Hot News

April 27, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमशेदपुर में साइबर ठगों का खतरा, टाटा पावर ने उपभोक्ताओं के लिए जारी की चेतावनी

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट  Jamshedpur News: देश भर में बिजली उपभोक्ताओं को निशाना बनाकर किए जा रहे ‘वॉट्सऐप स्कैम’ को लेकर टाटा पावर ने अपने ग्राहकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. कंपनी ने ग्राहकों को आगाह किया है कि वे किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें, क्योंकि यह आपकी जमा-पूंजी और निजी डेटा के लिए बड़ा खतरा हो सकता है. कंपनी प्रबंधन का कहना है कि ​हाल के दिनों में देखा गया है कि जालसाज ग्राहकों को वॉट्सऐप पर फर्जी मैसेज भेज रहे हैं. इन संदेशों में बिजली कटने का डर दिखाकर या केवाईसी अपडेट करने के बहाने संदिग्ध लिंक भेजे जा रहे हैं. जैसे ही कोई यूजर इन लिंक्स पर क्लिक करता है. उसका फोन हैक होने या बैंक खाते से पैसे चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है.  ​टाटा पावर की ग्राहकों को  सलाह ​कंपनी ने स्पष्ट किया है कि टाटा पावर कभी भी वॉट्सऐप, एसएमएस, कॉल या ईमेल के जरिए आपसे ओटीपी, बैंक विवरण या पासवर्ड नहीं मांगता है. किसी भी अज्ञात या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें. ये लिंक आपके फोन और व्यक्तिगत डेटा से समझौता कर सकते हैं. ऐसे किसी भी संदेश के जवाब में अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें. ​केवल आधिकारिक ऐप का उपयोग करें. ऐप हमेशा गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें. किसी अन्य सोर्स से भेजे गये ऐप डाउनलोड लिंक पर क्लिक न करें. सुरक्षा के लिए ग्राहक इन बातों का कड़ाई से पालन करें.  ​संदिग्ध गतिविधि होने पर क्या करें? ​टाटा पावर ने अपील की है कि यदि आपको कोई संदिग्ध मैसेज प्राप्त होता है या आपके साथ कोई अनधिकृत लेनदेन होता है. तो तुरंत ​हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. ​साइबर पोर्टल नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर अपनी शिकायत दर्ज करें. सिर्फ टाटा पावर के आधिकारिक संचार माध्यमों से ही संपर्क करें. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें. आपकी जागरूकता ही साइबर अपराधियों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है. झारखंड: बिजली उपभोक्ताओं को निशाना बना रहे साइबर ठग. केवाईसी अपडेट और बिजली कटने के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी मैसेज. टाटा पावर ने ग्राहकों से सतर्क रहने और संदिग्ध लिंक से बचने की अपील की.#Jharkhand #Jamshedpur #CyberCrime #TataPower #PrabhatKhabar — Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 27, 2026 यह भी पढ़ें: देवघर प्रीमियर लीग-13 फाइनल: ब्लैक रॉयल्स का जलवा, पिंक पैंथर को हराकर जीता खिताब यह भी पढ़ें: टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से की मुलाकात The post जमशेदपुर में साइबर ठगों का खतरा, टाटा पावर ने उपभोक्ताओं के लिए जारी की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान: बोला- हमारा गणित अलग है, 1 के बदले उड़ाएंगे 4 तेल के कुएं

Iran Warns Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच तनाव अब चरम पर पहुंच गया है. ट्रंप की तेल पाइपलाइनों को उड़ाने की धमकी के बाद ईरान के उपराष्ट्रपति एस्माइल सगब एसफहानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुली चेतावनी दी है. एसफहानी ने कहा कि अगर ईरान के तेल के कुओं या इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया गया, तो वे अमेरिका का साथ देने वाले खाड़ी देशों में चार गुना ज्यादा तबाही मचाएंगे. उन्होंने इसे ‘ईरानी गणित’ बताते हुए लिखा कि हमारा हिसाब अलग है: 1 तेल का कुआं = 4 तेल के कुएं. ट्रंप ने दी थी पाइपलाइन उड़ाने की चेतावनी यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब रविवार को फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी धमकी दी. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए सीजफायर डील नहीं मानी, तो वे उनकी तेल पाइपलाइनों को बम से उड़ा देंगे. ट्रंप का मानना है कि तेल निर्यात रुकने से ईरान की वित्तीय स्थिति और पाइपलाइनें खुद-ब-खुद खराब हो जाएंगी. Iranian regime energy official Esmail Saghab Esfahani responds after President Trump spoke of Iran’s oil wells blowing up: “If our infrastructure, including oil wells, is damaged as a result of the blockade, we guarantee that four times the damage will be inflicted on the same… pic.twitter.com/NtJrrYVmUz — Open Source Intel (@Osint613) April 26, 2026 ‘सप्लाई और डिमांड’ का स्पोर्ट्स: ईरान की बड़ी चाल ईरान की संसद के स्पीकर एमबी गालिबाफ ने भी ट्रंप को चुनौती देते हुए कहा कि अगर ट्रंप के पास चालें हैं, तो ईरान के पास भी पूरे पत्ते हैं. गालिबाफ ने एक गणितीय समीकरण के जरिए समझाया कि ईरान के पास ‘सप्लाई कार्ड्स’ (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, बाब अल मन्देब और पाइपलाइनें) हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने स्ट्रैट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद कर दिया, तो अमेरिका में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगेंगी. यह सब 3 नवंबर 2026 को होने वाले अमेरिकी मिड-टर्म चुनावों से ठीक पहले ट्रंप के लिए भारी पड़ सकता है. They brag about the cards. Let’s see:Supply Cards= Demand Cards SOH (partly played)+BEM(unplayed)+Pipelines(unplayed)= Inv Release (played)+Demand Destruction (partly played)+⏳More Price Adj (to come) Add summer vacation to the right unless they want to cancel it for the US! — محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 26, 2026 रूस और पाकिस्तान के साथ ईरान की मीटिंग तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची सोमवार को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे, जहां वे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे. इससे पहले अराघची ने पाकिस्तान (इस्लामाबाद) और ओमान (मस्कट) का दौरा किया. ईरानी प्रशासनी मीडिया एजेंसी IRNA के अनुसार, अराघची ने पाकिस्तान में अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने की शर्तों पर चर्चा की. वहीं ओमान के साथ स्ट्रैट ऑफ होर्मुज में समुद्री सुरक्षा और वहां फंसे नाविकों को छुड़ाने पर बात हुई है. ये भी पढ़ें: ‘मिनाब 168’ विमान से पुतिन से मिलने रूस पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री, क्या अब रुकेगी मिडल ईस्ट जंग? इजरायल और हिजबुल्लाह में फिर शुरू हुई जंग दूसरी तरफ, लेबनान में अप्रैल के बीच से लागू हुए युद्धविराम की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं. इजरायली सेना ने दावा किया है कि दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान उनका एक सैनिक मारा गया है. वहीं, हिजबुल्लाह ने इजरायल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके हमले सिर्फ इजरायल की ओर से किए जा रहे उल्लंघन का जवाब हैं. ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल्बुसैदी ने भी अपील की है कि समुद्री रास्तों पर आवाजाही को सुरक्षित रखा जाए. ये भी पढ़ें: ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज? The post ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान: बोला- हमारा गणित अलग है, 1 के बदले उड़ाएंगे 4 तेल के कुएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ASUS ExpertBook Ultra पर क्या 2.4 लाख रुपये खर्च करना सही डील है? जानें यहां

ASUS ने हाल ही में अपना नया लैपटॉप ExpertBook Ultra लॉन्च किया है. इसका डिजाइन बेहद शानदार है और पोर्टेबिलिटी भी कमाल की है. हालांकि, इसकी प्राइस प्रीमियम सेगमेंट में आती है. इसलिए सवाल उठना लाजिमी है कि क्या यह वाकई अपने दाम को सही ठहराता है? इसमें कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं, लेकिन हर यूजर को उनकी जरूरत हो, ऐसा जरूरी नहीं है. ऐसे में खरीदने से पहले यह समझना बेहद जरूरी है कि यह लैपटॉप आपके लिए सही इन्वेस्टमेंट होगा या नहीं. आइए जानते हैं. ASUS ExpertBook Ultra के फीचर्स इसमें 14 इंच का शानदार 3K OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक जाती है. यानी धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ नजर आएगी. बेहतरीन कलर्स और शार्प विजुअल्स के साथ यह लैपटॉप ऑफिस वर्क से लेकर एंटरटेनमेंट तक शानदार एक्सपीरियंस देता है. Ultra X9 Series 3 प्रोसेसर और डेडिकेटेड