Hot News

August 29, 2026

समस्तीपुर

प्रधान शिक्षकों की बैठक में उठीं एरियर व वेतन संरक्षण की मांगें, 15 सदस्यीय कमेटी गठित

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन – सरायरंजन प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में शनिवार को प्रधान शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक नेता एवं प्रदेश नेतृत्वकर्ता बलवंत सिंह ने की। मंच संचालन सुजीत कुमार ठाकुर ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के प्रधान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक नेता बलवंत सिंह ने कहा कि प्रधान शिक्षकों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इसमें विरमण तिथि से ग्रेड पे का एरियर, विशिष्ट सेवा का एरियर तथा वेतन संरक्षण प्रमुख है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर जल्द ही उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। अधिकारियों के समक्ष प्रधान शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा और लंबित मांगों को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान प्रधान शिक्षकों की 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नवगठित कमेटी के सदस्यों को प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी ने पाग पहनाकर सम्मानित किया। कमेटी में सत्यनारायण दास को अध्यक्ष, रामानंद सहनी को सचिव तथा अनुरंजन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार दिवस्पति मिश्रा को प्रवक्ता बनाया गया। पल्लवी कुमारी, नीतू कुमारी एवं हिंदुस्तान भूषण को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में रीना रौशन एवं उषा प्रियंबदा का चयन किया गया। जिला प्रतिनिधि के रूप में सुजीत कुमार ठाकुर, अफशाना निगार, आशुतोष रंजन एवं डॉ. विकास कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं राज्य प्रतिनिधि के रूप में बलवंत सिंह एवं सरोज कुमार झा का चयन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन के माध्यम से प्रधान शिक्षकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर प्रयास करने की बात कही। नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों को उपस्थित शिक्षकों ने बधाई दी। बैठक के अंत में सरोज कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Flood Live : 626 लोगों की मौत, 320 भारतीय सहित 2426 लोग अब भी लापता, नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा

Nepal Flood : नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. अब तक 626 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं. 320 हिंदुस्तानीय नागरिकों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है. इस बीच भोटेकोशी नदी क्षेत्र में पानी और कीचड़ का स्तर फिर बढ़ने से नई बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. प्रशासन ने नदी किनारे और प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. The post Nepal Flood Live : 626 लोगों की मौत, 320 हिंदुस्तानीय सहित 2426 लोग अब भी लापता, नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

जस्सी ह”त्या”कां’ड के पाँच फरार के घर पुलिस ने किया कुर्की जब्ती 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर ( झून्नू बाबा)  :मुफ्फसिल पुलिस नें जस्सी हत्या कांड के फरार पांच आरोपियों के विरुद्ध शनिवार को मुफस्सील थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह के नेतृत्व मे कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात थे। बता दें कि इसी वर्ष 8 फरवरी की शाम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर वार्ड 15 निवासी सरस्वती चरण पासवान के पुत्र सतीश कुमार उर्फ जस्सी (18) का शव फंदे से लटका हुआ पुलिस नें बरामद किया था। परिजनों के अनुसार, जस्सी का पड़ोस की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने लड़की के परिजनों पर मारपीट व हत्या का आरोप लगाते हुए मुफ्फसिल थाना में एफआईआर दर्ज कराया था। इसमें अजीत पासवान, सबिता देवी, इंद्रजीत कुमार, आशा कुमारी, ऋतिक कुमार, बीरो पासवान, किशन कुमार एवं बीरो पासवान की पत्नी रामकली देवी व अन्य तीन-चार अज्ञात के विरुद्ध मृतक के भाई के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस पुलिस ने अजीत पासवान की पत्नी सविता देवी ऊर्फ सकीना को गिरफ्तार किया था। उसी मामले में फरार चल रहे अजीत पासवान, इंद्रजीत कुमार, आशा कुमारी, किशन कुमार एवं रामकली के विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई।कुर्की जब्ती की कार्रवाई मे एसआई दीप शिखा सिन्हा, खुशबु कुमारी, संजीत कुमार, भीम सिंह यादव, कंदन वास्की, जीतेन्द्र कुमार, आदि पुलिस कर्मी मौज़ूद थे!

