Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीट एग्जाम में बाकी है 1 महीना, अच्छे मार्क्स पाने के लिए अपनाएं ये स्ट्रैटजी

NEET Preparation Tips in Hindi: किसी भी कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र के लिए सबसे जरूरी होता है, शांत दिमाग. नीट जैसी बड़ी परीक्षा के लिए छात्र महीनों पहले से दिनों और घंटों के हिसाब से अपना टाइम टेबल तय करते हैं. अचानक एग्जाम रद्द हो जाना हर स्टूडेंट के मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है. दोबारा उसी फोकस के साथ पढ़ाई शुरू करने में छात्रों को काफी मुश्किल आती है.  हर साल लाखों स्टूडेंट्स NEET एग्जाम देते हैं, लेकिन सही स्ट्रैटेजी और लगातार मेहनत करने वाले छात्र ही अच्छा स्कोर हासिल कर पाते हैं. कई बार स्टूडेंट्स पढ़ाई तो खूब करते हैं, लेकिन सही प्लान नहीं होने की वजह से पीछे रह जाते हैं. अगर आप भी NEET की तैयारी कर रहे हैं, तो नीचे दिए इन कुछ आसान और काम की टिप्स (NEET Preparation Tips in Hindi) आपकी तैयारी को बेहतर बना सकती है.  NEET Preparation Tips in Hindi: सबसे पहले सही टाइम टेबल बनाएं NEET की तैयारी बिना टाइम टेबल के करना काफी मुश्किल हो सकता है. हर विषय के लिए अलग समय तय करें. कोशिश करें कि रोजाना बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री तीनों पढ़ें. ऐसा टाइम टेबल बनाएं जिसे आप लंबे समय तक फॉलो कर सकें. बहुत ज्यादा भारी शेड्यूल बनाने से जल्दी थकान होने लगती है.  बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेना भी जरूरी है ताकि दिमाग फ्रेश रहे.  NEET Preparation Tips in Hindi: NCERT को बनाएं सबसे बड़ा हथियार NEET में सबसे ज्यादा सवाल NCERT से पूछे जाते हैं, खासकर बायोलॉजी में. इसलिए सबसे पहले एनसीईआरटी बुक को अच्छी तरह पढ़ें. हर लाइन और डायग्राम पर ध्यान दें. कई स्टूडेंट्स सीधे बड़ी-बड़ी किताबों में लग जाते हैं, लेकिन बेस मजबूत करने के लिए NCERT सबसे जरूरी है.  रोजाना रिवीजन करना जरूरी सिर्फ नया पढ़ने से काम नहीं है. जो पढ़ चुके हैं उसका रिवीजन करना भी बेहद जरूरी है. अगर आप रिवीजन नहीं करेंगे, तो पुरानी चीजें भूलने लगेंगे. हर हफ्ते एक दिन सिर्फ Revision के लिए रखें. छोटे-छोटे नोट्स बनाकर पढ़ाई करेंगे तो याद रखना आसान होगा.  मॉक टेस्ट और प्रीवियस ईयर पेपर जरूर लगाएं NEET की तैयारी में मॉक टेस्ट बहुत मदद करते हैं. इससे आपको असली एग्जाम जैसा माहौल मिलता है और टाइम मैनेजमेंट भी बेहतर होता है. पिछले सालों के सवाल सॉल्व करने से यह समझ आता है कि किस तरह के सवाल ज्यादा पूछे जाते हैं. इससे आपकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बढ़ती है.  कमजोर विषय पर ज्यादा ध्यान दें कई स्टूडेंट्स सिर्फ अपने पसंदीदा सब्जेक्ट पढ़ते रहते हैं और कमजोर टॉपिक छोड़ देते हैं. यही सबसे बड़ी गलती होती है. अगर फिजिक्स हार्ड लगता है या केमिस्ट्री समझ नहीं आता, तो उन टॉपिक्स पर ज्यादा समय दें.  हेल्थ का भी रखें ध्यान कई छात्र पढ़ाई के चक्कर में नींद और खानपान पर ध्यान नहीं देते. लेकिन स्वस्थ शरीर और शांत दिमाग के बिना लंबे समय तक पढ़ाई करना मुश्किल है. रोज कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद जरूर लें. थोड़ी वॉक करने से तनाव भी कम होता है.  यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे कठिन एग्जाम! इसके आगे NEET भी पड़ जाए फीका The post नीट एग्जाम में बाकी है 1 महीना, अच्छे मार्क्स पाने के लिए अपनाएं ये स्ट्रैटजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale, स्मार्टफोन से AC तक मिल रहे भारी डिस्काउंट पर

अगर आप नया स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, एयर कंडीशनर या कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है. Amazon India की Great Summer Sale अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है और कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह सेल 16 मई को खत्म हो जाएगी. सेल के दौरान कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स, होम अप्लायंसेज, पार्टी स्पीकर्स, स्मार्ट टीवी और एक्सेसरीज पर बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. इसके साथ बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स भी ग्राहकों को अतिरिक्त बचत का मौका दे रही हैं. स्मार्टफोन पर मिल रहे जबरदस्त ऑफर्स Amazon Summer Sale के दौरान Samsung, Redmi, Realme, Vivo और कई दूसरे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर कीमतों में कटौती की गई है. कुछ फ्लैगशिप