NPU के साथ यह लैपटॉप परफॉर्मेंस के मामले में दमदार है. इसमें आपको 50 TOPS तक की AI पावर मिलती है. इससे AI से जुड़े काम जैसे कंटेंट समराइजेशन, रियल-टाइम कोलैबोरेशन और स्मार्ट टास्क कहीं ज्यादा फास्ट और स्मूद हो जाते हैं. इतना ही नहीं, इसमें 64GB तक की LPDDR5X रैम और हाई-स्पीड PCIe स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. इस लैपटॉप का डिजाइन मेन हाईलाइट है. इसका वजन करीब 0.99 किलोग्राम है. इसकी मैग्नीशियम अलॉय बॉडी इसे सिर्फ प्रीमियम लुक ही नहीं देती, बल्कि मजबूती भी देती है. अच्छी बात यह है कि यह मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है. पतला और हल्का होने के बावजूद कनेक्टिविटी के मामले में यह बिल्कुल भी समझौता नहीं करता. इसमें Thunderbolt 4, USB-A, HDMI 2.1 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे सभी जरूरी पोर्ट्स मिलते हैं. इसमें लगभग 70Wh की बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की वजह से इसे जल्दी चार्ज कर सकते हैं. ऑडियो एक्सपीरियंस भी शानदार है. इसमें 6-स्पीकर वाला Dolby Atmos ट्यूनड साउंड सिस्टम मिलता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Windows 11 Pro पर चलता है, जो प्रोफेशनल्स के लिए कई एडवांस फीचर्स लेकर आता है. वहीं, बायोमेट्रिक लॉगिन और एडवांस एन्क्रिप्शन जैसे एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी फीचर्स आपके डेटा को हर समय सेफ रखते हैं. क्या ASUS ExpertBook Ultra अपनी कीमत के हिसाब से सही ऑप्शन है? हिंदुस्तान में इसकी शुरुआती कीमत 2,39,990 रुपये रखी गई है और इसकी प्री-बुकिंग Flipkart पर शुरू हो चुकी है. प्राइस को देखते हुए साफ है कि यह लैपटॉप नॉर्मल यूजर्स के लिए नहीं है. यह उन प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है जो बेस्ट चाहते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका बेहद हल्का और प्रीमियम डिजाइन, दमदार AI-पावर्ड परफॉर्मेंस और शानदार बिजनेस-फोकस्ड फीचर्स. अगर आपकी प्रायोरिटी पोर्टेबिलिटी, लेटेस्ट AI टेक्नोलॉजी और हाई-एंड परफॉर्मेंस है, तो यह कीमत पूरी तरह वाजिब लगती है. हालांकि, अगर आपका काम सिर्फ ब्राउजिंग, मूवी देखने या नॉर्मल ऑफिस टास्क तक सीमित है, तो यह लैपटॉप आपके लिए थोड़ा महंगा साबित हो सकता है. यह भी पढ़ें: लैपटॉप यूज करते वक्त ये 1 गलती पड़ सकती है भारी The post ASUS ExpertBook Ultra पर क्या 2.4 लाख रुपये खर्च करना सही डील है? जानें यहां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hansraj College में एक हफ्ते में 30 से ज्यादा छात्र सस्पेंड, जानें क्या है मामला

Hansraj College: दिल्ली विश्वविद्यालय के Hansraj College में बीते एक हफ्ते के दौरान 30 से अधिक छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है. यह कार्रवाई कॉलेज प्रशासन द्वारा हिंसा, अनुशासनहीनता और संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोपों के कारण की गई है. हिंसा के खिलाफ कॉलेज की कार्रवाई यह कार्रवाई 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच जारी किए गए कई नोटिसों के जरिए की गई, जिनमें कैंपस में हुई अलग-अलग घटनाओं का जिक्र है. मुख्य कारण 8 और 9 अप्रैल को आयोजित कॉलेज के वार्षिक फेस्ट के दौरान हुआ विवाद और अव्यवस्था रही, जहां झड़प और हंगामे की घटनाएं सामने आईं. इसके अलावा 15 अप्रैल को हुई एक अन्य हिंसक घटना को लेकर भी नोटिस जारी किया गया. Hansraj College suspends 30 students, including 4 student union office bearers over alleged misconduct during annual fest Read @ANI Story | https://t.co/KEmcVDJXEb #HansrajCollege #StudentUnion #AllegedMisconduct pic.twitter.com/2FuZrelvaS — ANI Digital (@ani_digital) April 27, 2026 जांच पूरी होने तक सभी निलंबित X पर एक ताजा पोस्ट के अनुसार, Hansraj College Students’ Union 2025- 26 के सभी चार पदाधिकारियों को सस्पेंड करने की पुष्टि की गई है. Ordinance XV-B के तहत अध्यक्ष अभिजीत सिंह, उपाध्यक्ष उपलक्ष तोमर, सचिव आस्था चावला और संयुक्त सचिव दिवनीत कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई जांच होने तक पूरी तरह लागू होगी. परीक्षा दे सकेंगे सस्पेंडेड स्टूडेंट्स आदेश के अनुसार, यह सस्पेंशन अस्थायी (इंटरिम) है. इस दौरान