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal Ka Rashifal 30 August 2026: कल रविवार को इन रशियों को रहना होगा सावधान! इन्हें मिलेगी राहत

Kal Ka Rashifal 30 August 2026: कल रविवार 30 अगस्त 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें, सकारात्मक बदलाव और महत्वपूर्ण फैसले लेकर आ सकता है. जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल और भविष्यफल. मेष राशि का कल का राशिफल कल का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और नई ऊर्जा से भरा रह सकता है. किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें और बिना सोचे बड़ा खर्च न करें. प्रेम जीवन में साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. वृषभ राशि का कल का राशिफल कल आप अपने काम और निजी जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे. किसी पुराने परिचित से बातचीत होने पर कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह संभाल लेंगे. धन से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है. प्रेम संबंधों में छोटी गलतफहमियों को बातचीत के जरिए दूर करना बेहतर रहेगा. मिथुन राशि का कल का राशिफल कल आपको अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत होगी. किसी रुके हुए काम को दोबारा शुरू करने का अवसर मिल सकता है. दोस्तों या करीबी लोगों से मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में नए विचार आपकी प्रगति का रास्ता खोल सकते हैं. आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च से बचें. किसी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें. प्रेम जीवन में भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने से रिश्ते मजबूत होंगे. कर्क राशि का कल का राशिफल कल का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से सुखद रह सकता है. परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी और आपकी राय को महत्व मिल सकता है. कामकाज में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. किसी नए अवसर पर विचार कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति को मजबूत रखने के लिए बजट पर ध्यान दें. प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त आराम और संतुलित दिनचर्या जरूरी होगी. सिंह राशि का कल का राशिफल कल के राशिफल के अनुसार आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में किसी चुनौतीपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप समझदारी से पूरा करेंगे. परिवार में किसी सदस्य से जुड़ी अच्छी समाचार मिलने की संभावना है. धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. किसी पुराने मित्र से मुलाकात यादगार हो सकती है. प्रेम संबंधों में अपनी बात रखने के साथ साथी की भावनाओं को समझना भी जरूरी रहेगा. कन्या राशि का कल का राशिफल कल आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए. व्यवस्थित तरीके से काम करने पर कम समय में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में कोई योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल रहेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है. परिवार में शांति और सहयोग का माहौल रहेगा. प्रेम जीवन में साथी के साथ भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है. मानसिक तनाव कम करने के लिए कुछ समय आराम करें. ये भी पढ़ें: Bhadrapada Bhado Month Rashifal 2026: कल 29 अगस्त से शुरू हो रहा है भाद्रपद माह, जानें आपकी राशि के लिए शुभ रहेगा या भारी? तुला राशि का कल का राशिफल कल का दिन रिश्तों और सामाजिक संपर्क के लिहाज से अच्छा रह सकता है. किसी खास व्यक्ति से हुई बातचीत आपकी किसी उलझन को दूर कर सकती है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन बड़े निवेश से पहले पूरी जानकारी जुटाएं. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा. प्रेम जीवन में विश्वास बढ़ेगा और पुराने मतभेद दूर करने का अवसर मिल सकता है. वृश्चिक राशि का कल का राशिफल कल आपको परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की जरूरत होगी. कोई महत्वपूर्ण काम उम्मीद से थोड़ा अधिक समय ले सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. नौकरी या व्यवसाय में आपकी रणनीति उपयोगी साबित होगी. आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जोखिम लेने से बचें. परिवार के किसी सदस्य से भावनात्मक सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में साथी के साथ शांतिपूर्वक बातचीत करें. दिन के अंत में मानसिक सुकून महसूस होगा. धनु राशि का कल का राशिफल कल नए अवसर आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं. किसी यात्रा, नए संपर्क या महत्वपूर्ण बातचीत से भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में अपने विचार आत्मविश्वास के साथ रखें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है. प्रेम जीवन में साथी के साथ कहीं घूमने या साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी. मकर राशि का कल का राशिफल कल का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है, लेकिन आप उन्हें व्यवस्थित तरीके से संभाल पाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पर ध्यान दिया जाएगा और कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक मामलों में पुराने प्रयासों का लाभ मिल सकता है. परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी. प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझना जरूरी है. लगातार काम करने के बजाय आराम के लिए भी समय निकालें. कुंभ राशि का कल का राशिफल कल आपको अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट रखने की जरूरत होगी. कोई नया विचार आपके लिए भविष्य में लाभ का कारण बन सकता है. नौकरी या व्यवसाय में बदलाव से जुड़ी जानकारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन गैरजरूरी खरीदारी से बचें. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा. प्रेम जीवन में खुलकर बातचीत करने से नजदीकी बढ़ेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से पर्याप्त पानी और आराम का ध्यान रखना आपके लिए बेहतर रहेगा. मीन राशि का कल का राशिफल कल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर नई दिशा मिल सकती है. परिवार के किसी सदस्य का सहयोग आपको उत्साहित करेगा. कार्यक्षेत्र में अपनी रचनात्मक सोच का इस्तेमाल करें, इससे अच्छे