फोन्स को भी काफी कम कीमत में लिस्ट किया गया था. हालांकि कई डिवाइसेज की कीमत अब धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हो गई है, जिससे साफ है कि आखिरी दिनों में डिमांड काफी तेज रही है. Samsung Galaxy S25 Ultra जैसे प्रीमियम फोन भी कुछ समय के लिए 1 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध रहे. इसके अलावा मिड-रेंज और बजट सेगमेंट के फोन्स पर भी आकर्षक डील्स मिल रही हैं. एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट जोड़ने के बाद कई स्मार्टफोन्स की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है. AC और होम अप्लायंसेज पर बड़ी बचत गर्मी के मौसम को देखते हुए एयर कंडीशनर पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है. सेल में विंडो AC और स्प्लिट AC दोनों कैटेगरी में कई विकल्प उपलब्ध हैं. Samsung, Haier और दूसरे बड़े ब्रांड्स के AC पर भारी छूट मिल रही है. इसके अलावा रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और दूसरे होम अप्लायंसेज पर भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं. कई प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI और एक्स्ट्रा बैंक कैशबैक का फायदा भी मिल रहा है, जिससे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना थोड़ा आसान हो गया है. स्मार्ट टीवी और स्पीकर्स पर भी शानदार डील अगर आप घर के लिए नया स्मार्ट टीवी लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. Amazon पर Samsung, Haier समेत कई ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी पर 40 प्रतिशत तक की बचत का मौका दिया जा रहा है. वहीं पार्टी स्पीकर्स पर सबसे ज्यादा 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. ब्लूटूथ स्पीकर्स और होम ऑडियो प्रोडक्ट्स की डिमांड भी सेल के दौरान काफी बढ़ी है. बैंक ऑफर और EMI से और सस्ती हुई खरीदारी Amazon Great Summer Sale में HDFC Bank कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा कई प्रोडक्ट्स पर आसान EMI ऑप्शन भी मौजूद हैं. ग्राहक पुराने डिवाइस एक्सचेंज करके अतिरिक्त डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं. डैशकैम, एक्सेसरीज और स्मार्ट गैजेट्स पर भी अलग-अलग कैटेगरी में डील्स मिल रही हैं. खास बात यह है कि कई ऑफर्स स्टॉक खत्म होने तक ही उपलब्ध रह सकते हैं. आखिरी दिनों में बढ़ सकती है कीमत सेल खत्म होने से पहले कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बदलाव शुरू हो चुका है. कुछ स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पहले की तुलना में महंगे हो गए हैं. ऐसे में अगर आप किसी खास डिवाइस पर नजर बनाए हुए हैं, तो आखिरी समय तक इंतजार करना महंगा पड़ सकता है. यह भी पढ़ें: अमेजन सेल में सस्ता हुआ मोटोरोला सिग्नेचर, 165Hz अमोलेड डिस्प्ले और फ्लैगशिप प्रॉसेसर के साथ बड़ी डील The post कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale, स्मार्टफोन से AC तक मिल रहे भारी डिस्काउंट पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केले खरीदते ही क्यों होने लगते हैं खराब? जान लें उन्हें स्टोर करने का सही तरीका

Household Tips: केला एक ऐसा फल है जिसे लगभग हर कोई खाना पसंद करता है. जब हमें इंस्टेंट एनर्जी की जरूरत होती है, तो अक्सर हम केला खाना पसंद करते हैं. यह नैचुरली मीठा होता है, इसलिए कई बार मीठा खाने की इच्छा होने पर भी लोग इसका सेवन कर लेते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि बाजार से केले खरीदकर घर लाने के बाद वे बहुत जल्दी सड़ने या काले पड़ने लगते हैं. कई बार तो केवल 1 से 2 दिन के अंदर ही केले खाने लायक नहीं बचते. अगर आप भी बार-बार इस समस्या का सामना करते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप केलों को लंबे समय तक फ्रेश और खराब होने से बचाकर रख सकते हैं. तो चलिए इन आसान ट्रिक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं. केले को प्लास्टिक बैग में रखने की न करें गलती अक्सर हम यह गलती करते हैं कि केले खरीदने के बाद उन्हें उसी प्लास्टिक के बैग में रख देते हैं. आपको ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो बैग के अंदर गर्मी और मॉइस्चर बढ़ जाती है और इस वजह से केले काफी जल्दी सड़ने और पकने लग जाते हैं. केले को घर लाकर आपको उसे बैग से बाहर निकालकर खुले हुए जगह पर रख देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो उसे हवा लगती रहती है और वे लंबे समय तक फ्रेश बने रहते हैं. ये भी पढ़ें: कम बजट में घर को बनाना है