगे. कलर ऑप्शन्स भी काफी अच्छे हैं. X8 Pro 5G आपको Black, Green और White में मिलेगा, जबकि X8 Pro Max 5G Black, Blue और White रंगों में आएगा. यह भी पढ़ें: 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ ओप्पो का नया स्मार्टफोन, जानें इसकी खूबियां The post Poco X8 Pro और X8 Pro Max हिंदुस्तान में हुए लॉन्च, चेक करें इनकी खूबियां और कीमत appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर में तेल एवं एलपीजी गैस कि नहीं है कमी जिला प्रशासन ने कोईसमस्या होने पर दूरभाष नंबर किया सार्वजनिक

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– तेल एवं प्राकृतिक गैस (LPG) की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाली कठिनाईयों के निदान हेतु खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में समस्तीपुर जिलान्तर्गत एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है, जो प्रतिदिन 07:00 बजे पूर्वाह्न से 09:00 बजे अपराह्न तक कार्य करेगा। उक्त अवधि में आमजन अपनी समस्याओं या हो रही कठिनाईयों से उक्त नियंत्रण कक्ष (Control Room) के दूरभाष संख्याः 06274-222300 पर शिकायत कर सकते हैं। जिला में घरेलु उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है, अनावश्यक भ्रामक समाचारों पर ध्यान न दें। गैस बुकिंग दर्ज होने के पश्चात दो से तीन दिनों के भीतर घरेलु गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्व की भांति घर पर सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों / गोदामों के पास भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र में घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडरों की डिलिवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 45 दिनों के बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति है।

समस्तीपुर

जनगणना 2027: विधि महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निदेशक, जनगणना कार्य द्वारा निरीक्षण एवं समीक्षा

नया विचार न्यूज समस्तीपुर |निदेशक, जनगणना कार्य सह नागरिक निबंधन, बिहार, श्री एम. रामचंद्रुडु (भा.प्र.से.) द्वारा आज समस्तीपुर जिले का भ्रमण कर ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के प्रथम चरण हेतु विधि महाविद्यालय (Law College) में आयोजित प्रशिक्षण कार्य का व्यापक निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। समस्तीपुर आगमन पर जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर निदेशक महोदय का आत्मीय स्वागत किया गया। प्रशिक्षण का सफल समापन: विधि महाविद्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की बारीकियों से सभी को अवगत कराया गया। निदेशक महोदय ने प्रशिक्षणार्थियों से सीधा संवाद किया और कार्य की शुद्धता व समयबद्धता पर विशेष बल दिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अशोक कुमार उपस्थित रहे। साथ ही भारी संख्या में प्रशिक्षणार्थी भी मौजूद थे। समीक्षा के दौरान निदेशक महोदय ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कालीन नगरी की बेटी ने बुना UPSC का सपना, इफरा ने AIR 24 रचा इतिहास

