Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक तरफ Anupam Kher की नसीहत, दूसरी तरफ Kashmera का तंज… Govinda के अफेयर विवाद में अब आया नया ट्विस्ट

गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं ने अब तूल पकड़ लिया है. पत्नी सुनीता आहूजा से अनबन और को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कथित अफेयर की समाचारों के बीच लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान दोनों के साथ नजर आने की चर्चा ने मामला और गरमा दिया. इसी बीच अनुपम खेर ने गोविंदा को खास सलाह दी, तो कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर तीखा पोस्ट शेयर कर दिया. सुनीता आहूजा का बयान भी सुर्खियों में है. ऐसे में सवाल है कि इस पूरे विवाद पर अब गोविंदा क्या कहेंगे? ‘अपनी आदतों को काम पर हावी मत होने दो’ अनुपम खेर की तीखी सलाह फरीदून शहरयार के साथ इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने गोविंदा के निजी जीवन में चल रहे बवाल पर चिंता व्यक्त की. अनुपम ने कहा- “मैं गोविंदा को बहुत पसंद करता हूँ और मैंने उनके साथ 10-12 फिल्में की हैं. डांस, एक्टिंग और इम्प्रोवाइजेशन में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता. लेकिन आपको अपनी पर्सनल लाइफ या अपनी आदतों को अपनी पूरी जिंदगी और काम पर हावी नहीं होने देना चाहिए.” अनुपम खेर ने आगे कहा कि वह गोविंदा को जज करने वाले कोई नहीं होते, लेकिन उन्होंने गोविंदा को फोन किया था ताकि वह उनसे कह सकें कि ‘यह बुरा वक्त भी बीत जाएगा’. अनुपम के मुताबिक, गोविंदा अपने आस-पास के माहौल और जिंदगी की उलझनों में बुरी तरह फंस गए हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगे. View on Instagram कश्मीरा शाह का जहरीला हमला ‘घर तोड़ने वालों की गुलामी बंद करो’ वहीं दूसरी तरफ, गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह का गुस्सा भी सोशल मीडिया पर बुरी तरह फूट पड़ा है. कश्मीरा ने बिना किसी का नाम लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग एक रहस्यमयी औरत को इतना ग्लैमराइज कर रहे हैं. घर तोड़ने वालों की तारीफ करना बंद करो और उन मर्दों को हीरो बनाना बंद करो जो अपनी समर्पित पत्नियों को कम उम्र की, महत्वाकांक्षी लड़कियों के लिए छोड़ देते हैं. यह बेहद घिनौना है” View on Instagram सुनीता आहूजा का छलका दर्द ‘इंसान धोखेबाज हैं, इनसे अच्छे तो जानवर हैं’ गोविंदा की इस हरकत से आहत उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने भी पैपराजी के सामने अपना दर्द बयां किया. सुनीता ने तंज कसते हुए कहा “इंसानों को कितना भी प्यार दे दो कोई फायदा नहीं है, वे सिर्फ धोखा ही देते हैं. इनसे अच्छे तो जानवर होते हैं जो हमेशा वफादार रहते हैं. इंसानों से नहीं, जानवरों से प्यार करो क्योंकि इंसान धोखेबाज होते हैं” ये भी पढ़ें: 40 साल की शादी को पैरों तले रौंदा… लालबागचा राजा के दरबार में रूमर्ड GF को ले पहुंचे Govinda, राखी सावंत ने सरेआम उड़ाई धज्जियां ये भी पढ़ें: जमुई कांड: ‘मैं बिहार में सुरक्षित हूं’ वाले मैथिली ठाकुर के दावे की नीरज पांडे ने उड़ाई धज्जियां, लिखा- “सबका बिहार एक जैसा नहीं” The post एक तरफ Anupam Kher की नसीहत, दूसरी तरफ Kashmera का तंज… Govinda के अफेयर विवाद में अब आया नया ट्विस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘मक्का पर हमला कर सकते हैं हूती, सुरक्षित जगह जाएं’, सऊदी अरब ने जारी किया अलर्ट