स्टाइलिश और लग्जरी? आज ही बदल दें ये 5 चीजें केले के डंठल को ढककर रखें अगर आपकी नहीं पता है तो बता दें केले सबसे ज्यादा अपने डंठल वाले हिस्से से ही पकना शुरू होते हैं. अगर आप केले को लंबे समय तक फ्रेश और टेस्टी रखना चाहते हैं तो केले के ऊपरी हिस्से यानी कि डंठल को हमेशा ही एल्युमिनियम फॉयल या प्लास्टिक रैप से ढक कर रहें. जब आप ऐसा करते हैं तो उससे निकलने वाली गैस कम बाहर निकलती है और केले लंबे समय तक फ्रेश और खाने लायक भी बने हुए रहते हैं. इसे एक बेहद ही आसान लेकिन असरदार तरीका माना जाता है केलों को फ्रेश रखने का. जान लें फ्रिज में रखने का सही तरीका कुछ लोगों का यह मानना होता है कि केले के फ्रिज में अगर रख दिया जाए तो वे जल्दी खराब हो जाएंगे, लेकिन अगर आप सही तरीका अपनाकर उन्हें फ्रिज में रखें तो ये कभी भी खराब नहीं होंगे. अगर केले ज्यादा ही पक चुके हैं तो आप उन्हें बिना किसी टेंशन के फ्रिज में रख सकते हैं. हालांकि कई बार केले का छिलका काला पड़ सकता है लेकिन अंदर से यह काफी लंबे समय तक खाने लायक बना हुआ रहता है. आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि कच्चे केले को आप कभी भी फ्रिज के अंदर न रखें. अगर आप ऐसा करते हैं तो उनका पकना बंद हो जाता है. दूसरे फलों से दूर रखें केले अगर आप केले को लंबे समय तक फ्रेश और खाने लायक बनाकर रखना चाहते हैं तो आपको कभी भी उन्हें दूसरे फलों के साथ नहीं रखना चाहिए. ऐपल, आम और पपीते जैसे फल एक ऐसा गैस रिलीज करते हैं जो केलों को तेजी से पकाने लग जाते हैं. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप इन्हें दूसरे फलों के साथ रखने से बचें. इसके अलावा केलों को एक अलग टोकरी या फिर खुले स्टैंड में रखना बेस्ट होता है. जब आप ऐसा करते हैं तो वे काफी धीरे-धीरे पकते हैं और जल्दी खराब भी होते हैं. ये भी पढ़ें: घर की इन जगहों पर दिख रहे हैं मकड़ी के जाले? छिन सकती है घर की सुख-शांति और रुक सकती है तरक्की The post केले खरीदते ही क्यों होने लगते हैं खराब? जान लें उन्हें स्टोर करने का सही तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्लेयर ऑफ दि मैच बनने के बाद तिलक वर्मा कहा-मुझे मैच फिनिश करना पसंद है

Tilak Varma : पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया. इस मैच को मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से जीत लिया. पंजाब की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 200 रनों का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य को मुंबई ने 19.5 ओवर में पूरा कर लिया. इस मैच में मुंबई के बैटर तिलक वर्मा ने अपनी बैटिंग से मुंबई को शानदार जीत दिलाई. तिलक ने शानदार पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें 33 बॉल में 6 छक्के और 6 चौके की मदद से 75 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ दि मैच घोषित किया गया. दबाव में कूल रहने की कोशिश मैच के बाद इंटरव्यू में जब तिलक वर्मा से पूछा गया कि क्या मैच फिनिश करके टीम को जीत दिलवाना अब आपकी आदत बनती जा रही है? इसपर तिलक ने कहा कि उन्हें मैच को अंत तक लेकर जाना बहुत पसंद है. उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल क्रिकेट और विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट स्पोर्ट्सने से उन्हें दबाव में शांत रह कर स्पोर्ट्सने का आत्मविश्वास मिला है. वे मैच को फिनिश करते हैं, तो उन्हें अच्छा लगता है. तिलक ने कहा कि टीम को उम्मीद नहीं थी की पिच इतनी धीमी स्पोर्ट्सेगी. बल्लेबाजों के लिए शॉट स्पोर्ट्सना आसान नहीं था और इसी कारण से शुरुआती ओवरों में पंजाब की टीम भी संघर्ष करती दिखी. हालांकि बाद में अजमतुल्लाह उमरजई और विष्णु बिनोद ने तेज बल्लेबाजी करके टीम को अच्छे स्कोर तक पंहुचा दिया. यूजी भाई ने मेरा काम आसान कर दिया तिलक वर्मा ने बताया कि मुंबई इंडियंस की रणनीति मैच को आखिरी ओवरों तक ले जाने की थी. तिलक ने बताया की उन्हें खुद पर भरोसा था की वह टीम को जीत दिला सकते हैं. उन्होंने कहा -मैं सिर्फ अपनी बेसिक बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहा था और सही मौके का इंतज़ार कर रहा था. मुझे विशवास था कि मैं मैच ख़त्म कर दूंगा. युजवेंद्र चहल की ओवर में आक्रामक बल्लेबाज़ी को लेकर वर्मा ने कहा कि टाइमआउट के दौरान मैंने कोच से कहा था कि अगर एक ओवर मिल जाये तो मैच पूरी तरह से मुंबई की तरफ आ जायेगा. उन्होंने मुस्कराते हुए कहा की वह एक ओवर ‘यूजी भाई’ ने दे दिया. तिलक ने कहा की उन्हें खुशी है कि वह टीम के लिए मैच ख़तम कर सके. तिलक वर्मा ने अपने साथी