Ifra Shams Ansari Success Story: इफरा शम्स अंसारी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में पूरे देश में 24वीं रैंक हासिल की है. यह परीक्षा हिंदुस्तान की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार IAS, IPS जैसे बड़े अधिकारी बनते हैं. हालांकि, इफरा को यह सफलता आसानी से नहीं मिली है. इसके पीछे एक लंबा संघर्ष रहा है. आइए उनकी जर्नी (Ifra Shams Ansari Success Story) को करीब से जानते हैं. Ifra Shams Ansari Success Story: कौन हैं इफरा शम्स अंसारी? इफरा भदोही जिले के रोटहा गांव की रहने वाली हैं. उनका परिवार बहुत साधारण है. उनके पिता शम्स आलम अंसारी कालीन कारोबार से जुड़े हैं, जो भदोही की पहचान भी है. उनकी मां यासमीन अंसारी घर संभालती हैं और बच्चों की पढ़ाई पर खास ध्यान देती हैं. पढ़ाई में अव्वल रहीं इफरा शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी छात्रा रही हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई भदोही के Tiny Tots Preparatory School से हुई. इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चली गईं और La Martiniere Girls College से स्कूल की पढ़ाई पूरी की. UPSC CSE 2026 Final Result with Marks Check PDF दिल्ली से पढ़ाई स्कूल के बाद उन्होंने दिल्ली के Lady Shri Ram College से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के Delhi School of Economics से समाजशास्त्र में मास्टर्स की पढ़ाई की. UPSC में 1022 मार्क्स Ifra shams ansari marksheet दो प्रयास में मिली असफलता मास्टर्स के दौरान ही इफरा को लगा कि सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए. एक इंटरव्यू में इफरा बताती हैं कि उन्होंने UPSC परीक्षा तीन बार दी. हर बार उन्हें अलग अनुभव मिला और हर कोशिश से उन्होंने कुछ नया सीखा. पहली बार जब उन्होंने परीक्षा दी, तब वह शुरुआती चरण यानी प्रीलिम्स पास नहीं कर पाईं. दूसरी बार उन्होंने प्रीलिम्स और मेन्स दोनों पास कर लिए और इंटरव्यू तक पहुंच गईं. लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आ पाया. तीसरी कोशिश में उन्होंने परीक्षा के सभी स्टेप्स पास किए और पूरे देश में 24वीं रैंक हासिल की. उन्हें सिविल सर्विस में कुल 1022 मार्क्स मिले. इसमें लिखित परीक्षा में उनको 813 और इंटरव्यू राउंड में 209 नंबर मिले हैं. बता दें कि इंटरव्यू राउंड में इफरा के मार्क्स रैंक 1 टॉपर अनुज अग्निहोत्री से ज्यादा हैं. यह भी पढ़ें: UPSC में लास्ट कॉल बना गोल्डन चांस, खाली सीट पर सुजीता का सेलेक्शन The post कालीन नगरी की बेटी ने बुना UPSC का सपना, इफरा ने AIR 24 रचा इतिहास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनुराग के बिगड़ते हालत के बीच इमोशनल हुई पत्नी रितिका, कहा- सब पहले जैसा हो

Anurag Dobhal Wife: टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों जिस शख्स का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल. अनुराग की पर्सनल लाइफ में भूचाल आया हुआ है. कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने लाइव स्ट्रीम के दौरान कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की. इस घटना ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया. अब इन सब के बीच उनकी पत्नी रितिका चौहान की एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि सबकुछ पहले जैसा हो जाए. बता दें, एक्सीडेंट से पहले अनुराग और रितिका के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था. पत्नी का इमोशनल पोस्ट अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट दरअसल, अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वह मंदिर में खड़ी दिखाई दे रही हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “पहले मेरी दुआएं तुम्हें पाने के लिए होती थीं, अब बस यही चाहती हूं कि सब कुछ फिर से ठीक और शांत हो जाए.” उनका यह मैसेज इस मुश्किल वक्त में अनुराग के लिए उम्मीद और सुकून की समाचार है. प्रेग्नेंट है अनुराग की पत्नी रितिका बता दें, कपल ने सितंबर 2025 में अपने पहले शिशु के आने की खुशसमाचारी दी थी. रितिका फिलहाल प्रेग्नेंट हैं, जिससे यह पूरा मामला और भी सेंसिटिव बन गया है. इसी बीच अनुराग के मैनेजर ने उनकी हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट दिया है. मैनेजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया है कि अनुराग फिलहाल निमोनिया से जूझ रहे हैं. उनके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया है. फिलहाल वह डॉक्टर की निगरानी में हैं. यह भी पढ़ें: फिर बिगड़ी UK07 Rider अनुराग डोभाल की तबीयत, अब हुई ये गंभीर बीमारी The post अनुराग के बिगड़ते हालत के बीच इमोशनल हुई पत्नी रितिका, कहा- सब पहले जैसा हो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोनम वांगचुक ने कहा– मेरी रिहाई कोई मायने नहीं रखती, अगर लद्दाख नहीं जीतता