सऊदी अरब ने अलर्ट जारी करते हुए यह सलाह दी है कि खतरा टलने तक वे अपने घरों या बिल्डिंग से बाहर न निकलें. लोगों से खुली जगहों और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गई है. सऊदी सिविल डिफेंस ने कहा कि किंगडम के नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफाॅर्म द्वारा संभावित खतरे के बारे में चेतावनी मैसेज भेजे जाने के बाद मक्का और सऊदी अरब के कई अन्य हिस्सों को अलर्ट पर रखा गया है. मक्का पर हवाई हमले का खतरा सऊदी सिविल डिफेंस डायरेक्टरेट की X पर एक पोस्ट में कहा गया कि मक्का शहर में नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म ने एक संभावित खतरे के बारे में चेतावनी जारी की है और लोगों के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं. हालांकि अलर्ट के कुछ ही देर बाद यह कहा गया कि मक्का शहर, तबुक प्रांत, जेद्दा गवर्नेट और यानबू गवर्नेट के लिए खतरा टल गया है. बावजूद इसके सुरक्षा चेतावनियों का पालन करने को कहा गया है. अलर्ट जारी करने की क्या थी वजह? हाल ही में मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में ड्रोन को देखा गया था. हालांकि उस ड्रोन को अविलंब इंटरसेप्ट कर दिया गया था, जिसकी वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ था. सऊदी अरब का यह कहना था कि यह हमला हूतियों ने किया है और इस तरह के हमले को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हालांकि हूतियों ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने किसी भी धार्मिक स्थल पर निशाना साधा था. चूंकि हूती ईरान समर्थित संगठन है और मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच सऊदी अरब और ईरान के रिश्तों में भी तनातनी जारी है. चेतावनी में क्या कहा गया? सऊदी सिविल डिफेंस ने अपने अलर्ट में कहा कि जिन लोगों तक यह अलर्ट पहुंच रहा है वे सुरक्षित जगह पर चले जाएं. उन्हें घरों में रहने की सलाह दी गई और यह भी कहा गया कि वे खिड़कियों से दूर रहें.खुली जगहों, खिड़कियों, कांच, बालकनी और छतों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है.जो लोग बाहर थे, उन्हें पास की किसी बिल्डिंग में जाने की सलाह दी गई. ये भी पढ़ें: छेड़खानी वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई समस्तीपुर पुलिस, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- 6 घंटे के अंदर गिरफ्तारी The post ‘मक्का पर हमला कर सकते हैं हूती, सुरक्षित जगह जाएं’, सऊदी अरब ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समस्तीपुर में जमुई जैसी दो घटना: एक में गिरफ्तारी के बाद दूसरा वीडियो हुआ VIRAL

Samastipur viral video: जमुई जिले में हुई चर्चित घटना जैसी ही एक और शर्मनाक तस्वीर समस्तीपुर जिले से सामने आई है. जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबासेपुरा पंचायत में एक युवती और युवक के साथ अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. couple mishandling: भीड़ ने स्कूटी सवार को घेरा वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि स्कूटी पर सवार एक युवक और युवती को स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने चारों तरफ से घेर रखा है. भीड़ में शामिल कुछ लोग उनके साथ सरेआम बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट जैसी हरकतें कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी तमाशबीन बनने के अलावा पीड़ित जोड़े की मदद करने की कोशिश नहीं की. वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी हलचल यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड हुआ, वैसे ही यह जंगल में आग की तरह फैल गया. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है. हालांकि, मीडिया और प्रशासन स्तर पर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही घटना के पीछे की असली वजह या परिस्थितियों का अब तक आधिकारिक खुलासा हुआ है. पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग घटना के तूल पकड़ने के बाद स्थानीय प्रबुद्ध लोगों और नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों की पहचान कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि इस तरह की अराजक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और समाज में कानून का राज कायम रहे. पुलिस जांच में जुटी, सच्चाई का इंतजार इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद समस्तीपुर पुलिस और मुसरीघरारी थाना की टीम हरकत में आ गई है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर तकनीकी छानबीन कर रही है और उसमें दिख रहे