बल्लेबाज़ विल जैक्स की जम कर तारीफ की. उन्होंने कहा कि विल जैक्स की पारी ने मैच का रुख बदल दिया. (इनपुट : अरकम अब्दुल मन्नान) ये भी पढ़ें : IPL Points Table: पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल; देखें ताजा अंक तालिका The post प्लेयर ऑफ दि मैच बनने के बाद तिलक वर्मा कहा-मुझे मैच फिनिश करना पसंद है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UAE पहुंचकर बोले पीएम मोदी- होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित रहना बहुत जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई को अपने पांच देशों के दौरे के पहले चरण में UAE पहुंचे. अबू धाबी पहुंचने पर वहां के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी को सम्मान के तौर पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. अबू धाबी में UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के साथ बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर दिख रहा है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हमेशा बातचीत और कूटनीति से समाधान का पक्षधर रहा है. पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है. अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन होना चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हर हाल में UAE के साथ खड़ा है और शांति व स्थिरता बहाल करने में पूरा सहयोग देगा. #WATCH | Abu Dhabi, UAE: In his delegation-level talks with UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan, PM Narendra Modi says, “The impact of war in the West Asia region is seen across the world today. India has always given importance to dialogue and diplomacy for… pic.twitter.com/XMDlU4oHBT — ANI (@ANI) May 15, 2026 यूएई पर हुए हमलों की हम निंदा करते हैं : प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से बातचीत के दौरान कहा कि यूएई पर हुए हमलों की हम निंदा करते हैं. यूएई को जिस तरह से निशाना बनाया गया, वह अस्वीकार्य है. यूएई ने संयम रखते हुए जिस तरह से मौजूदा स्थिति को संभाला है, वह प्रशंसनीय है. यह भी पढ़ें : ट्रंप और शी जिनपिंग की हाई-लेवल मीटिंग, चीन अमेरिका दोनों होर्मुज खोलने पर राजी प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष का असर वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा रहा है. हिंदुस्तान शांति स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता देने को तैयार है. The post UAE पहुंचकर बोले पीएम मोदी- होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित रहना बहुत जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑफिस की कुर्सी से चिपके रहने के कारण अकड़ गई है कमर? हर दिन करें ये 5 आसान एक्सरसाइज और पाएं तुरंत आराम

Back Pain Relief: आज के समय में ज्यादातर लोगों की यह शिकायत रहती है कि ऑफिस में घंटों बैठे-बैठे उनके कमर अकड़ जाते हैं इस फिर कमर में दर्द रहने लगा है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम एक ही जगह पर घंटों बैठकर काम करते रहते हैं. जब आप एक ही जगह पर 7 से 8 घंटे कुर्सी पर चिपके हुए रहते हैं तो आपके मसल्स अकड़ने लग जाते हैं. इसका सबसे ज्यादा असर आपके गर्दन और कमर पर पड़ता है. गलत तरीके से बैठने की आदत, शरीर को कम हिलाना-डुलाना और एक खराब पोस्चर होने की वजह से भी कमर दर्द की प्रॉब्लम काफी कॉमन हो गयी है. अगर आप समय रहते इस दर्द पर आप ध्यान नहीं देते हैं तो देखते ही देखते यह प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकता है. अगर आपके कमर में भी दर्द रहता है और आप उससे आसानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे नॉर्मल एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आप आसानी से अपने कमरे या फिर ऑफिस चेयर में बैठे-बैठे कर सकते हैं कमर के इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए. ऑफिस चेयर में ही करें सीटेड फॉरवर्ड बेंड आप इस एक्सरसाइज को काफी आसानी से अपने ऑफिस चेयर में बैठे-बैठे ही कर सकते हैं. इसे करना आपके कमर दर्द में काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी पीठ को सीधा कर लेना है और फिर धीरे-धीरे करके आगे की तरफ झुकना हैं. इसके बाद आपको अपने हाथों को अपने पैरों की तरफ लाने की कोशिश करनी है. कुछ सेकंड्स के लिए आपको इसी तरह से रहना है और फिर अपने नॉर्मल कंडीशन में वापस आ जाना है. यह एक्सरसाइज आपके कमर की जकड़न को कम करता है और साथ ही मसल्स को भी रिलैक्स करता है. ये