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIDEO: ‘भैया को लगा रिस्क है, लेकिन उन्हें नहीं पता था…’, वैभव सूर्यवंशी के कारनामे से ईशान किशन हुए हैरान

Vaibhav Sooryavanshi Bowling: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने गेंद से कमाल कर दिखाया. ईस्ट जोन के लिए स्पोर्ट्सते हुए वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ महज 3 ओवर में 2 विकेट लेकर जीत में बड़ी मदद की. सबसे मजेदार बात यह रही कि कप्तान ईशान किशन ने जब उन्हें बॉलिंग दी तो उन्हें लगा कि यह थोड़ा रिस्की फैसला है. ईशान किशन को क्यों लगा रिस्क? बीसीसीआई की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट जोन के विकेट लगातार नहीं गिर रहे थे. ऐसे में उन्हें 2-3 ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया. वैभव ने कहा, “विकेट नहीं गिर रहा था तो मुझे 2-3 ओवर डालने को बोला गया. ईशान भैया को ऐसा लगा कि वह रिस्क लेकर मुझे गेंद दे रहे हैं. लेकिन उनको नहीं पता था कि मैं विकेट टेकर हूं.” 16 वर्षीय वैभव ने यह भी बताया कि उन्हें पता था कि ज्यादा से ज्यादा तीन ओवर ही गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा. इसलिए उन्होंने उन तीन ओवरों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का फैसला किया. ये भी पढ़ें: 10 महीने में दूसरी बार नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को दी मात, ट्राई सीरीज में जीत से किया आगाज चार गेंदों में दो विकेट लेकर बदल दिया मैच वैभव को गेंद तब मिली जब नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में स्कोर 75/5 था. इसके बाद बाएं हाथ के वैभव ने महज चार गेंदों के अंदर दो विकेट निकाल दिए. उन्होंने किशन लिंगदोह को 25 रन और इमलीवाती लेमतूर को 4 रन पर आउट कर दिया. इन दो विकेटों के बाद नॉर्थ ईस्ट जोन का स्कोर 79 रन पर 7 विकेट हो गया. वैभव ने अपना तीन ओवर का स्पेल 2 विकेट पर सिर्फ 11 रन देकर खत्म किया. गेंद से योगदान देकर जीता दिल वैभव सूर्यवंशी इस मैच में बल्ले से सिर्फ 8 रन बना सके थे. ऐसे में गेंद से मिली सफलता उनके लिए खास रही. उन्होंने कहा कि बल्लेबाज के लिए विकेट लेना उतना ही रोमांचक होता है, जितना किसी गेंदबाज के लिए बल्ले से रन बनाना. ईस्ट जोन ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 467 रन बनाए और नॉर्थ ईस्ट जोन को 111 रन पर समेट दिया. फॉलोऑन के बाद नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई और ईस्ट जोन ने पारी और 210 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया. ये भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने 154 ओवर तक की फील्डिंग, देवदत्त पडिक्कल की पीठ पर छप गया जर्सी नंबर और नाम The post VIDEO: ‘भैया को लगा रिस्क है, लेकिन उन्हें नहीं पता था…’, वैभव सूर्यवंशी के कारनामे से ईशान किशन हुए हैरान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कियारा के ‘Toxic’ वाले सर्कस से अलग है असली दुनिया, हजारों सीटें खाली, 4-5 दर्शक फिर भी ‘शो मस्ट गो ऑन’