छात्रों को कैंपस में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, हालांकि वे निर्धारित दिनों में परीक्षा, इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल में शामिल हो सकेंगे. DU-College-NoticeDownload इससे पहले जारी नोटिसों में कई अन्य छात्रों के नाम भी सामने आए थे, जिन पर फेस्ट के दौरान मारपीट, कैंपस में अव्यवस्था फैलाने और शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने के आरोप लगे हैं. कुछ छात्रों पर सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट करने का भी आरोप है. संस्थान का मानना है कि इस तरह की एक्टिविटी से कॉलेज की छवि को नुकसान पहुंचेगा. छात्र संगठनों ने जताई नाराजगी इस बड़ी कार्रवाई के बाद छात्रों के एक वर्ग में नाराजगी देखने को मिल रही है. छात्र संघ के सदस्यों का आरोप है कि यह कार्रवाई सेलेक्टिव है और सिर्फ उन स्टूडेंट्स को ज्यादा निशाना बनाया गया है, जो कैंपस के मुद्दों पर आवाज उठा रहे थे. The suspension of the Hansraj College Student Union is a brazen attack on student democracy and an outright abuse of administrative power. These are the very representatives who sit on protests for days, fighting for student rights, so what exactly is their crime? Speaking the… pic.twitter.com/GLwLefhr9p — Aryan Maan (@Aryanmaan09) April 25, 2026 DUSU अध्यक्ष ने कार्रवाई को एकतरफा बताया इस पूरे मामले पर DUSU अध्यक्ष आर्यन मान ने नाराजगी जताते हुए अपने X पर लिखा, संस्थान अपने प्रशासनिक शक्ति का दुरुपयोग कर रहा है. ऐसे रिप्रेंजेटिटव की आवाज दबाई जा रही है जो स्टूडेंट्स के हक के लिए लड़ते हैं. DUSU अध्यक्ष ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. यह भी पढ़ें- DU North Campus के 6 गर्ल्स कॉलेज, एक से पढ़ीं Mallika Sherawat The post Hansraj College में एक हफ्ते में 30 से ज्यादा छात्र सस्पेंड, जानें क्या है मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फिल्म ‘माइकल’ ने वीकेंड पर संभाली रफ्तार, तीसरे दिन अच्छी कमाई

Michael Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘माइकल’ जिसमें एक्टर जाफर जैक्सन लीड रोल में नजर आ रहे हैं. अब फिल्म अपने तीसरे दिन के आंकड़ों के साथ चर्चा में है. माइकल हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है और दर्शकों और क्रिटिक्स से भी मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन इसके बावजूद शुरुआती तीन दिनों में इसने करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो एक ठीक-ठाक ओपनिंग मानी जा रही. तीसरे दिन की कमाई Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 5.50 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म की कमाई में दूसरे दिन के मुकाबले थोड़ी बढ़त दिखाई दी है, जिससे साफ है कि वीकेंड पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ने शुक्रवार को 3.70 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, वहीं प्रीव्यू से भी कुछ कमाई हुई थी. इस तरह पहले वीकेंड तक फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 16 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अगर कुल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो हिंदुस्तान में फिल्म ने लगभग 19.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. विदेशों में शानदार प्रदर्शन हिंदुस्तान के अलावा विदेशों में फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की है. नॉर्थ अमेरिका में पहले वीकेंड में इसने करीब 97 मिलियन डॉलर की कमाई की, जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 217 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इस वजह से यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बायोपिक फिल्मों में शामिल हो गई है. ‘धुरंधर 2’ से तुलना बॉक्स ऑफिस की मौजूदा रफ्तार देखें तो ‘माइकल’ अभी’ ‘धुरंधर 2’ से आगे नजर आ रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब छठे हफ्ते में चल रही है और हाल ही में इसके वीकेंड कलेक्शन में गिरावट देखी गई है हालांकि, इसकी कुल कमाई अब भी काफी बड़ी है. ‘भूत बंगला’ पर असर ‘माइकल’ की एंट्री से बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर मिल रही है. खासकर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन पर इसका असर देखने को मिल रहा है. यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: 39 दिन बाद भी फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर राज कायम, जानें कमाई The post फिल्म ‘माइकल’ ने वीकेंड पर संभाली रफ्तार, तीसरे दिन अच्छी कमाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: कोई पर्सनली मुझे कुछ बोलता है तो…वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे को दिया बल्ले से जवाब