भी पढ़ें: क्या आप भी रातभर जागकर पुरानी बातें सोचते रहते हैं? जानें ओवरथिंकिंग के इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने का तरीका सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट भी फायदेमंद अगर आप अपने स्पाइन को फ्लेक्सिबल बनाना चाहते हैं तो आपको सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट ट्राय करना चाहिए. जब आप इसे करेंगे तो आपको काफी हद तक कमर के दर्द से छुटकारा मिल सकता है. इसे करना भी काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको सबसे पहले एक कुर्सी पर सीधे बैठ जाना है और फिर अपने शरीर को धीरे-धीरे दाईं तरफ घुमाना है. इस समय आपको कुर्सी की बैक को पकड़कर रखना है. कुछ सेकंड्स रुक जाने के बाद इस प्रोसेस को दोबारा बायीं तरफ से दोहराएं. यह छोटा सा मूवमेंट कमर दर्द के साथ ही अकड़न को भी कम करने में मदद करता है. कंधों के अकड़न से छुटकारा पाने के लिए शोल्डर रोल्स जब आप काफी देर तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, तो इससे सिर्फ आपका कमर नहीं बल्कि कंधे भी अकड़ जाते हैं. ऐसे कंडीशन में शोल्डर रोल्स एक्सरसाइज करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने कंधों को धीरे-धीरे करके ऊपर उठाएं, पीछे की तरफ घुमाएं और फिर नीचे ले आएं. इसे एक्सरसाइज को 10 से 15 बार दोहराएं. इस एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और साथ ही स्ट्रेस भी कम करने में मदद मिलती है. ये भी पढ़ें: क्या होगा जब आप हर सुबह पीने लगेंगे मेथी का पानी? जान लें इसके 5 चौंका देने वाले फायदे एक बार जरूर ट्रॉय करें नी-टू-चेस्ट स्ट्रेच अगर आपको काम के बीच थोड़ा सा समय मिल जाए, तो आपको कुर्सी से उठकर अपने शरीर को स्ट्रेच करना चाहिए. इसके लिए सबसे बेस्ट माना जाता है नी-टू-चेस्ट स्ट्रेच एक्सरसाइज को. इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं. इसके बाद एक घुटने को धीरे-धीरे अपनी छाती की ओर लाएं और दोनों हाथों से पकड़ें. कुछ सेकंड्स के बाद दूसरे पैर से भी इसे दोहराएं. इस एक्सरसाइज को रेगुलर बेसिस पर करने से कमर के निचले हिस्से में हो रहे दर्द से छुटकारा मिल सकता है. रूम में ट्रॉय करें कैट-काउ स्ट्रेच कमर दर्द से छुटकारा दिलाने में यह एक बेहद ही काम की एक्सरसाइज है. इसे रेगुलर बेसिस पर करने से आपकी रीढ़ की हड्डी फ्लेक्सिबल बनती है. इसे करना भी आसान है. इसे करने के लिए सबसे पहले हाथ और घुटनों के बल जमीन पर आ जाएं. इसके बाद आपको सांस भरते हुए अपनी पीठ को नीचे की तरफ झुकाना है और फिर सांस को छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की तरफ राउंड शेप में करने की कोशिश करें. इस एक्सरसाइज को 10 से 12 बार दोहराएं. अगर आपको कमर दर्द से इंस्टेंट रिलीफ चाहिए तो आपको इसे जरूर ट्राय करना चाहिए. ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल The post ऑफिस की कुर्सी से चिपके रहने के कारण अकड़ गई है कमर? हर दिन करें ये 5 आसान एक्सरसाइज और पाएं तुरंत आराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ITR भरने की टेंशन खत्म, सहज और सुगम फॉर्म हुए लाइव 

Income Tax Return Filing: शुक्रवार, 15 मई को आयकर विभाग ने जानकारी दी कि अब टैक्सपेयर्स ITR-1 (Sahaj) और ITR-4 (Sugam) फॉर्म के जरिए अपना रिटर्न ऑनलाइन फाइल कर सकते हैं. इसके लिए ई-फाइलिंग पोर्टल पर एक्सेल यूटिलिटी (Excel utilities) और ऑनलाइन फॉर्म की सुविधा शुरू कर दी गई है. ITR-1 फॉर्म किसके लिए है? अगर आप एक रेजिडेंट हिंदुस्तानीय नागरिक हैं और आपकी सालाना कमाई 50 लाख रुपये तक है, तो आपको ITR-1 यानी ‘सहज’ फॉर्म भरना होगा. यह फॉर्म उन लोगों के लिए है जिनकी आय का जरिया सैलरी, घर (House Property) और अन्य स्रोत जैसे बैंक ब्याज या फैमिली पेंशन है. ध्यान रहे, यह फॉर्म एनआरआई (NRI) या उन लोगों के लिए नहीं है जिनकी कमाई का जरिया एक से ज्यादा घर या लॉटरी जैसे बड़े इनाम हैं. ITR-4 किन लोगों को भरना होगा? ITR-4 यानी ‘सुगम’ फॉर्म उन व्यक्तिगत टैक्सपेयर्स, हिंदू अविभाजित परिवारों (HUF) और फर्मों (LLP को छोड़कर) के लिए है जिनकी कुल आय 50 लाख रुपये तक है. यह खास तौर पर उनके लिए बना है जिन्होंने इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 44AD, 44ADA या 44AE के तहत ‘प्रिजम्टिव टैक्सेशन’ (Presumptive Taxation) का ऑप्शन चुना है. छोटे कारोबारी और फ्रीलांसर अक्सर इसी फॉर्म का इस्तेमाल करते हैं.  यहां देखें इस समाचार से जुड़ी इंकम टैक्स इंडिया की ऑफिशियल एक्स पोस्ट: Attention taxpayers!The Excel utility and Online filing for ITR-1 and ITR-4 for AY 2026-27 has been enabled and is now available for taxpayers on the e-Filing portal.