सर्कस का टेंट लगा है. सामने हजारों दर्शकों के बैठने की जगह है. स्टेज पर रोशनी है. म्यूजिक बज रहा है. कलाकार अपने करतब के लिए तैयार हैं. लेकिन सामने की तस्वीर किसी को भी बेचैन कर सकती है. हजारों सीटों में सिर्फ 4-5 दर्शक बैठे हैं. इतनी बड़ी जगह और उसके बीच कुछ गिने-चुने लोग. फिर भी कलाकार अपनी पूरी ताकत से परफॉर्म कर रहे हैं. चेहरे पर मुस्कान है. शरीर में वही फुर्ती है. जैसे सामने पूरा स्टेडियम भरा हो. क्योंकि सर्कस में एक बात शायद कभी नहीं बदलती. शो मस्ट गो ऑन. लेकिन सवाल यह है कि आखिर वह सर्कस कहां चला गया, जिसके तंबू के बाहर टिकट के लिए भीड़ लगती थी? जिस सर्कस में कलाकारों का एक करतब देखने के लिए शिशु परिवार के साथ पहुंचते थे? और क्या आज सर्कस सिर्फ फिल्मों की कहानी बनकर रह गया है? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यश की फिल्म ‘Toxic’ में सर्कस कहानी का एक अहम हिस्सा है. फिल्म में कियारा आडवाणी सर्कस आर्टिस्ट के किरदार में नजर आती हैं. बड़े पर्दे पर यह दुनिया रंगीन, रहस्यमयी और रोमांचक नजर आएगी. लेकिन उसी सर्कस की असली दुनिया में तस्वीर काफी अलग है. इसी फर्क को समझने के लिए हमने रैंबो सर्कस के मालिक सुरजीत और करीब 40 साल से सर्कस में जोकर के तौर पर काम कर रहे बिरजू से बात की. एक की नजर से सर्कस एक बड़ा सेटअप है, जिसे चलाने के लिए लगातार मेहनत और संसाधन चाहिए. दूसरे की जिंदगी ने सिखाया है कि सर्कस की असली कीमत सिर्फ टिकट से नहीं चुकाई जाती. कलाकार अपना पूरा जीवन इसमें लगा देते हैं. एक दौर ऐसा भी था, टिकट के लिए लगती थी लंबी कतार एक तरफ फिल्म का सेट, दूसरी तरफ खाली सीटें फिल्म की दुनिया में सर्कस को कैमरा अपनी नजर से दिखाता है. उसे खूबसूरत बनाया जाता है. रोशनी, कैमरा और कलाकार मिलकर एक ऐसा माहौल बनाते हैं, जो दर्शकों को अपनी तरफ खींचे. असल सर्कस में सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि दर्शक आएंगे कितने? बिरजू करीब 40 साल से सर्कस से जुड़े हैं. उन्होंने इस दुनिया को अपने सामने बदलते देखा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में सर्कस के साथ सफर किया. कलाकारों के साथ काम किया. मंच पर जोकर बनकर लोगों को हंसाया. लेकिन आज कई बार सामने सिर्फ दो-तीन या चार-पांच दर्शक होते हैं. फिर भी कलाकार रुकते नहीं. करतब दिखाते सर्कस के कलाकार चोट लगी तो कलाकार का क्या? बिरजू ने सर्कस की एक ऐसी तस्वीर भी बताई, जिसे चमकते तंबू के बाहर शायद ही कोई देखता है. उनके मुताबिक, कई कलाकारों को काम के दौरान गंभीर चोटें लगी हैं. किसी की टांग टूट गई. किसी की कमर में चोट आई. कई लोग ऐसी स्थिति में पहुंच गए कि बाद में ठीक से चल तक नहीं पाए. सवाल सिर्फ चोट का नहीं है. सवाल यह है कि जब कलाकार काम करने लायक नहीं रहता, तब उसके परिवार का क्या होता है? यही वह जगह है जहां बिरजू की बात सिर्फ सर्कस की