लोगों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सत्यता की जांच और आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी. छेड़खानी की घटना के विरोध में ऐपवा (AIPWA) ने विरोध मार्च इससे पहले समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था. उस मामले में आज दोपहर एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मामले की जानकारी दी. सभी चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके बाद जिले में कर्पूरीग्राम में हुई छेड़खानी की घटना के विरोध में ऐपवा (AIPWA) ने विरोध मार्च निकाला है. बता दें, AIPWA का पूरा नाम All India Progressive Women’s Association (ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वीमेन्स एसोसिएशन) है. यह हिंदुस्तान की एक राष्ट्रीय स्तर की स्त्री संगठन है, जो स्त्रीओं की समानता, अधिकारों और मुक्ति (emancipation) के लिए काम करती है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह वायरल वीडियो को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है. साथ ही इसे सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया इसकी भी जांच की जा रही है. दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें… हुजूर दया कीजिए हम अभी जिंदा हैं….सीतामढ़ी में अंचल कार्यालय ने जीवित व्यक्ति को किया मृत घोषित The post समस्तीपुर में जमुई जैसी दो घटना: एक में गिरफ्तारी के बाद दूसरा वीडियो हुआ VIRAL appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आएगा महाभियोग? प्रियंका गांधी की मांग – चले आपराधिक मुकदमा

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर दूसरे विपक्षी दलों से संपर्क किया है. सूत्रों का कहना है कि प्रस्ताव का नोटिस अगले दो हफ्तों के भीतर लोकसभा और राज्यसभा में दिया जा सकता है. यह कदम चुनाव आयोग के फैसलों और SIR को लेकर सामने आए विवाद के बीच उठाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकजुट हैं और निर्वाचन आयोग के अंदर मतभेद की समाचारों के बाद आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष तीसरी बार महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस देने की तैयारी में है. इससे पहले 24 अप्रैल को राज्यसभा में 73 विपक्षी सांसदों ने नोटिस दिया था. इससे पहले भी दोनों सदनों में ऐसा प्रस्ताव लाने की कोशिश हुई थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया था. ‘CEC पर मुकदमा चले’, प्रियंका गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप वायनाड में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अगर मतदाता सूची में अवैध तरीके से बदलाव या नाम हटाए गए हैं और CEC को इसकी जानकारी थी, तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई होनी चाहिए. प्रियंका ने करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा करते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में CEC को मिली कानूनी सुरक्षा पर भी सवाल उठना चाहिए. दोष साबित होने पर उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए. ये भी पढ़ें: CEC Appointment Law: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का कानून क्यों है विवाद में, सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ? मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत निर्धारित है. इसके लिए संसद में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होता है. SIR को लेकर चुनाव आयुक्तों की आपत्ति का दावा, ECI ने कहा- मतभेद सामान्य प्रक्रिया ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने समेत कई मुद्दों पर आपत्ति जताई थी. वहीं, निर्वाचन आयोग ने कहा कि किसी मुद्दे पर अलग-अलग राय होना विचार-विमर्श का सामान्य हिस्सा है. आयोग ने यह भी कहा कि उसके सभी फैसले तय कानूनी प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं. The post ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आएगा महाभियोग? प्रियंका गांधी की मांग – चले आपराधिक मुकदमा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोरल पुलिसिंग के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़ क्यों? जमुई और समस्तीपुर की घटना से समझिए इसके पीछे का मनोविज्ञान