@nsitharamanoffc @officeofPCM @FinMinIndia @PIB_India — Income Tax India (@IncomeTaxIndia) May 15, 2026 डेडलाइन क्या है और क्यों जरूरी है? बिना किसी ऑडिट वाले व्यक्तिगत टैक्सपेयर्स के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई तय की गई है. इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) असल में वह प्रशासनी डॉक्युमेंट्स है जिसमें आप अपनी पूरी कमाई, इनवेस्टमेंट पर मिलने वाली छूट और चुकाए गए टैक्स का ब्योरा देते हैं. सही समय पर फॉर्म भरने से आप न केवल जुर्माने से बचते हैं, बल्कि लोन लेने या वीजा अप्लाई करने जैसे कामों में भी यह पेपर आपकी काफी मदद करता है. बाकी फॉर्म्स कब तक आएंगे? फिलहाल विभाग ने सिर्फ सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले दो फॉर्म ही लाइव किए हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट हर साल चरणों में यूटिलिटी जारी करता है. सैलरी पाने वाले और छोटे टैक्सपेयर्स के लिए सुविधाएं पहले शुरू की जाती हैं. बाकी बचे हुए ITR फॉर्म्स भी आने वाले कुछ हफ्तों में धीरे-धीरे पोर्टल पर एक्टिव कर दिए जाएंगे.  ये भी पढ़ें: सस्ता हो गया सोना, चांदी के दाम भी गिरे, चेक करें 15 मई के रेट्स  The post ITR भरने की टेंशन खत्म, सहज और सुगम फॉर्म हुए लाइव  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण, शुभेंदु बोले- निलंबित नहीं होंगे विपक्ष के विधायक

मुख्य बातें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का भाषण बिंदुबार तृणमूल ने उठाया हिंसा का मामला शोभन्देब की शिकायत मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का जवाब Suvendu Adhikari: कोलकाता: भाजपा प्रशासन का पहला विधानसभा सत्र शुरू हो चुका है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहले कहा था कि कौन क्या काम कर रहा है और कौन विधानसभा में जा रहा है, इस मामले में पारदर्शिता होनी चाहिए. गुरुवार को विधानसभा सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विधानसभा की कार्यवाही का आम जनता के लिए सीधा प्रसारण किया जाएगा. उन्होंने विधानसभा में एक नए युग की शुरुआत का संदेश भी दिया. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का भाषण बिंदुबार मैं उस पुराने कड़वे-मीठे अनुभव को फिर से नहीं उठाना चाहता. मैं पुरानी गलतियों और चूक को भुला देना चाहता हूं. विधानसभा अपने नियमों, बहुदलीय लोकतंत्र के अनुसार कार्य करती रहेगी. विधायक उपस्थित रहेंगे, विधायक प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लेंगे. विधायकों की गतिविधियों के बारे में मतदाताओं को अंधेरे में रखा जाता है. मुझे उम्मीद है कि जनता की सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए इस ऐतिहासिक विधानसभा का सीधा प्रसारण किया जाएगा. विधेयक, बजट, शून्यकाल, सभी का प्रसारण किया जाएगा. हम नहीं चाहते कि किसी भी विधायक पर शारीरिक हमला हो. यह लड़ाई-झगड़े की जगह नहीं है. हम जवाबदेही चाहते हैं, भाषा के प्रयोग में शालीनता चाहते हैं, हम चाहते हैं कि विधानसभा संविधान को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़े. सुधारों की आवश्यकता है. मतदान अभी भी कागजी रूप में ही होता है. परिसीमन होने पर विधानसभा सीटों की संख्या भी बढ़ सकती है. इसलिए, नए विधानसभा भवन के निर्माण के प्रयास भी किए जाएंगे. विपक्ष को बोलने का अधिक अवसर दिया जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर विपक्ष मंत्रियों से बात करेगा. मंत्रियों के क्षेत्र के दौरे के बारे में विधायकों को सूचित किया जाएगा. विपक्ष को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने कहा- पहले जब हम पत्र भेजते थे, तो कोई जवाब नहीं देता था. अब आप मुझे पत्र भेजिए और मैं जवाब दूंगा. तृणमूल ने उठाया हिंसा का मामला तृणमूल कांग्रेस पहले ही दिन पूरी तरह से निष्क्रिय हो गई है. विपक्ष के नेता शोभन्देब चटर्जी ने विधानसभा में चुनाव के बाद हुई हिंसा का आरोप लगाते हुए आवाज उठाई. