Hot News

Best 7 kheer for Navratri Vrat: व्रत में भी मिलेगा स्वाद का मजा, जरूर ट्राई करें ये 7 नवरात्रि स्पेशल खीर 

Best 7 kheer for Navratri Vrat: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान कई लोग व्रत के नियमों का पालन कर घर पर तरह-तरह के डिश बनाते है. व्रत में मीठा खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है. ऐसे समय में खीर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश है. अगर आप भी नवरात्रि व्रत के लिए खीर बनाने का सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में आज हम आपको 7 तरह की खीर बताने जा रहे हैं, जिसे आपको व्रत में बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए. 

नवरात्रि व्रत में जरूर ट्राई करें ये 7 तरह की खीर

समक चावल की खीर

samak kheer recipe
समक चावल की खीर

ये खीर नवरात्रि व्रत के लिए सबसे पॉपुलर ऑप्शन है. इसे आप दूध, समक चावल और थोड़े से चीनी से आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. ऊपर से इसमें ड्राई फ्रूट डालने से इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. 

साबूदाना खीर

sabudana kheer recipe 1
साबूदाना खीर

साबूदाना से कई तरह के डिश व्रत के दौरान बनाई जाती है, ऐसे में आप इसे नवरात्रि व्रत में बनाकर जरूर ट्राई करें. 

लौकी की खीर

lauki kheer recipe 2
लौकी की खीर

लौकी की खीर बनने के बाद खाने में इतनी टेस्टी लगती है कि आप इसे एक बार बना लिए तो जरूर दूसरी बार बनाएंगे. 

शकरकंद की खीर

makhana kheer recipe 1 1
शकरकंद की खीर

शकरकंद की खीर व्रत के समय बनाई जाने वाली सबसे आसान रेसिपी है. इसे बनाने में आपको कम सामग्री की जरूरत होगी. 

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Special Recipe: नवरात्रि में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये स्पेशल व्रत रेसिपी, खाने वाले बार-बार बनाने की करेंगे डिमांड

मखाने की खीर

makhana kheer recipe 1
मखाने की खीर

मखाना की खीर व्रत के दौरान बनाने के लिए बेस्ट रेसिपी है. इसे आप कम मेहनत और कम सामग्री के साथ आसानी से घर पर बनाकर रेडी कर सकते हैं. 

नारियल की खीर 

coconut kheer recipe 1
नारियल की खीर 

नारियल की खीर व्रत में बनने वाली बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी डिश है. इसे बनाने के लिए पानी वाले नारियल को निकालकर कद्दूकस कर दूध में पकाया जाता है. फिर ऊपर से गुड़ या चीनी से मिलाया जाता है, आप इसके स्वाद को और बढ़ाने के लिए ऊपर से इसमें ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं. 

सेब की खीर 

coconut kheer recipe 1 1
सेब की खीर 

ये सेब से बनी खीर व्रत के समय बनने वाली सबसे हेल्दी और आसान रेसिपी है. ये खाने में हल्की, पौष्टिक और झटपट बनकर तैयार हो जाती है. दूध और सेब का कॉम्बिनेशन इसे और भी टेस्टी बनाता है. 

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Recipe Ideas: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, जानें आसान और झटपट रेसिपी आइडियाज

The post Best 7 kheer for Navratri Vrat: व्रत में भी मिलेगा स्वाद का मजा, जरूर ट्राई करें ये 7 नवरात्रि स्पेशल खीर  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top