नहीं रह जाती. यह हर उस कलाकार की चिंता बन जाती है, जिसका शरीर ही उसकी रोजी-रोटी है. विदेश में एक हिंदुस्तानीय क्लाउन की तस्वीर देखकर बदल गया नजरिया बिरजू ने एक ऐसा किस्सा भी बताया, जो इस कहानी का सबसे भावुक हिस्सा बन जाता है. एक बार विदेश में किसी व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई. बातचीत के दौरान पता चला कि उसके घर में एक हिंदुस्तानीय क्लाउन की तस्वीर लगी है. जब बिरजू ने तस्वीर देखी तो वह हैरान रह गए. एक हिंदुस्तानीय सर्कस कलाकार की तस्वीर विदेश में इतनी अहमियत के साथ रखी गई थी. जिस कलाकार को अपने देश में शायद कोई पहचानता तक नहीं. उसकी कला किसी दूसरे देश में किसी के लिए इतनी खास थी कि उसकी तस्वीर घर के बेडरूम में लगी थी. बिरजू के लिए यह गर्व की बात भी थी और सवाल भी. अगर दूसरे देशों में सर्कस कलाकारों को उनके काम के लिए सम्मान मिल सकता है. अगर उनकी कला को पहचान मिल सकती है. तो फिर अपने देश में ये कलाकार अब भी सम्मान और सुविधाओं के लिए क्यों जूझ रहे हैं? 40 साल सर्कस में गुजारे, लेकिन बच्चों से कहा- दूसरा रास्ता चुनो बिरजू की कहानी का सबसे बड़ा विरोधाभास शायद यही है. जिस सर्कस ने उन्हें 40 साल तक रोजी दी. उसी सर्कस में वह अपने बच्चों का भविष्य नहीं देख पाए. उन्होंने अपने बच्चों से पूछा कि वे क्या करना चाहते हैं. क्या वे भी सर्कस में आना चाहते हैं या पढ़-लिखकर कुछ और बनना चाहते हैं. बच्चों ने दूसरा रास्ता चुना. आज उनका एक बेटा फिल्म एडिटर है और दूसरा डॉक्टर. बिरजू खुद कहते हैं कि उन्होंने सर्कस से जो कमाया, उसी से बच्चों को पढ़ाया. वह खुद ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं. लेकिन वह चाहते थे कि उनके बच्चों के पास ऐसे विकल्प हों, जो उनके पास नहीं थे. यह बात शायद सर्कस की हालत पर सबसे बड़ा सवाल खड़ा करती है. अगर 40 साल से सर्कस में काम करने वाला कलाकार भी अपने बच्चों को सर्कस में नहीं भेजना चाहता, तो आने वाले वक्त में इस कला को आगे कौन ले जाएगा? सर्कस सिर्फ खाली सीटों की कहानी नहीं है आज सर्कस को टीवी, फिल्मों और डिजिटल कंटेंट से भी चुनौती मिल रही है. दर्शकों के पास मनोरंजन के इतने विकल्प हैं कि उन्हें एक तंबू के नीचे जाकर शो देखने के लिए मनाना पहले जैसा आसान नहीं रहा. बिरजू कहते हैं कि आज टीवी पर बहुत कुछ देखने को मिल जाता है. जिम्नास्टिक और ऐसे कई करतब भी लोगों तक दूसरे माध्यमों से पहुंच रहे हैं. जिस कला को कभी देखने के लिए लोग सर्कस पहुंचते थे, उसका एक हिस्सा अब स्क्रीन पर घर बैठे मिल जाता है. लेकिन सर्कस में अभी भी कुछ ऐसा है, जिसे स्क्रीन पूरी तरह नहीं दे सकती. वह है सामने बैठकर कलाकार की मेहनत देखना. उसकी सांसों के साथ करतब का जोखिम महसूस करना. और उसके बाद तालियां बजाना. दिक्कत बस इतनी है कि अब उन तालियों के लिए सीटें भरनी बाकी हैं. ‘Toxic’ में जब कियारा आडवाणी सर्कस