जमुई में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि समस्तीपुर से एक युवती के साथ अभद्रता का एक और वीडियो सामने है. बिहार का जमुई हो, समस्तीपुर हो, मधेपुरा हो या देश का कोई दूसरा कोना…ऐसी घटनाएं अब नई नहीं हैं, और तो और इसको लेकर दी जाने वाली दलीलें भी वही रटी-रटाई हैं, मोरल पुलिसिंग! यानी नए दौर का सोशल मीडिया हो या फिर हमारी कथित परंपरा… एक चीज आज भी कॉमन है, बिन मांगी दी जाने वाली सलाह या रोक-टोक करने का हक. हैरानी की बात यह है कि इस कथित अधिकार के लिए न कोई अनुमति चाहिए, न योग्यता और न ही जवाबदेही. जमुई मामले में तो अपराधी को लेकर जो तर्क दिए जा रहे हैं वो कुछ ऐसा ही है.यानी महज 48 घंटे में हुई समस्तीपुर और जमुई की ये दो घटनाएं ही काफी हैं, यह बताने के लिए यह विषय इतना प्रासंगिक क्यों है? मगर सवाल सिर्फ विषय के प्रासंगिकता का नहीं है. हमें यह भी समझना होगा कि कैसे समाज लंबे समय से मोरल पुलिसिंग के नाम पर स्त्रीओं के साथ होने वाले अपराध, खासकर यौन हिंसा को बढ़ावा दे रहा? और इसके पीछे का मनोविज्ञान क्या है? मोरल पुलिसिंग के पीछे क्या होता है असली मकसद इस सवाल का जवाब जानने से पहले ये समझना जरूरी है कि मोरल पुलिसिंग है क्या ? देखिए इन्फोग्राफिक हिंदुस्तान में मोरल पुलिसिंग का इतिहास सिर्फ आज के विवादों तक सीमित नहीं है. इसकी जड़ें पुराने सामाजिक नियमों से लेकर औपनिवेशिक दौर के कानूनों तक जाती हैं. ये भी पढ़ें: अमेरिका में कौन करा रहा हिंदुस्तानीयों की जासूसी? एशियन लोगों के खिलाफ बढ़ती नफरत से खतरे में ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिटिक्स क्या है इसका समाधान मोरल पुलिसिंग के जिक्र के साथ अनुशासन और आजादी के बीच संतुलन का सवाल भी सामने आता है. इसे समझने के लिए हमने बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कांत मिश्रा से बात की. राजीव कांत मिश्र के अनुसार, आज के युवाओं में भटकाव इन समस्याओं का अहम कारक है और इसके पीछे कोई एक वजह नहीं है. परिवार, समाज, आर्थिक स्थिति, मानसिक दबाव और बदलता डिजिटल माहौल इसके कई कारण हैं. राजीव कहते हैं कि फिल्मों में दिखाई जाने वाली अवास्तविक हिंसा भी युवाओं को सामाजिक संस्कारों से दूर कर रही है. वहीं, शिक्षा व्यवस्था उन्हें डिग्रियां तो दे रही है, लेकिन संस्कार और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए जरूरी व्यावहारिक कौशल नहीं सिखा रही. मिश्र के मुताबिक, अभिभावक कई बार इस डर से उचित अनुशासन नहीं बना पाते कि शिशु कोई आत्मघाती या गलत कदम न उठा लें. डिजिटल दौर में परिवार के भीतर बातचीत भी कम हुई है और पूरा परिवार अपने-अपने मोबाइल फोन में सिमट गया है. बच्चों पर बाहरी माहौल का असर भी पड़ रहा है, जिस पर कई बार अभिभावकों का ध्यान नहीं जा पाता. समाधान के तौर पर मिश्र स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा यानी वोकेशनल ट्रेनिंग शुरू करने की जरूरत बताते हैं. उनका कहना है कि 12वीं से पहले ही वोकेशनल कोर्स शुरू किए जाएं, ताकि छात्र समय रहते व्यावहारिक हुनर सीखें और सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहें. मिश्र के मुताबिक, बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर एक निश्चित उम्र तक अभिभावकों और स्कूलों का सख्त नियंत्रण होना चाहिए. युवाओं को सकारात्मक कामों में व्यस्त रखने की जरूरत है. उनका मानना है कि इससे उपद्रव करने या रील्स में समय गंवाने का अवसर कम होगा.  The post मोरल पुलिसिंग के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़ क्यों? जमुई और समस्तीपुर की घटना से समझिए इसके पीछे का मनोविज्ञान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देसी कंपनी Mivi ने लॉन्च किया अपना पहला 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से है लैस, जानें कीमत?