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद हुई हिंसा के कारण तृणमूल के कई कार्यकर्ता बेघर हो गए हैं. भाजपा के सत्ता में आने के बाद उम्मीदें खत्म हो गई हैं, बल्कि डर बढ़ गया है. हालांकि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शोभन्देब के आरोपों को खारिज कर दिया है, बल्कि शुभेंदु ने चुनाव के बाद हुई हिंसा के संबंध में शोभन्देब द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई वास्तव में बेघर है, तो भाजपा प्रशासन उसे सम्मान के साथ घर वापस पहुंचाएगी, लेकिन उन्होंने कुछ शर्तें भी रखीं. शोभन्देब की शिकायत शोभन्देब चटर्जी ने कहा- हम चुनावों को लोकतंत्र का त्योहार कहते हैं. लेकिन, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था बार-बार टूट रही है. भाजपा ने कहा था कि डर नहीं, उम्मीद आएगी. लेकिन, उम्मीद तो नहीं, बल्कि डर चार गुना बढ़ गया है. मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगा कि वे ऐसे कदम उठाएं जिससे लोग अपने घरों में लौट सकें. शोभन्देब चटर्जी ने यह भी कहा- ऐसा लगता है जैसे उन्हें तानाशाह के कदमों की आहट सुनाई दे रही है. मैं नहीं चाहता कि लोकतंत्र नष्ट हो और अगर लोकतंत्र नष्ट हो जाता है और तानाशाह सत्ता में आ जाता है, तो जनता को इसका हिसाब देना होगा. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का जवाब शोभन्देब के आरोपों का खंडन करते हुए शुभेंदु ने कहा-मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं है जो बेघर हो. अगर आपको पता हो तो प्रशासन को सूचित करें. अगर कोई बेघर है तो आप माननीय डीजीपी को सूची दे दें. बस एक ही शर्त है. उस व्यक्ति पर 2021 के चुनाव के बाद आतंकवाद का कोई आरोप नहीं होना चाहिए. आप सूची देंगे, अगर उस सूची में कोई सम्मानित व्यक्ति है, तो उस क्षेत्र के भाजपा विधायक और सपा विधायक सम्मानपूर्वक जाकर उसे घर में रहने देंगे और अगर उसका नाम शिकायत में है तो उसे जेल जाना पड़ेगा. Also Read: तृणमूल में अंदरूनी कलह तेज, कुणाल घोष के पोस्ट से बढ़ीं सियासी अटकलें The post पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण, शुभेंदु बोले- निलंबित नहीं होंगे विपक्ष के विधायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NEET परीक्षा में होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी 

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा की नई डेट जारी कर दी है. अब 21 जून 2026 को नीट री-एग्जाम होगा. वहीं इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने नीट परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगले साल यानी कि 2027 से परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में होगी. इसी के साथ कई बड़े बदलाव किए हैं. आइए, जानते हैं कि नीट यूजी परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने क्या-क्या बोला. शिक्षा मंत्री ने NEET को लेकर क्या कहा? शिक्षा मंत्री ने कहा कि “गेस पेपर” के नाम पर लीक हुआ था, जिसके बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी. प्रशासन नहीं चाहती थी कि किसी धोखे से परीक्षा देने वाले को मेडिकल की सीट मिल जाए. उन्होंने कहा कि हम नीट को लेकर Zero Tolerance की पॉलिसी अपनाने जा रहे हैं और इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा. हमने CBI को नीट यूजी परीक्षा में हुए पेपर लीक की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. #WATCH | Delhi | Union Education Minister Dharmendra Pradhan says, “We have zero tolerance towards malpractices and this is a long fight against the examination mafia… Various social media handles are trying to spread misinformation, the system is being challenged and in view… pic.twitter.com/wRrKV3zoAp — ANI (@ANI) May 15, 2026 नीट परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही ये 5 बड़ी बातें शिक्षा मंत्री ने अपने जारी बयान में इस साल री-एग्जाम और अगले साल होने वाली नीट परीक्षा से जुड़ी 5 बड़ी बातें कही हैं. आइए, प्वॉइंट्स में जानते हैं- अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी अगले साल से NEET UG परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में होगी. ओएमआर शीट की जगह छात्रों को कंप्यूटर के सामने बैठाया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी. नीट री-एग्जाम 21 जून को तय शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों के भविष्य से कोई समझौता नहीं की जाएगी. नीट री-एग्जाम रविवार को 21 जून 2026 को ली जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए जाएंगे. छात्रहित में नहीं ली जाएगी एक्स्ट्रा फीस शिक्षा मंत्री ने खुद साफतौर पर कहा कि दोबारा परीक्षा (NEET Re Exam) के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी और पहले जमा फीस रिफंड होगी. शिक्षा मंत्री ने कहा इसे लेकर एनटीए शाम तक एक और सूचना जारी करेगी. एग्जाम सेंटर चुनने के लिए एक सप्ताह तक का समय उम्मीदवारों को री- एग्जाम में शामिल होने के लिए अपनी पसंद का शहर चुनने का अवसर मिलेगा. इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा. 