Sonam Wangchuk : लद्दाख के क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने रिहाई के बाद कहा कि मैं  आज बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैं अपनी आवाज वापस पाने, अपने छोटे पंख फैलाने और खुद को नयी दिशा देने की ओर अग्रसर हूं.  सोनम वांगचुक ने कहा कि मेरे साथ और मेरी पत्नी के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ उसकी डरावनी कहानी बताने को मैं तैयार था. कैसे अचानक मेरे घर से मुझे, आप जानते हैं, कपड़े लपेटकर इस जेल में डाल दिया गया, बिना अपने परिवार या अपने वकीलों को कई दिनों तक फोन भी नहीं करने दिया गया. हालांकि जेल में सबकुछ अनुशासित था. प्रशासन ने बातचीत के लिए हाथ बढ़ाया  170 दिनों तक जेल में रहने के बाद सोनम वांगचुक ने मीडिया के सामने कहा कि मैं थोड़ा लालची इंसान हूं. मेरे लिए एक जीत काफी नहीं है. मैं हमेशा एक विन–विन यानी जीत की तलाश में रहता हूं. सोनम ने कहा कि मेरी जीत का कोई मतलब नहीं है अगर जिन वजहों को वो रिप्रेजेंट करते हैं, वे नहीं जीतते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने भरोसा बनाने और मतलब की बातचीत को आसान बनाने के लिए हाल ही में हाथ बढ़ाया है. यह बहुत अच्छी बात है क्योंकि इस तरह लद्दाख भी जीतेगा और हमारी वजह भी जीतेगी. उन्होंने कहा कि एनएसए का दुरुपयोग ना हो इसपर भी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए. राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हटाने पर हुई सोनम वांगचुक की रिहाई केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 14 मार्च को सोनम वांगचुक पर लगाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हटा लिया, जिसके बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी. सोनम वांगचुक पूरे 170 दिनों तक जोधपुर जेल में रहे. उनपर आरोप यह था कि उन्होंने आंदोलन के दौरान स्थानीय लोगों को हिंसा के लिए प्रेरित किया. ये भी पढ़ें : 13 साल मौत का इंतजार, अब सुप्रीम कोर्ट ने दिया हरीश राणा को इच्छामृत्यु का वरदान क्या अमेरिका ने सचमुच ईरान की मिसाइल ताकत को ध्वस्त कर दिया है? जानिए सच… The post सोनम वांगचुक ने कहा– मेरी रिहाई कोई मायने नहीं रखती, अगर लद्दाख नहीं जीतता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंडिया पोस्ट ने शुरू की 3 प्रीमियम सेवाएं, 24 घंटे में पार्सल नहीं पहुंचा तो मिलेगा रिफंड, जानें सब कुछ

India Post : हिंदुस्तानीय डाक विभाग (India Post) अब प्राइवेट कूरियर कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है. मंगलवार को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक विभाग की तीन नई प्रीमियम सेवाएं लॉन्च कीं. इन सेवाओं की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब आपका पार्सल 24 से 48 घंटे के भीतर सुरक्षित आपके पास पहुंच जाएगा. बदलते वक्त के साथ खुद को अपडेट करते हुए डाक विभाग ने 24 स्पीड पोस्ट, 24 स्पीड पोस्ट पार्सल और 48 स्पीड पोस्ट नाम से ये नई सर्विस शुरू की हैं. इन बड़े शहरों से हुई शुरुआत शुरुआती चरण में यह सुविधा देश के 6 प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में शुरू की गई है. प्रशासन का लक्ष्य है कि मार्च 2027 तक इस सेवा को पूरे देश के कोने-कोने तक पहुंचा दिया जाए. पार्सल को सुपरफास्ट स्पीड से भेजने के लिए डाक विभाग अब हवाई जहाजों का इस्तेमाल करेगा. सुरक्षा और हाई-टेक फीचर्स की गारंटी अब डाक विभाग का पार्सल न सिर्फ तेज पहुंचेगा, बल्कि ज्यादा सुरक्षित भी होगा. नई सेवाओं में ये खास फीचर्स जोड़े गए हैं पार्सल तभी मिलेगा जब आप सही OTP बताएंगे. आप हर पल ट्रैक कर पाएंगे कि आपका पार्सल कहां पहुंचा है. पार्सल की बुकिंग से लेकर डिलिवरी तक की पूरी जानकारी मोबाइल SMS के द्वारा मिलेगी. अगर विभाग तय समय सीमा में पार्सल नहीं पहुंचा पाता है, तो ग्राहकों को रिफंड दिया जाएगा. बिजनेस वालों के लिए खास सुविधाएं ई-कॉमर्स और बड़े व्यापारियों के लिए विभाग ने कई विशेष ऑफर दिए हैं. इसमें अभी बुक करें, बाद में भुगतान करें (Book Now, Pay Later) की सुविधा मिलेगी. साथ ही, भारी मात्रा में सामान होने पर डाक विभाग के कर्मचारी खुद आकर मुफ्त पिकअप करेंगे. डाक विभाग की शानदार तरक्की इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि डाक विभाग का रेवेन्यू साल 2025-26 के शुरुआती 11 महीनों में 20% बढ़ा है. उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स बाजार 2030 तक 30 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा, और डाक विभाग इस विकास का इंजन बनना चाहता है. इस साल पार्सल बिजनेस में 44% की शानदार ग्रोथ देखने को मिली है. भाषा इनपुट के साथ Also Read: LPG e-KYC को लेकर प्रशासन की सफाई, सभी कंज्यूमर के लिए जरूरी नहीं, जानें नियम The post इंडिया पोस्ट ने शुरू की 3 प्रीमियम सेवाएं, 24 घंटे में पार्सल नहीं पहुंचा तो मिलेगा रिफंड, जानें सब कुछ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हरियाणा कांग्रेस में बगावत, क्रॉस वोटिंग के बाद अब कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Haryana Congress: राम किशन गुर्जर ने कांग्रेस से इस्तीफा क्यों दिया इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि उन्होंने कहा- जिस तरह से सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. दुखी होकर मैंने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया. राम किशन गुर्जर पूर्व विधायक हैं. जबकि उनकी पत्नी शौली चौधरी नारायणगढ़ से विधायक हैं. उनकी पत्नी पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लग रहा है. हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 5 विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 5 विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा है. कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा, कांग्रेस के साथ विश्वासघात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रभारी महासचिव बीके हरिप्रसाद ने कहा कि क्रॉस-वोटिंग करने वाले और कांग्रेस के साथ विश्वासघात करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, मैं उनके नाम नहीं लूंगा, लेकिन लोगों को समझ आ गया है और जनता उन्हें सबक सिखाएगी. Haryana Congress Working President Ram Kishan Gujjar resigned from Congress. pic.twitter.com/CEs3mMyLJK — ANI (@ANI) March 17, 2026 बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध राज्यसभा के लिए निर्वाचित बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया. इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के दो विधायकों ने मतदान नहीं किया जिससे 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में वैध मतों की संख्या घटकर 88 रह गई. The post हरियाणा कांग्रेस में बगावत, क्रॉस वोटिंग के बाद अब कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या निशांत होंगे बिहार के अगले सीएम? मंत्री अशोक चौधरी बोले- नौवीं फेल क्लेम कर सकता है तो इंजीनियर क्यों नहीं

Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की नेतृत्व में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. NDA के अंदर मंथन जारी है, वहीं बयानों का दौर भी शुरू हो गया है. जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने इस बहस में नया मोड़ ला दिया है. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार भी मुख्यमंत्री की रेस में हो सकते हैं. उन्होंने कहा- स्काई इज द लिमिट, निशांत कहीं भी जा सकते हैं. डिप्टी सीएम ही क्यों, सीएम भी बन सकते हैं निशांत? जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या निशांत डिप्टी सीएम बनेंगे, तो अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें सिर्फ इस पद तक सीमित क्यों रखा जाए. फिर पूछा गया कि क्या निशांत मुख्यमंत्री बनेंगे तो उन्होंने साफ कहा- क्यों, नहीं बन सकते हैं? तेजस्वी यादव पर साधा निशाना इस दौरान अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा नौवीं फेल जब अपने आप को क्लेम कर सकता है सीएम बनने का तो जो इंजीनियरिंग का पढ़ाई किया है वो क्यों नहीं क्लेम कर सकता है देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए. राज्यसभा जीत के बाद बदल रही सियासत हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने जीत दर्ज की है. अब वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद बिहार को नया सीएम मिलेगा, जिसे लेकर NDA के भीतर मंथन जारी है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार भाजपा बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. वहीं जेडीयू को डिप्टी सीएम पद मिल सकता है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. निशांत कुमार की सक्रियता बढ़ी नीतीश के फैसले के बाद निशांत कुमार ने नेतृत्व में कदम रखा है और जेडीयू की सदस्यता ली है. वे लगातार कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं. कई जगहों पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगाए जा रहे हैं. जेडीयू के अंदर भी निशांत कुमार को लेकर माहौल बनता दिख रहा है. कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में अशोक चौधरी का बयान इस चर्चा को और हवा दे गया है. Also Read: कांग्रेस बोली- BJP ने ‘चुरा’ लिए 3 MLA, पटना में जोरदार प्रदर्शन, वोट न देने वाले विधायकों की नाराजगी जानिए The post क्या निशांत होंगे बिहार के अगले सीएम? मंत्री अशोक चौधरी बोले- नौवीं फेल क्लेम कर सकता है तो इंजीनियर क्यों नहीं appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top