Vaibhav Suryavanshi vs Praful Hinge : राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर ने वैभव सूर्यवंशी से लंबी बातचीत की. भिंडर ने वैभव से हिंगे को टारगेट करने के बारे में सवाल पूछा, जिसने युवा खिलाड़ी के दर्द को बाहर निकाल दिया. वैभव ने दर्द साझा करते हुए कहा- पिछली बार जब मैं शून्य पर आउट होकर लौटा और अपना फोन चेक किया, तो बहुत सारी चीजें मुझे दिखीं. वैसे मैं इन चीजों पर अधिक ध्यान नहीं देता, लेकिन कोई पर्सनली मुझे कुछ बोलता है, तो थोड़ा मुझे भी लगता है. मैंने वहीं तय कर लिया था कि अगली बार जब सामना होगा, तो जवाब सिर्फ बल्ले से होगा. वैभव ने हिंगे को लगातार चार बॉल पर चार छक्के जमाया आपको बता दें, 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव को शून्य पर आउट कर पवेलियन भेज दिया था. लेकिन उसके बाद 25 अप्रैल को जब हिंगे का दोबारा सामना हुआ, तो वैभव ने उसका बुरा हाल कर दिया. लगातार चार बॉल पर वैभव ने चार छक्के जमाए. A first-ball duck a few days ago to the fastest century by an Indian last night. Vaibhav Sooryavanshi just refuses to give up 👏💗 pic.twitter.com/IqDaWvkAu9 — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 26, 2026 वैभव को लेकर हिंगे ने क्या कहा था? वैभव को शून्य पर आउट करने के बाद प्रफुल्ल हिंगे ने जियोसिनेमा के साथ बातचीत में कहा था, मैंने वैभव के खिलाफ अंडर-13 का एक मैच स्पोर्ट्सा था. उस समय बाउंसर पर मैंने वैभव को आउट किया था. मैंने इस मुकाबले (IPL 2026 राजस्थान के खिलाफ मैच) में भी वैभव के खिलाफ बाउंसर डालने का सोच लिया था. मैंने पहला बाउंसर मारा तो उन्होंने मुझ पर अटैक करने की कोशिश की, मैंने उन्हें दोबारा बाउंसर मारा. जिस पर वैभव ने हिट करने की कोशिश की, लेकिन सही टाइमिंग नहीं हुई और आउट हो गए. हिंगे ने आगे कहा- मैंने टीम मीटिंग में गेंदबाजी कोच को अपने प्लान के बारे में बताया था. वैभव सूर्यवंशी का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन वैभव सूर्यवंशी के लिए मौजूदा सीजन काफी शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में 357 रन बना लिए हैं और टॉप स्कोर करने वाले बैटरों की सूची में नंबर दो पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे केवल अभिषेक शर्मा हैं, जो अब तक 380 रन बना चुके हैं। वैभव के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी निकले हैं. हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने केवल 36 गेंद में अपना शतक पूरा किया था, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. इससे पहले पिछले सीजन में उन्होंने केवल 35 गेंद में अपना शतक पूरा किया था. सबसे तेज शतक के मामले में वैभव केवल क्रिस गेल से पीछे हैं, जो आईपीएल में 30 गेंद में शतक बना चुके हैं. ये भी पढ़ें: RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं हर मैच से पहले कार्टून देखते हैं वैभव सूर्यवंशी, कहा- सब के प्लान ई बा कि अच्छा करेके बा… The post Video: कोई पर्सनली मुझे कुछ बोलता है तो…वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे को दिया बल्ले से जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

27 अप्रैल को गिर गए सोने-चांदी के दाम, खरीदारी करने का है अच्छा मौका

