थियेटर को ही बना दिया ‘छठ घाट’, The Vvaan देखने से पहले उतारे जूते-चप्पल, अंदर बंटा ठेकुआ… सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
The Vvaan Movie: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है. फिल्म में बिहार की संस्कृति और खासतौर पर छठ पूजा को जिस तरह दिखाया गया है, उसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. लेकिन अब मुजफ्फरपुर से सामने आया एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. फिल्म में छठ का सीक्वेंस के कारण वीडियो में कुछ दर्शक फिल्म देखने से पहले थिएटर के बाहर अपने जूते-चप्पल उतारते और ठेकुआ तक बांटते नजर आए. थिएटर के बाहर उतार दिए जूते-चप्पल मुजफ्फरपुर के एक थिएटर के बाहर लोगों को जूते-चप्पल उतारते देखा गया. इसके बाद वे फिल्म देखने के लिए अंदर गए. यह नजारा इसलिए खास बन गया क्योंकि फिल्म में छठ पूजा से जुड़े कई दृश्य दिखाए गए हैं और बिहार के लोगों के लिए यह पर्व सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि आस्था और भावनाओं से जुड़ा है. View on Instagram लोगों का यह अंदाज बताता है कि पर्दे पर दिखाई जा रही छठ की झलक उनके लिए कितनी निजी और इमोशनल हो सकती है. थिएटर में ठेकुआ बांटती दिखी एक औरत इतना ही नहीं थिएटर में फिल्म ‘वन’ (Vvan) देखने पहुंचीं स्त्रीओं ने कुछ ऐसा किया, जिसने सोशल मीडिया पर मीम का बौछार कर दिया हैं. थिएटर के अंदर ही स्त्रीओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और दर्शकों के बीच ठेकुआ बांटा. छठ महापर्व की छटा बिखेरते इस अनोखे जश्न ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. थिएटर में ठेकुआ बांटती दिखी एक औरत, फोटो- इंस्टाग्राम शारदा सिन्हा की आवाज ने बढ़ाया इमोशन फिल्म के छठ सीक्वेंस में दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा का गीत भी सुनाई देता है. उनकी आवाज बिहार और छठ से जुड़ी भावनाओं का अहम हिस्सा रही है. यही वजह है कि फिल्म में उनके गीत की मौजूदगी ने कई दर्शकों को इमोशनल कर दिया. View on Instagram सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म में दिखा छठ का रंग ‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऋषि नाम के मुंबई में रहने वाले इंजीनियर का किरदार निभाया है. कहानी में वह अपनी पत्नी ममता यानी तमन्ना भाटिया के साथ बिहार के देवांचल गांव पहुंचते हैं. इसी दौरान छठ पूजा और बिहार की लोक मान्यताओं की कहानी में अहम भूमिका दिखाई गई है. फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये भी पढ़ें: जगमगाता छठ घाट, सूर्य देव को अर्घ्य और लाल साड़ी में व्रती, कुछ ऐसे शूट हुआ था ‘द वन’ का छठी मैया गीत The post थियेटर को ही बना दिया ‘छठ घाट’, The Vvaan देखने से पहले उतारे जूते-चप्पल, अंदर बंटा ठेकुआ… सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ appeared first on Naya Vichar.