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कृष्ण जी के इन नामों में है अलग ही चार्म, अपने लाडले बेटे के लिए चुनें इनमें से कोई एक

Lord Krishna Names for Baby Boy: घर में नन्हे मेहमान के आने के बाद सबसे खास कामों में से एक होता है उसके लिए नाम चुनना. अगर आप चाहते हैं कि शिशु का नाम भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हो, लेकिन सुनने में बहुत पुराना न लगे, तो कान्हा के कई नाम ऐसे हैं जो आज भी बेहद खूबसूरत लगते हैं. श्रीकृष्ण को प्रेम, करुणा, बुद्धि और चंचलता के लिए जाना जाता है. उनके इन्हीं गुणों से जुड़े नाम शिशु के लिए खास पहचान बन सकते हैं. यहां देखिए श्रीकृष्ण के 30 ऐसे नाम, जो पारंपरिक होने के साथ आज के समय में भी अच्छे लगते हैं. श्रीकृष्ण के इन नामों में है भक्ति के साथ मॉडर्न टच कृष्ण – भगवान श्रीकृष्ण का नाम केशव – श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध नाम माधव – श्रीकृष्ण का एक नाम मोहन – मन को मोह लेने वाले कान्हा – श्रीकृष्ण का प्यारा नाम श्याम – श्रीकृष्ण का नाम मुकुंद – मोक्ष देने वाले अच्युत – अविनाशी भगवान गोविंद – श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध नाम हरि – दुखों को हरने वाले मुरारी – श्रीकृष्ण का एक नाम माधुसूदन – मधु असुर का वध करने वाले दामोदर – श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध नाम गिरिधर – गोवर्धन पर्वत धारण करने वाले नंदन – आनंद देने वाले, नंद से जुड़ा नाम नंदलाल – नंद बाबा के पुत्र यदुनंदन – यदुवंश के प्रिय वासु – वासुदेव से जुड़ा नाम वासुदेव – वसुदेव के पुत्र देव – दिव्य और ईश्वर से जुड़ा नाम ईश – भगवान और स्वामी ईशान – भगवान का एक नाम अंश – ईश्वर का हिस्सा अंशुमान – प्रकाशमान और तेजस्वी आद्विक – अद्वितीय और अनोखा अनंत – जिसका कोई अंत न हो अनिरुद्ध – श्रीकृष्ण के पौत्र का नाम प्रद्युम्न – अत्यंत शक्तिशाली सात्विक – पवित्र और शांत स्वभाव वाला दक्ष – कुशल और योग्य यह भी पढ़ें: नन्हे बेटे से प्यारी बिटिया तक, इन क्यूट निकनेम से दें प्यार भरा नाम The post कृष्ण जी के इन नामों में है अलग ही चार्म, अपने लाडले बेटे के लिए चुनें इनमें से कोई एक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर राहुल गांधी की पीएम मोदी से मांग- SC/ST कानून के तहत जल्द दर्ज हो FIR

Video : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हल्द्वानी में हुई एक घटना पर बीजेपी और आरएसएस को घेरा. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे की सभा स्थल को ‘शुद्ध’ किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में FIR दर्ज करने के निर्देश देने चाहिए. राहुल गांधी ने इसे लेकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में जिस मंच से खरगे ने कांग्रेस की रैली को संबोधित किया था, बाद में बीजेपी से जुड़े लोगों ने उसका कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण’ किया. खरगे ने 8 अगस्त को रामलीला मैदान में रैली को संबोधित किया था. यह कार्यक्रम 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत आयोजित किया गया था. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. एक तरफ हिंदुस्तान का संविधान है, जबकि दूसरी तरफ बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा है. राहुल गांधी ने कहा कि देश में हो रही नेतृत्व को इसी नजरिए से समझा जा सकता है. उन्होंने दलितों के साथ भेदभाव का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के बाद दलितों के खिलाफ भेदभाव और हिंसा गैरकानूनी है, फिर भी आज कई स्कूलों में दलित बच्चों से झाड़ू-पोछा करवाया जाता है. उन्होंने सवाल किया कि ऐसे माहौल में उन बच्चों के भविष्य और सोच पर क्या असर पड़ेगा. बीजेपी के नए संगठनात्मक ढांचे पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का नया संगठन हो या पुराना, उनके लिए दोनों एक जैसे हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदारी दे सकती है. इससे कांग्रेस की लड़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने साफ किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है. राहुल गांधी के मुताबिक, कांग्रेस की मुख्य लड़ाई संविधान को बचाने के लिए है. इसलिए बीजेपी अपने संगठन में जो बदलाव करना चाहे, कर सकती है. दलितों को कुओं से पानी लेने से रोका जाता है : राहुल गांधी राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि दलितों को कुओं से पानी लेने से रोका जाता है. चाय की दुकानों पर उनके साथ भेदभाव किया जाता है. कांग्रेस नेता ने कहा कि बारात में घोड़े पर चढ़ने जैसे मामलों को लेकर भी दलितों को कथित तौर पर मारा-पीटा और धमकाया जाता है. अगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जैसे व्यक्ति के साथ ऐसा किया जा सकता है, तो सोचिए कि स्कूल में चार साल के शिशु के साथ क्या हो सकता है. -राहुल गांधी ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के हिंदू होने पर अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल, बोले- रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाएं ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर क्या बोले राहुल गांधी? राहुल गांधी ने हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि छुआछूत संविधान के तहत प्रतिबंधित है और अपराध है, लेकिन बीजेपी-आरएसएस के लोग इसे मानते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि प्रधानमंत्री मामले में जल्द कार्रवाई का आदेश दें और ‘शुद्धिकरण’ करने वालों के खिलाफ एससी/एसटी कानून के तहत FIR दर्ज हो. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए न्याय की मांग की जा रही है. ये भी पढ़ें: हल्द्वानी के शुद्धिकरण पर राज्यसभा में फूटा खरगे का गुस्सा, नड्डा बोले- कराएंगे जांच हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ की घटना बीजेपी-आरएसएस के लोगों की उस सोच को दिखाती है जो नहीं चाहते कि दलित आगे बढ़ें और सफल हों.-राहुल गांधी The post Video : ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर राहुल गांधी की पीएम मोदी से मांग- SC/ST कानून के तहत जल्द दर्ज हो FIR appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Netflix सब्सक्रिप्शन नहीं है तो भी फ्री में देख सकते हैं GTA 6 का 26 मिनट का एक्सटेंडेड लुक, जानें वीडियो में क्या-क्या दिखा