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 27 April 2026: अगर आप आज सोने-चांदी के गहने खरीदने या इनमें इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो बाजार से आपके लिए एक राहत भरी समाचार है. आज, यानी 27 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है. हफ्ते की शुरुआत में बाजार काफी शांत है और पिछले दिनों की भारी उठा-पटक के बाद अब कीमतें थमती नजर आ रही हैं. हालांकि आपको बट दें कि यहां दिए गए रेट्स पिछले क्लोजिंग और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं.  सोने के रेट में क्या बदलाव आया? आज सोने की कीमतों में प्रति ग्राम 1 रुपये की गिरावट आई है. 24 कैरेट 15,403 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर गहने बनाने में होता है, 14,119 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है. पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद अब सोना एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल रेट्स में ज्यादा बड़ा उछाल आने की उम्मीद कम है.  आज का सोने का रेट टेबल 27 अप्रैल 2026: शुद्धता  रेट (प्रति 1 ग्राम) रेट (प्रति 10 ग्राम) कल से बदलाव 24 कैरेट  ₹15,403 ₹1,54,030 – ₹10   22 कैरेट  ₹14,119 ₹1,41,190 – ₹10   18 कैरेट  ₹11,552 ₹1,15,520 – ₹10  प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव  शहर 24 कैरेट  22 कैरेट  18 कैरेट  मुंबई ₹15,403 ₹14,119 ₹11,552 दिल्ली ₹15,418 ₹14,134 ₹11,567 कोलकाता ₹15,403 ₹14,119 ₹11,552 बेंगलुरु ₹15,403 ₹14,119 ₹11,552 चेन्नई ₹15,490 ₹14,199 ₹11,849 पटना ₹15,567 ₹14,270 ₹11,675 रांची ₹15,567 ₹14,270 ₹11,675 चांदी की चमक बढ़ी या घटी? चांदी की बात करें तो यहां भी मामूली सुस्ती देखने को मिल रही है. आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,59,900 रुपये पर ट्रेड कर रही है. अगर आप एक ग्राम चांदी खरीदते हैं, तो यह आपको लगभग 259.90 रुपये की पड़ेगी. पिछले कुछ दिनों से चांदी के रेट्स में काफी उतार-चढ़ाव रहा है, लेकिन आज यह स्थिर बनी हुई है. आज का चांदी का रेट टेबल: मात्रा   आज का रेट (₹) कल का रेट (₹) बदलाव 1 ग्राम ₹259.90 ₹260 – ₹0.10 100 ग्राम ₹25,990 ₹26,000 – ₹10 1 किलोग्राम ₹2,59,900 ₹2,60,000 – ₹100 प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव: शहर 10 ग्राम चांदी 100 ग्राम चांदी 1 किलोग्राम चांदी मुंबई ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900 दिल्ली ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900 कोलकाता ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900 बेंगलुरु ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900 चेन्नई ₹2,699 ₹26,990 ₹2,69,900 पटना ₹2,700 ₹27,000 ₹2,70,000 रांची ₹2,700 ₹27,000 ₹2,70,000 ये भी पढ़ें: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले, चेक करें 27 अप्रैल का रेट लिस्ट  The post 27 अप्रैल को गिर गए सोने-चांदी के दाम, खरीदारी करने का है अच्छा मौका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

Strait Of Hormuz: न्यूज वेबसाइट एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को एक नया प्रपोजल भेजा है. इस ऑफर में ईरान ने जंग खत्म करने और दुनिया के सबसे जरूरी समुद्री रास्ते ‘स्ट्रेस ऑफ होर्मुज’ को फिर से खोलने की बात कही है. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को कम करने के लिए तेहरान की यह एक बड़ी कूटनीतिक चाल मानी जा रही है. ट्रंप की बातचीत की शर्त   अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि अगर ईरान बातचीत करना चाहता है, तो वह वाशिंगटन को फोन कर सकता है. हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया है कि ईरान को कभी भी न्यूक्लियर हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. इस बीच व्हाइट हाउस ने अपने दूतों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर का इस्लामाबाद दौरा रद्द कर दिया है. इसे ईरान के पुराने प्रस्तावों से अमेरिका की नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है. यूरेनियम पर फंसा है पेंच अमेरिका चाहता है कि ईरान कम से कम 10 साल तक यूरेनियम संवर्धन (Enrichment) बंद कर दे और अपना न्यूक्लियर स्टॉक विदेश भेज दे. एक्सिओस की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि इन शर्तों पर फिलहाल ईरानी नेतृत्व के बीच कोई एक राय नहीं बन पाई है. ईरान का टू-स्टेज प्लान पाकिस्तान के जरिए भेजे गए नए फ्रेमवर्क में दो चरणों (Two-stage plan) की बात कही गई है. इसमें सबसे पहले समुद्री संकट और अमेरिका की तरफ से की गई नेवल नाकेबंदी को हटाने पर जोर दिया गया है. ईरान का कहना है कि न्यूक्लियर बातचीत दूसरे फेज में शुरू होगी. पहले समुद्री रास्ता साफ हो और नाकेबंदी