देश की होमग्रोन टेक कंपनी Mivi ने अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G हिंदुस्तान में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसमें Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. फोन में 6.745 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन 5 कलर ऑप्शन में आएगा और अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. आइए जरा डिटेल में जानते हैं इस नए फोन में हमें और क्या-क्या खास मिलता है. Mivi One 5G की कीमत और उपलब्धता Mivi One 5G की शुरुआती कीमत ₹14,999 रखी गई है. इस कीमत में 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. वहीं, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹15,999 और टॉप वेरिएंट 8GB + 128GB की कीमत ₹16,999 है. फोन को Blue, Burgundy, Pink, Green और Navy Blue जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. इसकी पहली सेल 8 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होगी. Flipkart Big Billion Days Sale में इस स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी समाचार है. कंपनी ने बताया है कि सेल के दौरान इसका 4GB + 128GB वेरिएंट ₹11,999 की इफेक्टिव कीमत पर मिलेगा. वहीं, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹12,999 और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹13,999 रखी गई है. इन कीमतों में सेल के दौरान मिलने वाले डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स शामिल हैं. Mivi One 5G के फीचर्स Mivi One 5G में कंपनी ने Pure Android 16 दिया है. यानी फोन में आपको बिना ज्यादा बदलाव वाला Android एक्सपीरियंस मिलेगा. कंपनी का दावा है कि इसे Android 18 तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे.  फोन में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन को 2.5D कवर ग्लास से प्रोटेक्शन भी मिलता है. परफॉर्मेंस के लिए Mivi One 5G में 4nm Snapdragon 4 Gen 2 5G चिपसेट लगाया गया है. इसे 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. कंपनी के मुताबिक, फोन ने AnTuTu पर करीब 4.9 लाख का स्कोर हासिल किया है. फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है, हालांकि कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Mivi One 5G में कंपनी का Mivi ClearTalk फीचर मिलता है, जो Mivi Neural Voice Engine पर काम करता है. यह कॉल के दौरान ट्रैफिक, हवा, आसपास की बातचीत और म्यूजिक जैसे शोर को कम करके आपकी आवाज को ज्यादा साफ सुनाने में मदद करता है. फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है. धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP64 रेटिंग भी मिली है. ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी वाला OnePlus का नया फोन हुआ लॉन्च, ₹16,999 में मिल रहा 120Hz डिस्प्ले और 4GB RAM The post देसी कंपनी Mivi ने लॉन्च किया अपना पहला 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से है लैस, जानें कीमत? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shukra Vakri 2026: तुला राशि में शुक्र की उल्टी चाल, जानें किन 5 राशि वालों के बजट और जीवन पर पड़ेगा असर

Shukra Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ माना गया है. यह राशि और नक्षत्र परिवर्तन के अलावा वक्री (उल्टी चाल) और मार्गी (सीधी चाल) भी चलता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र 3 अक्टूबर को तुला राशि में वक्री होगा. वक्री चाल में शुक्र 13 नवंबर तक रहेगा. इसके बाद मार्गी अवस्था में आ जाएगा. शुक्र वक्री अवस्था में 42 दिनों तक रहेगा. तुला राशि में शुक्र का मार्गी होना किन 5 राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं है, ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय बता रहे हैं. कर्क राशि: बढ़ेगा अनावश्यक खर्च तुला राशि में शुक्र का वक्री होना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है. इस