अगर आपके पास Netflix का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तब भी आप GTA 6 एक्सटेंडेड लुक (GTA 6 Extended Look) को फ्री में देख सकते हैं. Rockstar Games ने पहले इस 26 मिनट के वीडियो को Netflix पर दिखाया था. अब इसे YouTube पर भी डाल दिया गया है. इस वीडियो में GTA 6 गेम से जुड़ी कई नई चीजें देखने को मिलती हैं. इसमें गेम का नया वीडियो, किरदारों की बातचीत, नए मिशन और Vice City में होने वाली कई तरह की एक्टिविटीज दिखाई गई हैं. इस वीडियो में क्या-क्या देखने को मिला और GTA 6 कब रिलीज होगा, आइए जानते हैं. वीडियो में दिखे GTA 6 के कई दमदार एक्शन सीन करीब आधे घंटे के GTA 6 Extended Look में गेम के लीड कैरेक्टर Jason और Lucia को करीब से दिखाया गया है. इसमें दोनों की कहानी और उनके बीच की दोस्ती को भी समझने का मौका मिलता है. वीडियो में दिखाया गया है कि गेम के दौरान Jason और Lucia कैसे साथ मिलकर अलग-अलग मिशन पूरे करते हैं. वीडियो की शुरुआत भी दोनों के एक मिशन से होती है. लेकिन आगे कहानी बढ़ने के साथ खूब गोलीबारी और मारधाड़ देखने को मिलती है. ऐसे कई सीन भी हैं, जो Grand Theft Auto सीरीज स्पोर्ट्सने वाले लोगों को काफी पसंद आ सकते हैं. ये भी पढ़ें: आपका बजट स्मार्टफोन भी बन जाएगा गेमिंग फोन, बस अपनाने होंगे ये 5 सिंपल हैक्स GTA 6 में मिलेंगी कई नई एक्टिविटीज GTA 6 के नए फुटेज में सिर्फ जबरदस्त कॉम्बैट ही देखने को नहीं मिलता, बल्कि Jason और Lucia के रिश्ते की भी थोड़ी और झलक मिलती है. दोनों के बीच मिशन के अलावा होने वाली बातचीत और छोटे-छोटे पल उनके रिश्ते को ज्यादा पर्सनल और दिलचस्प बनाते हैं. इससे प्लेयर्स को दोनों के किरदार और उनकी बॉन्डिंग को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा. Rockstar ने गेम की दुनिया में मौजूद कई ऐसी एक्टिविटीज और जगहों की भी झलक दिखाई, जिन्हें प्लेयर्स गेमप्ले के दौरान एक्सप्लोर कर सकेंगे. इनमें रेसिंग, कयाकिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटीज शामिल हैं. वहीं, अगर आपको Vice City पसंद है, तो गेम में मौजूद कई NPCs और लोकेशंस आपको पुरानी यादों में ले जा सकते हैं. ग्राफिक्स की बात करें तो इस बार डिटेलिंग, रिफ्लेक्शंस और लाइटिंग इफेक्ट्स पहले से कहीं ज्यादा शानदार और रियलिस्टिक नजर आ रहे हैं. कब रिलीज होगा GTA 6? गेम को 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए लॉन्च किया जाना है. हालांकि, Rockstar ने अभी तक गेम के PC वर्जन को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. ये भी पढ़ें: ये 5 चीजें देखे बिना गेमिंग फोन लिया तो बाद में होगा पछतावा, अभी जान लें The post Netflix सब्सक्रिप्शन नहीं है तो भी फ्री में देख सकते हैं GTA 6 का 26 मिनट का एक्सटेंडेड लुक, जानें वीडियो में क्या-क्या दिखा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिना ज्यादा पैसे खर्च किए ऐसे सजाएं कान्हा जी का झूला, देखकर खुश हो जाएंगे सभी

Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी आते ही घर में नन्हे कान्हा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. कोई उनके लिए नए कपड़े तैयार करता है, तो कोई सुंदर सा झूला सजाने में जुट जाता है. इस बार 4 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी, ऐसे में अगर आप भी कान्हा के झूले को खास लुक देना चाहती हैं, तो ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. घर में रखी चुनरी, फूल, मोर पंख और छोटी लाइट्स से ही प्यारा सा झूला सजाया जा सकता है. खास बात यह है कि थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप इसे बाकी सजावट से बिल्कुल अलग भी बना सकती हैं. फूलों से करें कान्हा के झूले की खूबसूरत सजावट पुरानी चुनरी से बनाएं झूले का बैकग्राउंड, PC – AI घर में रखी कोई सुंदर चुनरी या दुपट्टा इस काम आ सकता है. इसे झूले के पीछे इस तरह लगाएं कि वह एक छोटे से बैकड्रॉप जैसा दिखे. पीले, नीले, गुलाबी या लाल रंग की चुनरी कान्हा की थीम के साथ अच्छी लगेगी. इसके किनारे पर छोटी लाइट लगाकर आप पूरे बैकग्राउंड को और सुंदर बना सकती हैं. मोर पंख से मिलेगा कृष्ण वाला टच छोटी लाइट्स से बनाएं Cozy सा सेटअप, PC – AI अगर घर में फेयरी लाइट्स पहले से हैं, तो उन्हें दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं. झूले के पीछे या आसपास हल्के से लपेट दें. बहुत तेज रोशनी लगाने के बजाय हल्की लाइट रखें. इससे कान्हा का झूला रात में ज्यादा प्यारा दिखेगा और फोटो भी अच्छी आएगी. मटकी से बनाएं छोटा सा कृष्ण कॉर्नर फूलों से सजी हुई लकड़ी की छोटी टोकरी , PC – AI अगर घर में कोई छोटी टोकरी या लकड़ी का बॉक्स रखा है, तो उसे भी डेकोरेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अंदर कपड़ा बिछाकर फूल और छोटी सजावटी चीजें रखें. इसे कान्हा के झूले के पास रखने से पूरा सेटअप थोड़ा ज्यादा भरा-भरा और खूबसूरत लगेगा. झूले के नीचे रखें छोटा सा गोकुल सेटअप झूले के नीचे छोटा सा गोकुल सेटअप की हुई सांकेतिक तस्वीर, PC – AI अगर आपके पास थोड़ी ज्यादा जगह है, तो झूले के नीचे छोटा सा गोकुल जैसा सेटअप बना सकती हैं. इसके लिए हरे रंग का कपड़ा, कुछ छोटे खिलौने, मटकी और फूलों का इस्तेमाल करें. बहुत ज्यादा चीजें रखने के बजाय सिर्फ 3-4 चीजों से छोटा सेटअप तैयार करें. इससे झांकी साफ और सुंदर दिखाई देगी. इस बार डेकोरेशन में रखें एक Simple Rule जन्माष्टमी के झूले को सजाते समय हर चीज एक साथ लगाने की जरूरत नहीं है. एक रंग की थीम चुनें और उसी के हिसाब से फूल, कपड़ा और लाइट्स रखें. जैसे पीला + हरा या नीला + सफेद कॉम्बिनेशन काफी सुंदर लग सकता है. इससे कम सामान में भी पूरा सेटअप एक जैसा और खूबसूरत दिखेगा. यह भी पढ़ें: Janmashtami Simple Mehndi Designs: जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की भक्ति का रंग चढ़ेगा हाथों में, ट्रेंड में हैं ये आसान मेहंदी डिजाइंस The post बिना ज्यादा पैसे खर्च किए ऐसे सजाएं कान्हा जी का झूला, देखकर खुश हो जाएंगे सभी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top