हटे. व्हाइट हाउस को यह प्रस्ताव मिल गया है, लेकिन अमेरिका इस पर आगे बढ़ेगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है. फोन पर बातचीत चाहते हैं ट्रंप ईरानी विदेश मंत्री अराघची फिलहाल पाकिस्तान और ओमान के दौरे पर हैं और सोमवार को रूस में व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे. दूसरी ओर, ट्रंप लंबी यात्राओं के मूड में नहीं हैं. उन्होंने रविवार को कहा कि 18 घंटे की फ्लाइट लेकर बातचीत के लिए जाने का कोई मतलब नहीं है, यह काम फोन पर भी हो सकता है. Appreciative of my gracious hosts in Oman. Important discussions on bilateral matters and regional developments. As only Hormuz littoral states, our focus included ways to ensure safe transit that is to benefit of all dear neighbors and the world. Our neighbors are our priority pic.twitter.com/QffTsjCWgW — Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 26, 2026 दुनिया भर में महंगाई बढ़ रही है 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के सैन्य हमलों के बाद से बड़ी जंग तो रुकी हुई है, लेकिन शांति समझौता अब तक नहीं हुआ है. इस तनाव की वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ रही है. दुनिया का 20% तेल ‘स्ट्रेस ऑफ होर्मुज’ से गुजरता है, जिसे ईरान ने ब्लॉक करने की चेतावनी दे रखी है. वहीं अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी की हुई है. ईरान की मांग है कि बातचीत से पहले यह नाकेबंदी हटाई जाए और उसे हर्जाना दिया जाए. ये भी पढ़ें: इजरायल ने पहली बार विदेशी धरती पर तैनात किया आयरन डोम, ईरान से जंग के बीच ऐसे की UAE की मदद दोनों देशों के बीच बड़ा अंतर ईरान चाहता है कि उसे भविष्य में किसी सैन्य हमले से सुरक्षा की गारंटी मिले और जलडमरूमध्य के लिए नया कानूनी ढांचा बने. वहीं अमेरिका का पूरा फोकस ईरान के न्यूक्लियर कार्यक्रम, मिसाइल विकास और क्षेत्रीय समूहों से उसके रिश्तों को खत्म करने पर है. इन्हीं अलग-अलग प्राथमिकताओं की वजह से दोनों देशों के बीच की खाई अब भी काफी गहरी है. ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका के बीच फोन पर हो सकती है वार्ता, ट्रंप ने जंग खत्म करने के दिए संकेत The post ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इन्वर्टर पर भी चलेंगे ये स्मार्ट कूलर, कम खर्च में देंगे AC जैसी ठंडक

अगर आप गर्मियों में AC जैसी ठंडी हवा चाहते हैं लेकिन बिजली के भारी बिल से बचना चाहते हैं, तो स्मार्ट कूलर आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकते हैं. ये सिर्फ नॉर्मल कूलर नहीं हैं, बल्कि ऐसे एडवांस्ड फीचर्स के साथ आते हैं जो कूलिंग को ज्यादा असरदार और आरामदायक बनाते हैं. आइस चैंबर, ऑटो-फिल सिस्टम, एयर प्यूरीफिकेशन और इन्वर्टर सपोर्ट जैसी खूबियों के साथ ये कूलर न सिर्फ तेज गर्मी, बल्कि उमस से भी राहत देते हैं. खास बात यह है कि ये बेडरूम और छोटे-बड़े कमरों के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से उपलब्ध हैं. Bajaj PX97 Torque New 36L Personal Air Cooler Bajaj का यह कूलर उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है, जो एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल ऑप्शन चाहते हैं. इसमें टर्बो फैन दिया गया है, जो लगभग 30 फीट तक हवा पहुंचाने की कैपेसिटी रखता है. इसमें इस्तेमाल किए गए Anti-Bacterial Hexacool Pads हवा को साफ और फ्रेश बनाए रखते हैं. साथ ही ड्यूरामरीन पंप इसे हार्ड पानी में भी टिकाऊ बनाता है. 36 लीटर की टैंक कैपेसिटी और 3 अलग-अलग स्पीड मोड इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाते हैं. इसकी कीमत ऑनलाइन 5 से 6 हजार रुपये तक के बीच में है. Symphony Diet 12T Personal Tower Air Cooler अगर आपके कमरे में जगह कम है, तो Symphony Diet 12T एक स्मार्ट और स्लिम डिजाइन के साथ आता है. टावर स्टाइल होने की वजह से यह आसानी से कहीं भी फिट हो जाता है. इसमें लगा ब्लोअर और फिल्ट्रेशन सिस्टम हवा में मौजूद धूल और एलर्जी कणों को कम करने में मदद करता है. हनीकॉम्ब पैड और ड्यूरा पंप इसकी कूलिंग को बेहतर बनाते हैं, जबकि कम बिजली खपत इसे बजट-फ्रेंडली बनाती है. इसकी कीमत ऑनलाइन 7 से 8 हजार रुपये के बीच है. Symphony Ice Cube 27 Personal Air Cooler Symphony Ice Cube 27 छोटे और मिड-साइज बेडरूम के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन है. इसमें तीन तरफ हनीकॉम्ब कूलिंग पैड दिए गए हैं, जो बेहतर एयरफ्लो और कूलिंग हैं. i-Pure टेक्नोलॉजी के साथ यह कूलर हवा को साफ रखने में भी मदद करता है. कम बिजली खपत और इन्वर्टर सपोर्ट इसे लगातार इस्तेमाल के लिए आदर्श बनाते हैं. इसकी कीमत ऑनलाइन 5 से 6 हजार रुपये के बीच है. Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler अगर आपको बड़े कमरे या लिविंग एरिया के लिए कूलर चाहिए, तो Crompton Ozone 75L एक दमदार ऑप्शन है. इसकी बड़ी टैंक कैपेसिटी लंबे समय तक कूलिंग बनाए रखती है. ऑटो-फिल फीचर और बड़ा आइस चैंबर इसकी खासियत है, जिससे कूलिंग और भी बेहतर हो जाती है. हनीकॉम्ब पैड इसकी परफॉर्मेंस को स्टेबल रखते हैं, जिससे यह तेज गर्मी में भी असरदार साबित होता है. इसकी कीमत ऑनलाइन 9 से 10 हजार रुपये के बीच है. Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler Orient का यह कूलर छोटे से लेकर मीडियम साइज कमरों के लिए एक बैलेंस्ड ऑप्शन है. इसमें DenseNest हनीकॉम्ब पैड और मल्टी-स्टेज एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम दिया गया है, जो हवा को साफ और ठंडा दोनों बनाता है. यह कूलर भी इन्वर्टर पर आसानी से चलता है, जिससे बिजली कटने पर भी आपको राहत मिलती रहती है. इसकी कीमत ऑनलाइन 6 से 7 हजार रुपये के बीच है. यह भी पढ़ें: रेंट और PG वालों के लिए गर्मी में बेस्ट हैं टावर कूलर्स, कम खर्च में मिलेगी ठंडी हवा The post इन्वर्टर पर भी चलेंगे ये स्मार्ट कूलर, कम खर्च में देंगे AC जैसी ठंडक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar 2: 39 दिन बाद भी फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर राज कायम, जानें कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 39: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज के 39 दिन बाद भी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने 39वें दिन यानी छठे रविवार को करीब 3.40 करोड़ रुपये कमाए. यह शनिवार के मुकाबले लगभग 13 प्रतिशत ज्यादा है. पूरे छठे वीकेंड का कलेक्शन करीब 6.40 करोड़ रुपये रहा, जो बताता है कि दर्शकों का फिल्म के प्रति क्रेज अभी भी बना हुआ है. वहीं फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1130.59 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इतने लंबे समय बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना इसकी लोकप्रियता को दिखाता है. हिंदुस्तान और विदेश में शानदार कमाई फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 1353.27 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. वहीं, विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत है और अब तक 424.25 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. कुल मिलाकर फिल्म दुनियाभर में 1777 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. शुरुआत से ही मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स फिल्म की घोषणा 2025 में हुई थी और तभी से इसे लेकर काफी चर्चा थी. 2026 में रिलीज होते ही फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर जोरदार कमाई की. पहले हफ्ते में ही इसने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया और दूसरे हफ्ते में भी रफ्तार बनी रही. इसी के साथ यह हिंदी में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्मों में शामिल हो गई. दूसरी फिल्मों से मिल रही टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अब ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला नई फिल्मों से हो रहा है. अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने अपने 10वें दिन 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. वहीं, माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और तीसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है. यह भी पढ़ें: रविवार को बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘भूत बंगला’, कलेक्शन में उछाल The post Dhurandhar 2: 39 दिन बाद भी फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर राज कायम, जानें कमाई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top