दौरान अनावश्यक खर्च बढ़ेगा. जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं. व्यापार में आमदनी का ग्राफ नीचे आ सकता है. यात्रा के दौरान धन का नुकसान होगा, जिससे मन अप्रसन्न रहेगा. शादीशुदा लोगों को पत्नी से मनमुटाव हो सकता है. वैवाहिक जीवन के सुख में कमी महसूस कर सकते हैं. सिंह राशि: संपत्ति का नुकसान हो सकता है भोग और विलासिता की चीजों में फिजूलखर्च होगा. प्रेम संबंधों में पार्टनर से दूरी बन सकती है. संगीत (गायन-वादन) से जुड़े लोगों को दूर की यात्रा करनी पड़ेगी, जिससे अधिक खर्च होगा. सौंदर्य या आकर्षण की चीजों पर खर्च होगा. गाड़ियों की मरम्मत की चिंता रहेगी. इस दौरान संपत्ति का नुकसान हो सकता है, इसलिए इसमें निवेश करने से बचें. कन्या राशि: आर्थिक नुकसान की स्थिति लव लाइफ में पार्टनर के प्रति आकर्षण कम होगा. महंगी चीजें खरीदेंगे, जिससे बजट बिगड़ सकता है. विवाहित जातकों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है. नौकरीपेशा जातकों की आमदनी और खर्च का संतुलन बिगड़ सकता है. आंख से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में आर्थिक नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. लव पार्टनर की मांग पूरी करनी पड़ सकती है, जिसमें धन खर्च होगा. ये भी पढ़ें: Mars Transit: 23 दिनों तक पुष्य नक्षत्र में रहेंगे मंगल, किन 6 राशि के जातकों को धन और सेहत के मोर्चे पर रहना होगा सावधान? वृश्चिक राशि: सुख के साधनों में खर्च बढ़ेगा पति-पत्नी से मतभेद हो सकता है. आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सुख के साधनों में कमी हो सकती है. इलाज में धन खर्च होगा. परिवार में माता या पत्नी से किसी बात का कष्ट हो सकता है. फैशन से जुड़ी चीजों का व्यापार करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. आंख से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. लव पार्टनर की मांग को पूरा करने में खर्च बढ़ेगा. कुंभ राशि: वाणी पर नियंत्रण रखना होगा व्यापार में धन के नुकसान की स्थिति उत्पन्न होगी. इसलिए इस दौरान धन के लेनदेन में बहुत सतर्क रहना होगा. कोई व्यापार का साथी आर्थिक नुकसान दे सकता है. यातायात में धन का नुकसान हो सकता है. भोग विलास से संबंधित चीजों पर खर्च बढ़ेगा. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की कोई बात बहुत बुरी लग सकती है. जीवनसाथी से बातचीत के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखें. प्रेम जीवन में पार्टनर का सहयोग मन के अनुकूल नहीं रहेगा. 42 दिनों तक तुला राशि में वक्री रहेगा शुक्र द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर तुला राशि में वक्री यानी उल्टी चाल शुरू करने जा रहा है. जबकि, 14 नवंबर 2026 शनिवार को सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर मार्गी यानी सीधी चाल शुरू करेगा. ऐसे में पंचांग की गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह तुला राशि में 42 दिनों तक मार्गी रहेगा. ये भी पढ़ें: Budh Nakshatra Parivartan: 1 अक्टूबर से शुरू होंगे इन 6 राशि वालों के अच्छे दिन, स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध The post Shukra Vakri 2026: तुला राशि में शुक्र की उल्टी चाल, जानें किन 5 राशि वालों के बजट और जीवन पर पड़ेगा असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब बोलकर होगा UPI Payment? AI से बदलने वाला है पेमेंट का तरीका, NPCI CEO ने बताया प्लान