15 मिनट एक्स्ट्रा दिया जाएगा ओएमआर शीट में छात्रों का विवरण भरने के लिए 15 मिनट एक्सट्रा दिए जाएंगे. शिक्षा मंत्री ने अपने जारी बयान में कहा. यह भी पढ़ें- नीट का मामला अब पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, FAIMA ने रखी ये 7 मांगें The post NEET परीक्षा में होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- NEET परीक्षा की व्यवस्था में जो चूक हुई, उसकी हम जिम्मेदारी लेते हैं, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

NEET Re-Examination : धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा को लेकर शुक्रवार को मीडिया से बात की. प्रेस काॅन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि नीट री-एग्जाम की नई तारीखें 21 जून घोषित की गई हैं. उन्होंने कहा कि हम इस बार कोई गड़बड़ नहीं होने देंगे. हम सभी कैंडिडेट्स को लेकर बहुत दुखी और चिंतित हैं, लेकिन देश के हित में हमें एग्जाम कैंसिल करने का फैसला लेना पड़ा. गैस पेपर की आड़ में पेपर लीक हुआ #WATCH | Delhi | Union Education Minister Dharmendra Pradhan says, “We have zero tolerance towards malpractices and this is a long fight against the examination mafia… Various social media handles are trying to spread misinformation, the system is being challenged and in view… pic.twitter.com/wRrKV3zoAp — ANI (@ANI) May 15, 2026 धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि परीक्षा 3 मई को हुई थी और 7 मई को एनटीए को शिकायत मिली कि गेस पेपर में कुछ ऐसे सवाल थे जो इस बार नीट की परीक्षा में पूछे गए थे. हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने तुरंत जांच शुरू की और इसे प्रशासनी एजेंसी को सौंप दिया. उन्होंने राज्य की एजेंसियों से संपर्क किया और 12 मई तक, हमें कंफर्म हो गया कि गेस पेपर की आड़ में, असली एग्जाम के सवाल लीक हो गए थे. इसी वजह से परीक्षा रद्द करनी पड़ी. हमें पता है कि यह फैसला परीक्षार्थियों को दुख पहुंचाने वाला था, लेकिन हमने उनके हित में ही यह फैसला किया. हम नहीं चाहते थे कि कोई भी काबिल स्टूडेंट फ्रॉड कैंडिडेट या एजुकेशन माफिया की साजिश की वजह से अपने हक से वंचित रहे. पिछली बार सामने आई गड़बड़ियों के बाद, राधाकृष्णन कमेटी बनाई गई थी, और हमने 2025 और 2026 दोनों के लिए उसकी सिफारिशों को शब्दशः लागू किया. इसके बावजूद, यह घटना हुई, इसलिए परीक्षा रद्द करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी गलतियां हुईं हैं, उसके लिए प्रशासन जिम्मेदारी लेती है. गलत कामों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गलत कामों के लिए हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है. हम एग्जाम माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. कई सोशल मीडिया हैंडल गलत जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, सिस्टम को चुनौती दी जा रही है और इसे देखते हुए ही मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है. सीबीआई ने कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्दी ही दोषियों को सामने लाया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनटीए एक ​​काबिल इंसान के हाथ में है. इसे सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर बनाया गया है और यह हर साल करीब 1 करोड़ स्टूडेंट्स का एग्जाम लेता है. हम यह पक्का करेंगे कि एनटीए से कोई गलती ना हो. री-एग्जाम के लिए नहीं लिया जाएगा एग्जाम फीस धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा कि जिस दिन परीक्षा रद्द हुई थी उसी दिन एनटीए ने स्टूडेंट्स की फीस वापस करने का ऐलान किया था. री-एग्जाम के लिए 0 फीस होगी. स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर चुनने के लिए एक हफ्ते का समय दिया जाएगा. स्टूडेंट्स की सुविधा और समय की कमी को ध्यान में रखते हुए, एनटीए ने परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है. परीक्षा, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होनी थी, अब शाम 5.15 बजे तक चलेगी. ये भी पढ़ें : नीट यूजी 2026 की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा The post धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- NEET परीक्षा की व्यवस्था में जो चूक हुई, उसकी हम जिम्मेदारी लेते हैं, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top