RCB vs GT: आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहली टीम बन गई है. क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचने में सफल रही. हालांकि, हार के बाद गुजरात टाइटंस के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा.
धर्मशाला में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वेंकटेश अय्यर जल्दी ही आउट हो गए. वेंकटेश अय्यर ने 19 रन की पारी स्पोर्ट्सी. उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 72 रन की साझेदारी हुई. इस दौरान विराट कोहली 43 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
रजत पाटीदार की तूफानी पारी
यहां से रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने मिलकर पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए. दोनों ने 95 रन की साझेदारी की. 189 के स्कोर पर क्रुणाल पांड्या 43 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान पाटीदार ने अपना अर्धशतक पूरा किया. वो एक छोर पर खड़े रहे और 33 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी स्पोर्ट्सकर टीम को 254 तक पहुंचाया. इस दौरान 9 छक्के और 5 चौके लगाए. गुजरात के लिए रबाडा ने 2 और होल्डर ने 2 विकेट चटकाए.
गुजरात टाइटंस की खराब शुरुआत
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही. साई सुदर्शन 14 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद शुभमन गिल 2 रन बनाकर चलते बने. उसके बाद जोस बटलर 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. निशांत सिंधु 5 रन बनाकर आउट हो गए. जेसन होल्डर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. पावरप्ले के दौरान ही गुजरात ने 5 विकेट गंवा दिया. यहां से गुजरात का जीतना मुश्किल ही नहीं नमुमकिन था.
162 रन पर सिमटी गुजरात टाइटंस
उसके बाद वाशिंगटन सुंदर 8 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं राशिद खान भी 8 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, अंत में राहुल तेवतिया ने पारी को संभाला और 68 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. गुजरात टाइटंस की टीम 162 रन पर सिमट गई.आरसीबी के जैकब डफी ने 3, रसिख सलाम डार ने 2, जोश हेजलवुड ने 1, भुवनेश्वर कुमार ने 2 और क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली के विकेट ने तोड़ा अनुष्का शर्मा का दिल, रिएक्शन हुआ वायरल
The post IPL 2026 की पहली फाइनलिस्ट बनी RCB, गुजरात को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची appeared first on Naya Vichar.