मुंबई में National Payments Corporation of India (NPCI) के MD और CEO दिलीप असबे ने Voice-based Payment को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में UPI Payment को और आसान बनाने में Artificial Intelligence (AI) की अहम भूमिका हो सकती है. दिलीप असबे के मुताबिक, Voice-based Payment के लिए बड़े स्तर पर AI सिस्टम और जरूरी तकनीकी ढांचे की जरूरत होगी. NPCI ने Voice Payment की शुरुआत कर दी है, लेकिन इसे बड़े स्तर पर इस्तेमाल में लाने के लिए बाजार को भी जरूरी तकनीक और सिस्टम तैयार करने में निवेश करना होगा. Voice Payment के लिए AI सिस्टम पर जोर NPCI CEO ने कहा कि संस्था इस तरह के निवेश को लेकर पूरे इकोसिस्टम के साथ काम कर रही है. उनका मानना है कि आने वाले समय में कंपनियां Voice Payment के लिए AI सॉल्यूशन पर निवेश बढ़ा सकती हैं. उन्होंने बताया कि कुछ बड़ी कंपनियों ने Voice Payment और फीचर फोन से पेमेंट की सुविधा के लिए निवेश शुरू भी कर दिया है. इसका मतलब है कि UPI में बोलकर पेमेंट करने की सुविधा को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ आवाज पहचानने वाली तकनीक काफी नहीं होगी. इसके लिए मजबूत AI सिस्टम और तकनीकी ढांचे की भी जरूरत होगी. NPCI इसी पूरे सिस्टम को तैयार करने पर काम कर रहा है. ये भी पढ़ें: Jio-Airtel ग्राहकों के लिए राहत की समाचार, डेटा नहीं चाहिए तो भी देना पड़ रहा था पूरा पैसा? TRAI ने बदले नियम फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अहम Voice Payment का एक बड़ा फायदा उन लोगों को हो सकता है, जो स्मार्टफोन या टचस्क्रीन वाले फोन की जगह फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं. NPCI के मुताबिक, फीचर फोन से पेमेंट की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए भी कंपनियां काम और निवेश बढ़ा रही हैं. The post अब बोलकर होगा UPI Payment? AI से बदलने वाला है पेमेंट का तरीका, NPCI CEO ने बताया प्लान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोलकाता में गौतम अदाणी का ऐलान- बंगाल में 1 लाख करोड़ से अधिक का निवेश करेगा अदाणी समूह

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अदाणी समूह वर्ष 2035 तक पश्चिम बंगाल में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेगा. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ कोलकाता के पास न्यू टाउन इलाके में 2,000 बिस्तर वाले अस्पताल की आधारशिला रखने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की. अदाणी ने कहा कि उनका समूह विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं वाले ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ पर 4,000 करोड़ रुपए खर्च करेगा. इस परियोजना से 10,000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे. अस्पताल के आधे बिस्तर गरीबों के लिए आरक्षित अदाणी ने कहा कि गैर-लाभकारी अस्पताल में आधी बिस्तर क्षमता राज्य और केंद्र की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत पात्र आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षित होगी. इस अस्पताल में एक मेडिकल कॉलेज के साथ अनुसंधान और उपचार से जुड़ी सुविधाएं भी होंगी. बंगाल में इन क्षेत्रों में निवेश करेगा अदाणी समूह बंदरगाह लॉजिस्टिक्स बिजली उत्पादन बिजली पारेषण एवं वितरण सड़क पुल और रोपवे हरित सीमेंट हाइपरस्केल डेटा सेंटर ये भी पढ़ें: कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान बिजली वितरण में अदाणी का पहला निवेश बिजली वितरण के क्षेत्र में अदाणी समूह द्वारा निवेश की यह पहली औपचारिक शुरुआत है. अभी कोलकाता और हावड़ा में बिजली वितरण पर आरपी संजीव गोयनका समूह की प्रमुख कंपनी सीईएससी लिमिटेड का एकाधिकार है. बंगाल के अन्य हिस्सों में डब्ल्यूबीएसईडीसीएल करती है बिजली की सप्लाई सॉल्टलेक और न्यू टाउन सहित पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्से में राज्य के स्वामित्व वाली पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) बिजली वितरण करती है. ये भी पढ़ें: बंगाल में निवेश के लिए उद्योगपतियों को स्पेशल ऑफर, अंबानी से मिलेंगे शुभेंदु अधिकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर क्यों, अदाणी ने खुद बताया बुनियादी ढांचे पर अधिक ध्यान देने की वजह बताते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि बंदरगाह लॉजिस्टिक को मजबूत करते हैं, लॉजिस्टिक उद्योग को आकर्षित करता है, उद्योग विनिर्माण को बढ़ावा देता है, विनिर्माण के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है और ऊर्जा डिजिटल बुनियादी ढांचे को सक्षम बनाती है. उन्होंने कहा कि इस पूरी शृंखला के विकसित होने के साथ रोजगार कई गुना बढ़ता है. पूर्वोत्तर हिंदुस्तान और दक्षिण पूर्व एशिया के लिए सेतु बनेगा बंगाल पश्चिम बंगाल को पूर्वोत्तर हिंदुस्तान और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए देश का प्राकृतिक समुद्री और लॉजिस्टिक सेतु बताते हुए अदाणी ने कहा कि राज्य में एशिया के सबसे बड़े एकीकृत औद्योगिक और आर्थिक मंच में से एक बनने की क्षमता है. ये भी पढ़ें: बंगाल की सत्ता बदलते ही टाटा समूह की सिंगूर वापसी की तैयारी, शमिक भट्टाचार्य बोले- प्रायश्चित नहीं, औद्योगिक पुनर्जागरण इन 3 क्षेत्रों में भी काम करेगा अदाणी समूह राइटर्स बिल्डिंग का पुनरोद्धार. कुम्हारटोली घाट का पुनरोद्धार. कोलकाता की दुर्गा पूजा को दुनिया के सामने पेश करने से जुड़ी पहल में मदद. ‘अदाणी समूह की दूसरी ‘कर्मभूमि’ बनेगा बंगाल’ अदाणी समूह के चेयरमैन ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह को समूह की पहली ‘कर्मभूमि’ (जहां व्यक्ति काम करता है) बताया और उम्मीद जतायी कि पश्चिम बंगाल उसकी दूसरी ‘कर्मभूमि’ बनेगा. गौतम अदाणी ने कालीघाट में की पूजा-अर्चना अदाणी ने कहा कि वह दिन में कालीघाट मंदिर गये और वहां नेतृत्व करने की शक्ति, सपने देखने की इच्छा और उन्हें पूरा करने की ऊर्जा के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का जागरण और प्रगति हिंदुस्तान की गति में तब्दील होगी. अदाणी आरोग्य मंदिर से जुड़ी खास बातें 51.75 एकड़ में विकसित किया जायेगा. विश्वस्तरीय अकादमिक चिकित्सा केंद्र और व्यापक स्वास्थ्य सेवा परिसर के रूप में विकसित होगा. सालाना 2 लाख से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा. 20 लाख से अधिक मरीजों का बिना भर्ती किये उपचार किया जा सकेगा. सिंगापुर और अमेरिकी कंपनियों से किया करार अदाणी फाउंडेशन ने अमेरिका की मेयो क्लिनिक ग्लोबल कंसल्टिंग और सिंगापुर की सिंगहेल्थ को चिकित्सा उपचार, अकादमिक चिकित्सा, डिजिटल स्वास्थ्य, गुणवत्ता, कार्यबल विकास और नवाचार के क्षेत्रों में वैश्विक विशेषज्ञता उपलब्ध कराने के लिए परियोजना से जोड़ा है. The post कोलकाता में गौतम अदाणी का ऐलान- बंगाल में 1 लाख करोड़ से अधिक का निवेश करेगा अदाणी समूह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, अभिजीत दीपके ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपके ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उनकी पार्टी देशभर में आंदोलन शुरू करेगी. दीपके ने कहा, “अगर 48 घंटे के भीतर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी. जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, हम पीछे नहीं हटेंगे.” उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर भी सवाल उठाए. दीपके ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग यह तय कर रहा है कि किसे वोट देने का अधिकार मिलेगा और किसे नहीं. क्या है पूरा विवाद? चुनाव आयोग के भीतर SIR और मतदाता सूची से जुड़े कुछ फैसलों को लेकर कथित मतभेद की रिपोर्ट सामने आई है. The Indian Express की रिपोर्ट के हवाले से कई मीडिया संस्थानों ने बताया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने करीब 10 महीने में कम से कम 14 मौकों पर कुछ फैसलों को लेकर आपत्तियां दर्ज की थीं. ये भी पढ़ें: क्या बिहार, बंगाल समेत 5 राज्यों में दोबारा चुनाव होंगे? ECI में लिखित आपत्ति सामने आने के बाद विपक्ष ने कर दी ये मांग जिसके बाद से विपक्ष भी ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग कर रही है. इसी बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉफ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग की है और 48 घंटे के भीतर इस्तिफा नहीं देने पर देशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी है. The post ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, अभिजीत दीपके ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top